Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मुस्लिम के घर की दीवार से प्रकट हुई शिवलिंग, भक्तों की मांग पर अब महादेव को अपना घर देंगे अंसार

मुस्लिम के घर की दीवार से प्रकट हुई शिवलिंग, भक्तों की मांग पर अब महादेव को अपना घर देंगे अंसार

चंदौली में मुस्लिम के घर की दीवार से निकला प्राचीन शिवलिंग, भक्तों की उमड़ी भीड़, शिव के मंदिर के निर्माण की ग्रामीणों ने की मांग।

by Vinod
27/07/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में बड़ा चमत्कार हुआ। यहां के धपरी गांव में एक मुस्लिम परिवार रहता है। परिवार के लोग घर की दीवार बनाने के लिए नींव की खोदाई कर रहे थे। तभी अति प्राचीन शिवलिंग मिल गया। सावन में प्राचीन शिवलिंग मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और कुछ ही देर में गांव में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस घटना को चमत्कार मान लोगों ने वहीं पूजा-अर्चना शुरू कर दी। हर-हर महादेव का जयघोष होने लगा।

धपरी गांव में शनिवार की शाम स्थानीय अंसार अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल के लिए नींव की खोदाई करवा रहे थे। कुछ गहराई में मजदूरों को को एक आकृति नजर आई। जब आसपास की मिट्टी को हटाया गया तो शिवलिंग निकला। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई। लोग जुटे तो पूजा-पाठ भी शुरू हो गया। इधर, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। एसडीएम अनुपम मिश्र ने फिलहाल शिवलिंग को पास के ही मंदिर में स्थापित करा दिया है। प्रशासन अब इस जमीन की राजस्व विभाग से नापी करवाएगा।

एसडीएम ने बताया कि पुरातत्व विभाग शिवलिंग की प्राचीनता को परखेगा। जिससे पता चल सके कि यह शिवलिंग कितना पुराना है और क्या इस स्थान पर कोई प्राचीन धर्मस्थल भी था। स्थानीय सच्चिदानंद पांडे के मुताबिक, गांव के लोग चाहते हैं कि शिवलिंग वहीं स्थापित करवाया जाए और मंदिर बनवाकर पूजा पाठ की जाए। वहीं एक अन्य ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि यह जगह धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। यह 84 कोशी परिक्रमा के अंतर्गत आने वाला स्थान है। धपरी गांव वास्तविक नाम धर्मपुरी है।

RELATED NEWS

No Content Available

ग्रामीणों का कहना है कि सावन शुल्क के द्वितीय पक्ष में शिवलिंग निकला है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार जहां यह शिवलिंग निकला है, वहीं पूजा अर्चना होनी चाहिए। वहीं भू स्वामी अंसार ने कहा कि ठेकेदार द्वारा बाउंड्री कराने के दौरान शिवलिंग मिलने की जानकारी दी गई। प्रशासन शांति-पूर्वक समस्या का समाधान कराए। हम गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल चाहते हैं। ग्रामीणों के साथ हर तरह के सहयोग के लिए तैयार है। जो गांव के लोग कहेंगे, वो किया जाएगा।

इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि खोदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर काफी गंदगी थी, जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शिवलिंग को मंदिर में रखवाया गया। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीण सुबह से लेकर देरशाम तक शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि जल्द से शिव के मंदिर का निर्माण हो। मंदिर में विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना करवाई जाए।

 

 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Indian Railway

भारतीय रेलवे में तकनीकी क्रांति, पश्चिम रेलवे बना देश का पहला ज़ोन, जिसने अपनाई यह अत्याधुनिक सिग्नलिंग तकनीक

India-UK Free Trade

अब ब्रिटेन में छाएगा भारत! Made in India प्रोडक्ट्स के दीवाने होंगे अंग्रेज़

UPI New Rule

1 अगस्त से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जो सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर...

POPULAR POST

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India