Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » सीमा हैदर के बाद शहनाज बानो ने अपनाया हिंदू धर्म, प्रेग्नेंसी से भड़का ये शख्स और सचिन की बीवी को बताया ‘तवायफ’

सीमा हैदर के बाद शहनाज बानो ने अपनाया हिंदू धर्म, प्रेग्नेंसी से भड़का ये शख्स और सचिन की बीवी को बताया ‘तवायफ’

सीमा हैदर की बाद ललितपुर की शहनाज बनो ने अपने चार बच्चों के साथ अपनाया हिन्दू धर्म, बनी सजना और बताया मुस्लिम धर्म छोड़ने की वजह।

by Vinod
28/12/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर की तरह ही उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद की रहने वाली मुस्लिम महिला शहनाज बानो ने हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया है। उसने अपने बच्चों का भी धर्म परिवर्तन कराते हुए नए नामकरण किए हैं। शहनाज से सजना बनी महिला ने बताया कि, उसने सामाजिक मान्यता को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उसका मनाना है कि हिंदू धर्म में महिलाओं का जो सम्मान है, वह मुस्लिम धर्म में नहीं है। महिला के निजी हलफनामे को राज्यपाल ने भी अनुमोदन कर दिया है।

राज्यपाल की तरफ से मिली मंजूरी

शहनाज बानो ने अपने बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया है। इस धर्म परिवर्तन के लिए शहनाज ने एक हलफनामा प्रस्तुत किया, जिसमें तीन गवाह भी थे। जिला मजिस्ट्रेट ने इस हलफनामे की समीक्षा की और फिर उसे राज्यपाल के पास भेज दिया। राज्यपाल ने इसे बिना किसी आपत्ति के मंजूरी दे दी और इसे वापस जनपद में भेज दिया। शहनाज ने इस कदम को सामाजिक स्वीकृति और महिलाओं के लिए सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। अब शहनाज बनो सजना बन गई हैं। उन्होंने कहा कि पति और मुस्लिम समाज के महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव के चलते ये कदम उठाया है।

बच्चों के भी बदले नाम

शहनाज बानो ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ धर्म परिवर्तन किया है। उन्होंने अपनी बेटी मंशा, आफरीन, आलिया और बेटे जनैद का भी धर्म परिवर्तन कराया है और बच्चों के नाम भी बदलकर नए हिंदू नाम रखे गए हैं। उनकी बेटी आफरीन का नाम अब आस्था सिंह, मंशा का नाम मान्या, आलिया का नाम आलिया सिंह, और उनके बेटे जनैद का नाम शिवा सिंह रखा गया है। शहनाज बानो ने इस कदम को पूरी तरह से अपनी इच्छा के तहत लिया है। उनका मानना है कि धर्म परिवर्तन के बाद उन्हें और उनके परिवार को एक नया जीवन और सम्मान मिलेगा।

RELATED NEWS

Lalitpur

बहनों ने कर दी रिश्तों की अदला-बदली: जीजा बने पति, देवरिया बनी ससुराल – पिता ने तोड़ा हर रिश्ता

October 5, 2025
Lalitpur

नेशनल हाईवे के किनारे मिली यूपी पुलिस दरोगा की लाश, बाइक-पिस्टल-बोतल संग शव देख दहशत में आए लोग

May 27, 2025

शहनाज ने इस वजह से अपनाया हिन्दू धर्म

शहनाज से सजना बनी महिला ने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं को जो समाज में स्थान और अधिकार मिलते हैं, वह मुस्लिम समाज में नहीं हैं। यही कारण है कि उन्होंने और उनके परिवार ने इस धर्म को अपनाया, ताकि उन्हें समाज में बेहतर स्थान मिल सके। शहनाज ने इस निर्णय को समाज के लिए एक उदाहरण बताया और कहा कि धर्म परिवर्तन का अधिकार हर व्यक्ति को है और यह पूरी तरह से एक स्वैच्छिक निर्णय है। सजना ने घर पर मंदिर भी बनवाया है और परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी करती हैं। इतना ही नहीं वो अपनी मांग पर सिंदूर भी लगाती हैं।

सीमा हैदर पेग्नेंट

शहनाज की तरह ही पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी अपना धर्म परिवर्तन किया। अपना नाम सीमा रख लिया। बच्चों के नाम भी बदल दिए। सीमा के कई वीडियो भी सामने आए। सीमा ने तूलसी पूजा करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इनसब के बीच सीमा हैदर को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। वह 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया। साथ ही दो सबूत भी दिखाए। अब सीमा और सचिन ने यह भी बता दिया है कि बच्चे का नाम क्या होगा। उनका एक और वीडियो सामने आया है। सीमा और सचिन ने बताया, हमारे फैन्स जो भी नाम सजेस्ट करेंगे उन्ही में से एक नाम हम अपने बच्चे का रखेंगे।

प्रेग्नेंसी पर भड़का पहला पति गुलाम हैदर

सीमा के प्रेग्नेंसी की ’गुडन्यूज’ पर उसका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर भड़क उठा है। उसने कहा कि वह अपने जायज बच्चों की परवरिश नहीं कर सकी और अब नाजायज औलादें पैदा कर रही है। गुलाम हैदर ने कहा कि एक दिन वह कानून की जद में जरूर आएगी। कानून के हाथ बहुत लंबे हैं। उसे यह अहसास दिया जाएगा। उसे माफ नहीं किया जाएगा।’ गुलाम हैदर ने कहा कि अदालतों में समय जरूर लगेगा, लेकिन सच के हक में फैसला जरूर आएगा।

सीमा हैदर को बताया तवायफ

सीमा के पहले पति ने आगे उसने कहा, एक गैर मर्द के साथ वह जिस्म के रिश्ते बना रही है और हंसती है ऐसी औरत को क्या कहा जाए। जिसे अपनी, बच्चों, शौहर, मां-बाप के इज्जत की परवाह नहीं, उसे क्या फर्क पड़ता है। एक तवायफ भी उससे 100 गुना अच्छी। यह तो उनसे भी गई गुजरी निकली। हंसती है, शर्म नहीं आरती, डूब मरो। गुलाम ने कहा कि वह भले ही कितनी मुस्कुरा ले लेकिन उसका अंत बुरा होगा। गुलाम ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में सीमा की बर्बादी जरूर देखेगा।

गुलाम ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

सीमा हैदर के भारत आने के बाद से गुलाम हैदर अपने चार बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजे जाने की मांग कर रहा है। इसके लिए वह भारत में अदालत का दरवाजा भी खटखटा चुका है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुजारिश करता है। इधर, सीमा हैदर का दावा है कि गुलाम हैदर उस पर अत्याचार करता था। सीमा कहती है कि उसे गुलाम तीन तलाक दे चुका था। सीमा का कहना है कि वह हिंदू बन चुकी है और सचिन से शादी भी कर चुकी है। सीमा का कहना है कि वह मरते दम तक अब हिन्दुस्तान में ही रहेगी।

2023 में भागकर भारत आई थीं सीमा हैदर

पिछले साल सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से बाहर आई थी। उसे गैरकानूनी तरीके से भारत आने पर गिरफ्तार भी किया गया था। सीमा को सचिन से पपजी गेम खेलने के दौरान ऑनलाइन प्यार हुआ था। इसके बाद वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई। पुलिस ने जून 2023 में उसे और सचिन को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों जमानत पर रिहा हैं। उनके खिलाफ नोएडा कोर्ट में केस चल रहा है। सीमा ने अपील की है कि उसे पाकिस्तान वापस न भेजा जाए। नहीं तो वहां उसे मार डाला जाएगा।

Related Posts

Lalitpur

बहनों ने कर दी रिश्तों की अदला-बदली: जीजा बने पति, देवरिया बनी ससुराल – पिता ने तोड़ा हर रिश्ता

October 5, 2025
Lalitpur

नेशनल हाईवे के किनारे मिली यूपी पुलिस दरोगा की लाश, बाइक-पिस्टल-बोतल संग शव देख दहशत में आए लोग

May 27, 2025
UP के अफसरों पर मधुमक्खियों ने किया अटैक, डंक लगने से CDO-ADM बेहोश, विषेश सचिव समेत 25 लोग भर्ती

UP के अफसरों पर मधुमक्खियों ने किया अटैक, डंक लगने से CDO-ADM बेहोश, विषेश सचिव समेत 25 लोग भर्ती

May 25, 2025
Seema Haider

‘मेरे बच्चों के लायक भी नहीं!…’ सीमा हैदर के Ex-हसबैंड गुलाम हैदर का फूटा गुस्सा, किस पर निकाली भड़ास ? 

May 17, 2025
Seema Haider

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

May 4, 2025
Seema Haider

हैदर नहीं, मीना बोलो! पहलगाम हमले के बाद उभरा सीमा हैदर विवाद, एपी सिंह की टिप्पणी ने भड़काया नया तूफान

May 2, 2025
UP में सिर्फ 1 पाकिस्तानी, जिसकी आज होगी रवानगी, CM  योगी के प्रहार से सीमा हैदर ने दी ‘प्रेम’ की दुहाई

UP में सिर्फ 1 पाकिस्तानी, जिसकी आज होगी रवानगी, CM  योगी के प्रहार से सीमा हैदर ने दी ‘प्रेम’ की दुहाई

April 30, 2025
Seema Haider

पहलगाम मामले के बीच सीमा हैदर के पहले पति का ताजा बयान, कहा- ‘सीमा के साथ हो ये काम’

April 28, 2025
Seema Haider

‘भारत की बहू हूं, यहीं रहना चाहती हूं!’ – सीमा हैदर की मोदी और योगी से भावुक अपील, वकील ने किया ये बड़ा दावा…

April 26, 2025
सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

April 25, 2025
Next Post
एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की इस खूंखार फोर्स का ‘बदलापुर’, घर के अंदर घुसकर मार गिराए 19 PAK के सैनिक

एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की इस खूंखार फोर्स का ‘बदलापुर’, घर के अंदर घुसकर मार गिराए 19 PAK के सैनिक

Weather Update

नए साल में बर्फीली सर्दी का देशभर में दिखेगा प्रकोप , शीतलहर से UP-दिल्ली में मचेगा हाहाकार

South Korea Plane Crash

South Korea Plane Crash : दक्षिण कोरिया प्लेन क्रैश ने मचाया कोहराम, 10 सेकंड में उसमें सवार 85 यात्रियों की मौत

POPULAR POST

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India