Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » हेमपुर ओवरब्रिज पर हुई पत्रकार राघवेंद्र की हत्या का पर्दाफाश, मंदिर के पुजारी निकले साजिशकर्ता

हेमपुर ओवरब्रिज पर हुई पत्रकार राघवेंद्र की हत्या का पर्दाफाश, मंदिर के पुजारी निकले साजिशकर्ता

सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या का मामला अब सुलझ गया है। 34 दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया कि मंदिर के पुजारी ने नाबालिग से कुकर्म का भंडाफोड़ रोकने के लिए राघवेंद्र की सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

by Mayank Yadav
10/04/2025
Sitapur

Sitapur journalist murder: सीतापुर जिले में 8 मार्च 2025 को हुई पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या का सनसनीखेज खुलासा 34 दिन बाद 10 अप्रैल को  पुलिस ने किया। महोली तहसील के दैनिक जागरण संवाददाता राघवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इस मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ लिया, जब पता चला कि हत्या की साजिश कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी शिवानंद उर्फ विकास राठौर ने रची थी। वजह और भी चौंकाने वाली थी—राघवेंद्र ने पुजारी को मंदिर में नाबालिग लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था और वह इस मामले को उजागर करने वाले थे। इसी डर से पुजारी ने चार शूटरों को सुपारी देकर हत्या करवा दी।

पुजारी की करतूत छिपाने के लिए की गई हत्या

महोली तहसील Sitapur में सक्रिय पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई को निडर और बेबाक पत्रकार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पहले भी कई भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया था, जिसमें धान खरीद घोटाला और जमीन की फर्जी रजिस्ट्री शामिल थी। लेकिन इस बार उनका सामना एक ऐसे मामले से हुआ, जिसने उनकी जान ले ली। Sitapur पुलिस के अनुसार, राघवेंद्र ने कारेदेव बाबा मंदिर में पुजारी शिवानंद को एक नाबालिग लड़के के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था और इस घटना की रिपोर्टिंग करने की योजना बना ली थी। इस डर से कि मामला उजागर होने पर न केवल उनकी समाज में बदनामी होगी बल्कि वे जेल भी जा सकते हैं, पुजारी ने एक जघन्य साजिश रची।

कुकर्म की खबर न छपे, इसलिए पुजारी ने दैनिक जागरण के पत्रकार को मरवाया –

यूपी के जिला सीतापुर में 8 मार्च को हुई पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मंदिर के अंदर पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर को एक बच्चे का कुकर्म करते हुए पत्रकार ने देख लिया था।… pic.twitter.com/8ONztoujMg

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 10, 2025

RELATED NEWS

Sitapur

डर का खेल बना जानलेवा: सीतापुर में नशेड़ी पिता ने बेटी को कुएं में लटकाया, हाथ छूटा और मौत

October 24, 2025
Sitapur

Sitapur बीएसए पर हेडमास्टर का हमला: बेल्ट से पीटा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

September 24, 2025

चार शूटर, पेशेवर अंदाज में हत्या

पुजारी ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए चार भाड़े के शूटरों की मदद ली। इनमें से दो की पहचान मिश्रिख के अटवा गांव के रहने वालों के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक राघवेंद्र को 315 और 311 बोर की चार गोलियां मारी गईं, जिससे यह साफ होता है कि हमला पूरी तरह योजनाबद्ध और पेशेवर अंदाज में किया गया था। पुलिस ने पुजारी शिवानंद और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो शूटर अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए Sitapur क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की दस टीमें नोएडा और अन्य जगहों पर दबिश दे रही हैं। फरार शूटरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पत्रकार समुदाय में आक्रोश, परिवार को मिला आश्वासन

राघवेंद्र की हत्या के बाद पत्रकार संगठनों ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किए। परिवार ने जब तक न्याय की गारंटी और मुआवजे की मांग नहीं मानी गई, तब तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद 9 मार्च को नेमिषारण्य के बरगदिया घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इस घटना ने न सिर्फ पत्रकारों की सुरक्षा बल्कि धार्मिक स्थानों की पवित्रता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच अब भी जारी है और जल्द ही पूरे षड्यंत्र की परतें पूरी तरह उजागर हो जाएंगी।

यहां पढ़ें: कासगंज में चोरों के हौसले बुलंद.. घर के सामने से पिकअप चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Related Posts

Sitapur

डर का खेल बना जानलेवा: सीतापुर में नशेड़ी पिता ने बेटी को कुएं में लटकाया, हाथ छूटा और मौत

October 24, 2025
Sitapur

Sitapur बीएसए पर हेडमास्टर का हमला: बेल्ट से पीटा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

September 24, 2025
Sitapur

Sitapur में फिर बाघ का हमला: मां के साथ शौच गई युवती को घसीट ले गया, तलाश जारी

September 18, 2025
Sitapur

“खुद आकर बदल लो ट्रांसफार्मर” कहने वाले JE पर गिरी गाज, ऊर्जा मंत्री ने किया सस्पेंड

August 6, 2025
Sitapur

Sitapur crime News: दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, हमलावर फरार, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

March 8, 2025
Kaal Bhairav ​​Ashram

Sitapur : काल भैरव आश्रम में कंकाल मिलने पर मचा हड़कंप, ग्रामीण बोले- महिलाओं के चिल्लाने की आती है आवाज़ें

October 2, 2024
Sitapur

यूपी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, MLA को मनाने पहुंचे अधिकारी, जानें पूरा मामला

September 13, 2024
Sitapur

सीतापुर में भेड़ियों का आतंक, महिलाओं और बच्चों पर हमला, दहशत में लोग

September 8, 2024
Bahraich

भेड़िये के बाद सियार का खौफ.. बहराइच के बाद सीतापुर में आदमखोर का आतंक

August 30, 2024
Sitapur: नशे की आदत बनी खौफनाक अपराध की वजह, सीतापुर में पूरा खानदान साफ़

Sitapur: नशे की आदत बनी खौफनाक अपराध की वजह, सीतापुर में पूरा खानदान साफ़

May 11, 2024
Next Post
Phone Hang Problem

फोन हैंग होता है बार-बार? ये तीन होते हैं बड़े कारण, यहां जानें बेहतर सल्यूशन...

waking up early benefits

Life style : सुबह की ताज़गी में छुपा सेहत का खज़ाना ,बुजुर्गों की सलाह मानें 30 दिन में दिखेगा अद्भुत बदलाव

Dhoni CSK

धोनी की हुई धमाकेदार वापसी, फिर संभाली CSK की कमान, ऋतुराज IPL से बाहर

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India