Monday, November 16, 2026 10:07 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Anti-Drugs Drive: मुख्यमंत्री ने ANTF को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के दिए निर्देश,तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश

UP Anti-Drugs Drive: मुख्यमंत्री ने ANTF को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के दिए निर्देश,तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में एएनटीएफ को आधुनिक उपकरण, डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम और स्थायी मैनपॉवर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संसाधन मजबूत होने से कार्रवाई तेज होगी और ड्रग नेटवर्क को खत्म करने में बड़ा असर दिखेगा।

by SYED BUSHRA
27/11/2025

CM Orders Modernisation of ANTF:मुख्यमंत्री ने बुधवार को एएनटीएफ की समीक्षा बैठक में कहा कि फोर्स के लिए बनाए गए सभी छह प्रस्तावित थानों और आठ यूनिटों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर और आरक्षियों सहित आवश्यक कर्मचारियों की स्थायी तैनाती तुरंत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि टीम को आधुनिक उपकरण, डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम और नई तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि कार्रवाई तेज और ज्यादा सटीक हो सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इन थानों के लिए न्यायालय आवंटन की प्रक्रिया बिना किसी देरी के पूरी की जाए। उनका मानना है कि इससे मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी और अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने यह भी कहा कि फोर्स के सभी थानों के लिए स्थायी भवन बनाना जरूरी है, ताकि कामकाज व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से हो। उन्होंने बैठक में बताया कि बेहतर संरचना, पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षित मानवबल मिलने के बाद एएनटीएफ की कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी। इससे प्रदेश में फैले ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

नशे के खिलाफ अभियान तेज

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एएनटीएफ के गठन के बाद राज्य में नशे के खिलाफ अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। वर्ष 2023 से 2025 के बीच कुल 310 मुकदमे दर्ज किए गए, 35,313 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए और 883 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई सामग्री की कीमत 343 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

समीक्षा में यह भी जानकारी दी गई कि बीते तीन वर्षों में बड़े ड्रग नेटवर्क और माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया। इसी दौरान 2,61,391 किलो अवैध नशीले पदार्थों का नियमों के तहत विनष्टीकरण किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 775 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नशीले पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया नियमित और पारदर्शी तरीके से जारी रहनी चाहिए।

RELATED NEWS

No Content Available

नशे के खिलाफ अभियान,समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिवार, स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन और प्रशासन सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि नशा युवाओं तक न पहुंचे। उन्होंने कहा कि तस्करों को यह साफ संदेश मिलना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में अवैध ड्रग कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए लेमन कोरिएंडर सूप सबसे बेहतर

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए लेमन कोरिएंडर सूप सबसे बेहतर

Ghaziabad ECI

गाजियाबाद SIR लापरवाही: 21 BLO पर मुकदमा, निर्वाचन कार्य में सख्ती

Aadhaar Card

आधार कार्ड अब जन्मतिथि का प्रमाण नहीं: योगी सरकार का सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश

POPULAR POST

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

November 13, 2026
Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

November 15, 2026
Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
UP Expressway Rules: अब एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले होगी ड्राइवरों की जांच? नशे और ओवरस्पीडिंग पर सरकार हुई सख्त

UP Expressway Rules: अब एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले होगी ड्राइवरों की जांच? नशे और ओवरस्पीडिंग पर सरकार हुई सख्त

November 10, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India