Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Byelection 2024: फूलपुर, करहल समेत 9 सीटों पर आज से नामांकन, बीजेपी और कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार

UP Byelection 2024: फूलपुर, करहल समेत 9 सीटों पर आज से नामांकन, बीजेपी और कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार

संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर सहित अन्य 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज स्थानीय स्तर पर अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची का इंतजार किया जा रहा है।

by Akhand Pratap Singh
18/10/2024
UP Byelection 2024

UP Byelection 2024: संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर सहित अन्य 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज स्थानीय स्तर पर अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची का इंतजार किया जा रहा है।

सपा ने अब तक 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

सपा ने अब तक 6 सीटों- करहल, मीरापुर, फूलपुर, सीसामऊ, कटेहरी, और मझवां पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके अलावा, सपा ने मिल्कीपुर सीट पर भी प्रत्याशी उतारा था, लेकिन चुनावी याचिका (UP Byelection 2024) के कारण निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर चुनाव की घोषणा नहीं की है।

फूलपुर विधानसभा सीट पर अधिसूचना जारी करने का कार्य जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ करेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद, आज से नामांकन पत्रों की बिक्री और नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे।

RELATED NEWS

यूपी डिप्टी CM ब्रिजेश पाठक

‘मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेजपत्ते जैसी…..’,यूपी डिप्टी CM ने क्यों दिया ऐसा बयान, यहां समझे पूरा मामला

November 15, 2024
Phoolpur

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज

October 29, 2024

UP by-election: अखिलेश और राहुल की मुलाकात के बाद सपा ने कांग्रेस को दी गाजियाबाद और खैर सीटें

फूलपुर में 13 नवंबर को होगा मतदान

फूलपुर सीट पर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी, और 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित किया जाएगा। फूलपुर विधानसभा के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। यहां 215 पोलिंग सेंटर और 435 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मुंडेरा मंडी से रवाना होंगी, जहां 23 नवंबर को मतगणना भी होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कुल 4,07,366 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,23,560 पुरुष, 1,83,748 महिलाएं और 58 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला प्रशासन ने फूलपुर क्षेत्र को 38 सेक्टर और 4 जोन में बांटा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर पाबंदी लगाने की कार्रवाई की जाएगी। चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा निर्वाचन आयोग ने 40 लाख रुपए निर्धारित की है।

फूलपुर विधानसभा सीट पर सपा ने तीन बार के विधायक मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बसपा ने शिवबरन पासी को टिकट दिया है। चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी से जिला पंचायत के पूर्व सदस्य शाहिद अख्तर खान भी प्रत्याशी हैं, जबकि बीजेपी ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

Related Posts

यूपी डिप्टी CM ब्रिजेश पाठक

‘मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेजपत्ते जैसी…..’,यूपी डिप्टी CM ने क्यों दिया ऐसा बयान, यहां समझे पूरा मामला

November 15, 2024
Phoolpur

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज

October 29, 2024
UP Byelection 2024

UP Byelection 2024: क्या यूपी में कांग्रेस नहीं लड़ेगी उपचुनाव? सपा के साथ नहीं बन रहा तालमेल

October 21, 2024
UP Byelection 2024

UP Byelection 2024: फूलपुर और मंझवा सीट मांग रही थी कांग्रेस, सपा ने उतार दिए प्रत्याशी… उपचुनाव में दे दिया झटका

October 9, 2024
UP byelection 2024

UP byelection 2024: सीएम योगी की अगुवाई में बैठक, उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय !

October 7, 2024
Lok Sabha

Lok Sabha Election 2024:सपा फिर बदल सकती है अपना उम्मीदवार, कहीं इससे ना हो उसका बड़ा नुकसान, जानिये क्यों?

April 29, 2024
Next Post
हमारे लिए अच्छा दिन नहीं था… IND vs NZ मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही बड़ी बात

हमारे लिए अच्छा दिन नहीं था... IND vs NZ मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही बड़ी बात

Sanjeev Khanna कौन हैं, जो लेंगे जस्टिस DY Chandrachud की जगह और बनेंगे नए चीफ जस्टिस

Sanjeev Khanna कौन हैं, जो लेंगे जस्टिस DY Chandrachud की जगह और बनेंगे नए चीफ जस्टिस

Jammu and Kashmir

उमर अबदुल्ला के हाथों में जम्मु कश्मीर की सत्ता, किया गया मंत्रियों का बंटवारा, जानें किसको मिला कौन सा विभाग ?

POPULAR POST

Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India