Monday, November 9, 2026 4:39 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » CAG report: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदरंग तस्वीर: कैग की रिपोर्ट में कई खामियां उजागर

CAG report: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदरंग तस्वीर: कैग की रिपोर्ट में कई खामियां उजागर

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर कैग की 2021 की रिपोर्ट ने गंभीर खामियां उजागर की हैं। तीन साल बाद विधानसभा में पेश हुई इस रिपोर्ट में अस्पतालों में स्टाफ की कमी, एंबुलेंस सेवा की खामियां, और बुनियादी ढांचे की लापरवाही जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

by Mayank Yadav
20/12/2024
CAG report

UP health services CAG report: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। 2021 की महालेखा परीक्षक (CAG report) रिपोर्ट, जो तीन साल बाद विधानसभा में पेश की गई, राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरी चिंता जताती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। कई अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने तक की सुविधा नहीं है। एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन सुरक्षा, और दवा वितरण जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में घोर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि राज्य सरकार तत्काल ठोस कदम उठाकर इन खामियों को दूर करे।

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खुलासा

CAG report के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में 38% डॉक्टर और 46% नर्सों की कमी है। इस वजह से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सबसे खराब है। 909 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 45% में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा नहीं है, और 55% केवल दिन में ही सेवाएं देते हैं।

अस्पतालों में सुविधाओं की कमी भी बड़ी समस्या है। 75 जिला अस्पतालों में से केवल दो के पास अग्निशमन सुरक्षा के लिए एनओसी है। झांसी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा उपायों की कमी के कारण नवंबर 2021 में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, 27.6 करोड़ रुपये की दवाइयां स्टोर में खराब हो गईं, जो लापरवाही का गंभीर मामला है।

RELATED NEWS

Delhi CAG Report, Delhi liquor scam report

Delhi CAG Report: जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे

February 25, 2025
Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में शराब नीति पर CAG का बड़ा खुलासा, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

February 25, 2025

एंबुलेंस सेवा में खामियां

राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा भी तय मानकों पर खरी नहीं उतरी। रिपोर्ट में बताया गया कि एंबुलेंस समय पर मरीजों तक नहीं पहुंच रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिनट में पहुंचने का लक्ष्य था, लेकिन कुछ जिलों में एंबुलेंस को 3 घंटे तक लग गए। सबसे खराब स्थिति पूर्वी यूपी के जिलों में रही। एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली प्राइवेट फर्म ने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया।

CAG report खुलासा यह भी है कि 148 पुरुष मरीजों को महिला अस्पताल में पहुंचा दिया गया, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। कैग रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एंबुलेंस सेवा से जुड़े मामलों में केवल 25-50% मामलों का सत्यापन हुआ।

इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे की स्थिति बेहद खराब है। अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतें जर्जर हैं। 53% स्वास्थ्य इकाइयों में सीलन और नमी है। 26% अस्पतालों में इंजेक्शन और ड्रेसिंग रूम तक नहीं हैं। 29% प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, जबकि 21% में बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।

सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रदेश में 28% पैरामेडिक्स स्टाफ की भी कमी है। कई जिला अस्पतालों में दवाइयां समय पर उपलब्ध नहीं होतीं। ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था भी पूरी नहीं है।

सरकार के लिए चेतावनी

CAG report ने सरकार को सिफारिश की है कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। रिपोर्ट में कहा गया कि डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया को तेज किया जाए। साथ ही, एंबुलेंस सेवा और अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की सख्त जरूरत है।

तीन साल पुरानी इस रिपोर्ट को हाल ही में पेश करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है। कैग के खुलासे राज्य के स्वास्थ्य तंत्र की वास्तविकता को उजागर करते हैं, जो मरीजों और उनके परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को इन कमियों को दूर कर आम जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा करनी होगी।

यहां पढ़ें: Naresh Yadav MLA: नरेश यादव ने महरौली सीट से नाम वापस लिया, चुनाव लड़ने से किया इनकार

Related Posts

Delhi CAG Report, Delhi liquor scam report

Delhi CAG Report: जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे

February 25, 2025
Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में शराब नीति पर CAG का बड़ा खुलासा, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

February 25, 2025
Next Post
Sambhal News

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर में तोड़ी गईं सीढ़ियां, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

Sambhal

Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान के घर पर बुलडोजर ऐक्शन, तोड़ी गईं सीढ़ियां

OTT Trending Series

OTT Trending Series: दर्शकों के लिए नए साल पर बेहतरीन तोहफा, ये सीरीज ओटीटी पर मचाएंगी धमाल

POPULAR POST

World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

November 2, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

November 4, 2026
Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

November 2, 2026
IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

November 8, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026

LATEST

NCP Merger : NCP के दोनों गुटों का विलय लगभग तय? महाराष्ट्र से दिल्ली तक बदलेंगे सियासी समीकरण

NCP Merger : NCP के दोनों गुटों का विलय लगभग तय? महाराष्ट्र से दिल्ली तक बदलेंगे सियासी समीकरण

November 9, 2026
Ramayana  Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

Ramayana Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

November 9, 2026
Market Outlook : क्या निफ्टी 40,000 तक पहुंचेगा? बैंकिंग शेयरों में 20% तेजी का किसने जताया अनुमान

Market Outlook : क्या निफ्टी 40,000 तक पहुंचेगा? बैंकिंग शेयरों में 20% तेजी का किसने जताया अनुमान

November 9, 2026
Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

November 9, 2026
U19 Asia Cup : पाकिस्तान से हार मुश्किल में फंसा भारत,मंडराया बाहर होने का खतरा, सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा क्या है समीकरण

U19 Asia Cup : पाकिस्तान से हार मुश्किल में फंसा भारत,मंडराया बाहर होने का खतरा, सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा क्या है समीकरण

November 9, 2026
China Propaganda : किसको बता रहे दिल्ली, चीनी व्लॉगर्स पर भारत की छवि बिगाड़ने का आरोप, क्या है पूरा मामला?

China Propaganda : किसको बता रहे दिल्ली, चीनी व्लॉगर्स पर भारत की छवि बिगाड़ने का आरोप, क्या है पूरा मामला?

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India