Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP electricity Rate में 30% इजाफे की तैयारी? यूपी में शुरू हुई प्रक्रिया, जनता को 21 दिन की मोहलत

UP electricity Rate में 30% इजाफे की तैयारी? यूपी में शुरू हुई प्रक्रिया, जनता को 21 दिन की मोहलत

उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। अब जनता को 21 दिनों में सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। अंतिम फैसला जुलाई में होगा।

by Mayank Yadav
04/06/2025
UP electricity

UP electricity Rate: उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में संभावित 30% बढ़ोतरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पावर कॉरपोरेशन के संशोधित प्रस्ताव को नियामक आयोग ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। जनता को 21 दिनों का समय दिया गया है, जिसमें वे इस प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। कंपनियों को आदेश दिया गया है कि तीन दिनों में जनता को विज्ञापन जारी कर सूचना दें। जुलाई में इस मामले पर विस्तृत सुनवाई होगी। उपभोक्ता परिषद ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए 40-45% कटौती का प्रस्ताव रखा है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं की उम्मीदें जुड़ी हैं।

प्रस्ताव पर गुपचुप मंजूरी, आयोग पर उठे सवाल

UP electricity दरों में 30 फीसदी बढ़ोतरी के लिए दाखिल प्रस्ताव को नियामक आयोग ने 9 मई को सुनवाई के लिए मंजूर किया था। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन ने संशोधित वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) दाखिल कर 19,600 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला दिया। पहले यह घाटा 10,000 करोड़ रुपये बताया गया था। आयोग ने इस संशोधित एआरआर को भी कुछ कमियों के बावजूद स्वीकार कर लिया। यह पहली बार हुआ है जब पूर्व में स्वीकृत एआरआर के बाद एक संशोधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। हालांकि, आयोग द्वारा इसे पब्लिक डोमेन में न डालने और गुपचुप तरीके से स्वीकारने पर आपत्तियां सामने आ रही हैं।

बिजली कंपनियों पर 33 हजार करोड़ बकाया, फिर भी दरें बढ़ाने की तैयारी

UP electricity उपभोक्ता परिषद ने आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के 33,122 करोड़ रुपये बकाया हैं। बावजूद इसके, कंपनियां दरों में इजाफे की मांग कर रही हैं। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आयोग द्वारा कमियों के बावजूद संशोधित प्रस्ताव को स्वीकार करना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आयोग ने उपभोक्ता हितों की अनदेखी करते हुए कंपनियों के पक्ष में रुख अपनाया है। परिषद ने दरों में 40-45% कटौती का प्रस्ताव भी दिया है, जो जुलाई की सुनवाई में रखा जाएगा।

RELATED NEWS

UP electricity

यूपी में बिजली का नया कनेक्शन अब आधे दाम पर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर और सिक्योरिटी मनी पर बड़ी राहत

January 13, 2026
UPERC UP Electricity

यूपी में बिजली कंपनियों को लौटाने होंगे ₹102 करोड़, स्मार्ट मीटर की कीमतों में भारी कटौ

January 2, 2026

अब जनता की बारी, सुझाव और आपत्तियां दर्ज करने को 21 दिन

अब यह मामला जनता के दरबार में है। नियामक आयोग ने आदेश दिया है कि बिजली कंपनियां तीन दिनों के भीतर प्रस्तावित दरों की जानकारी विज्ञापन के माध्यम से दें ताकि उपभोक्ता अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकें। इसके लिए 21 दिन का समय दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद जुलाई में सुनवाई शुरू होगी और तभी तय होगा कि बिजली दरें बढ़ेंगी या नहीं। फिलहाल बढ़ोत्तरी की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी है, वहीं विपक्ष और उपभोक्ता संगठन इसे जनता पर अतिरिक्त बोझ कहकर विरोध कर रहे हैं।

Delhi में बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनी, ओडिशा-पश्चिम बंगाल में हीटवेव का खतरा

Related Posts

UP electricity

यूपी में बिजली का नया कनेक्शन अब आधे दाम पर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर और सिक्योरिटी मनी पर बड़ी राहत

January 13, 2026
UPERC UP Electricity

यूपी में बिजली कंपनियों को लौटाने होंगे ₹102 करोड़, स्मार्ट मीटर की कीमतों में भारी कटौ

January 2, 2026
UP Electricity

यूपी में बिजली का झटका! 13 रुपये यूनिट दर पर आयोग ने मांगा पावर कॉरपोरेशन से जवाब

June 18, 2025
UP electricity

बिजली की दरों में चुपचाप बढ़ोतरी: यूपी के उपभोक्ताओं को झटका, अब हर माह और महंगी होगी बिजली

April 22, 2025
UP Electricity

बरेली में बिजली अफसरों का घोटाला, करोड़ों का खेल उजागर, 98 मीटर बरामद

March 22, 2025
Next Post
Vertigo symptoms and causes in daily life

Health news :सर जब चकराए या दिल बैठा जाए तो हो जाएं सावधान! कहीं यह वर्टिगो तो नहीं

Agra

हाईकोर्ट की नज़र में फंसी आगरा पुलिस: आरोपी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट ने खोली 'फर्जी मुठभेड़' की परतें

IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

POPULAR POST

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India