Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Newspaper Reading: मोबाइल से दूरी और पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए स्कूलों में क्या पढ़ना हुआ अनिवार्य

Newspaper Reading: मोबाइल से दूरी और पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए स्कूलों में क्या पढ़ना हुआ अनिवार्य

यूपी सरकार ने छात्रों को मोबाइल से दूर रखने और पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए स्कूलों में अखबार पढ़ना अनिवार्य किया है। अटल आवासीय विद्यालयों में हिंदी और अंग्रेजी अखबार, चर्चा और रचनात्मक गतिविधियां होंगी।

by SYED BUSHRA
09/01/2026
newspaper reading mandatory in schools

Newspaper Reading Mandatory in Schools:छात्रों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखने और उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में समाचार पत्र का नियमित पाठन अनिवार्य कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी तर्क शक्ति को मजबूत करना और सामान्य ज्ञान में सुधार करना है।

इससे पहले 23 दिसंबर को बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। अब इसी कड़ी में श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने अटल आवासीय विद्यालयों के लिए भी अखबार पढ़ना जरूरी कर दिया है। इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ
देश-दुनिया की जानकारी भी मिल सकेगी।

हर अटल आवासीय विद्यालय में मिलेंगे हिंदी और अंग्रेजी अखबार

प्रदेश के हर मंडल में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में अब नियमित रूप से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों को रोजाना अखबार पढ़ने, नए शब्द सीखने और महत्वपूर्ण खबरों पर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत होगी और उनकी सोचने-समझने की क्षमता भी बेहतर होगी।
सरकार का मानना है कि अखबार पढ़ने से छात्रों में समाज, विज्ञान, अर्थव्यवस्था और खेल जैसे विषयों की समझ बढ़ेगी। साथ ही वे मौजूदा घटनाओं से भी जुड़े रहेंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

आठ जनवरी को जारी हुआ आदेश

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने आठ जनवरी को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी अटल आवासीय विद्यालयों के पुस्तकालय में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अखबार रखना अनिवार्य होगा। अखबारों में छपने वाली सामान्य ज्ञान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, नए विकास और खेल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए छात्रों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

कक्षा शुरू होने से पहले मिलेगा अखबार पढ़ने का समय

प्रमुख सचिव ने बताया कि रोजाना कक्षा शुरू होने से पहले दस मिनट का समय सिर्फ अखबार पढ़ने के लिए तय किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल के डिस्प्ले बोर्ड पर “आज का विचार” लिखा जाएगा, ताकि छात्रों को सकारात्मक सोच की प्रेरणा मिले।
कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए सप्ताह में एक बार संपादकीय लेख पर आधारित लेखन कार्य या समूह चर्चा कराना अनिवार्य होगा। इससे उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

जूनियर छात्रों के लिए स्क्रैपबुक और प्रतियोगिताएं

जूनियर कक्षाओं के छात्रों को विज्ञान, पर्यावरण और खेल जैसे विषयों पर स्क्रैपबुक बनाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अखबारों में छपने वाली सुडोकू, शब्द पहेली और क्विज जैसी गतिविधियों के जरिए छात्रों का मानसिक विकास किया जाएगा।
इतना ही नहीं, छात्रों के संपादन में स्कूल की अपनी पत्रिका निकालने का भी निर्देश दिया गया है। अटल आवासीय विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई होती है, ऐसे में यह कदम छात्रों के विकास में मददगार साबित होगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow Link Expressway

जाम से मुक्ति! 50 किमी की लिंक रोड से सीधे जुड़ेंगे दो एक्सप्रेसवे, दिल्ली से बिहार का सफर होगा आसान।

census 2027 digital population survey

Census 2027 Update: पहले चरण की अधिसूचना जारी,कब से शुरू होगा घरों का सर्वे, मिलेगी डिजिटल और स्व-गणना की सुविधा

Kanpur Murder Case: दिल दहलाने वाला हत्याकांड, फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी वारदात, प्यार, शक और हत्या की खौफनाक कहानी

Kanpur Murder Case: दिल दहलाने वाला हत्याकांड, फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी वारदात, प्यार, शक और हत्या की खौफनाक कहानी

POPULAR POST

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India