Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Police BJP MLA Dispute: सीतापुर में थाने के अंदर विधायक ने क्यों दिया धरना, पुलिस पर लगाए किस से बदसलूकी के आरोप

Police BJP MLA Dispute: सीतापुर में थाने के अंदर विधायक ने क्यों दिया धरना, पुलिस पर लगाए किस से बदसलूकी के आरोप

सीतापुर में बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी पुलिस कार्यशैली से नाराज होकर थाने में धरने पर बैठ गए। पुलिस पर कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के आरोप लगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।

by SYED BUSHRA
16/02/2026

Sitapur Police BJP Dispute: सीतापुर जिले में उस समय माहौल गरमा गया, जब पुलिस और एक बीजेपी विधायक के बीच तीखी बहस हो गई। रामपुर मथुरा थाने की कार्यशैली से नाराज होकर विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और वहीं बैठकर विरोध जताने लगे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठाए। बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के अंदर जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। विधायक ने थाना प्रभारी निरीक्षक की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।

पुलिस पर लगाए आरोप

विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मनमानी कर रही है। उनका कहना था कि कार्यकर्ताओं की शिकायतें नजरअंदाज की जा रही हैं और पुलिस का रवैया सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता की बात सुनना पुलिस की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक नौटंकी कार्यक्रम को लेकर हुई। आरोप है कि देर रात चल रहे कार्यक्रम को पुलिस ने जबरन बंद करा दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की बात भी सामने आई। विधायक ने कहा कि पुलिस जानबूझकर कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

दो पुलिसकर्मियों पर सवाल

मामले में थाने के दीवान और एक कांस्टेबल पर भी आरोप लगाए गए। विधायक का कहना है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम बंद कराने के दौरान अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान विधायक काफी नाराज दिखे। उन्होंने थाना प्रभारी को खरी-खोटी सुनाई और साफ कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वे धरना खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

अधिकारियों ने संभाला मामला

धरने की खबर मिलते ही प्रशासन में हलचल मच गई। पहले क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे चला धरना खत्म हुआ। धरने के दौरान थाने में भारी भीड़ जुट गई। कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मामला उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। पूरे घटनाक्रम की इलाके में चर्चा हो रही है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
SOG Team Suspension: संभल में पूरी एसओजी टीम हुई सस्पेंड, क्या थे आरोप, प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

SOG Team Suspension: संभल में पूरी एसओजी टीम हुई सस्पेंड, क्या थे आरोप, प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

PM Meerut Visit:मेरठ को मिला रैपिड रेल का तोहफा, प्रधानमंत्री मोदी  उद्घाटन कर जनसभा से देंगे विकास का संदेश

PM Meerut Visit:मेरठ को मिला रैपिड रेल का तोहफा, प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन कर जनसभा से देंगे विकास का संदेश

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India