Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Health Department: अब यूपी के अस्पतालों में बनेगी मरीज़ों की “हेल्थ कुंडली”, जानिए कैसे होगा इसका फायदा

UP Health Department: अब यूपी के अस्पतालों में बनेगी मरीज़ों की “हेल्थ कुंडली”, जानिए कैसे होगा इसका फायदा

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की हेल्थ कुंडली डिजिटल रूप में स्टोर होगी। आभा आईडी से डॉक्टर किसी भी अस्पताल में मरीज की पूरी मेडिकल जानकारी देख सकेंगे। लोकबंधु अस्पताल में इसकी शुरुआत हो चुकी है।

by Sadaf Farooqui
01/03/2025

UP Health Department: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों की हेल्थ कुंडली बनाई जाएगी। इस डिजिटल हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री में मरीजों के इलाज से जुड़ी सारी जानकारियां स्टोर की जाएंगी। अगर मरीज किसी दूसरे सरकारी अस्पताल में जाता है, तो आभा आईडी के जरिए उसकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री डॉक्टर के सामने आ जाएगी।इसमें मरीज की जांच रिपोर्ट, फॉर्मेसी के बिल, डिस्चार्ज से जुड़े कागजात और पुरानी बीमारियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इसका फायदा यह होगा कि मरीजों को बार-बार मेडिकल फाइल और रिपोर्ट लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हर सरकारी अस्पताल में डिजिटल रिकॉर्ड

बीमारी से लेकर इलाज तक की पूरी जानकारी इस पर मौजूद रहेगी,लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अब सभी सरकारी अस्पतालों में आभा आईडी के जरिए पर्चे बनाए जा रहे हैं। मरीज की पूरी जानकारी डिजिटल फॉर्म में स्टोर होगी, जिससे डॉक्टर यह जान पाएंगे कि

मरीज को कौन-सी बीमारी कब हुई?

RELATED NEWS

Holi 2025: यू पी का एक ऐसा शहर जहाँ से हुई होली खेलने की शुरुवात,चलिए जानते हैं क्या है इसका इतिहास

March 3, 2025
Uttar Pradesh: UP में रह कर करना है MBBS तो,जान लें के किस शहर में हैं कितने मेडिकल कॉलेज

पहली बार डॉक्टर को कब दिखाया?

कौन-सा इलाज चला और कौन-सी जांच हुई?

एडमिट होने के बाद उसकी हालत कैसी थी और डिस्चार्ज के समय क्या स्थिति थी?

अब सारे मेडिकल डॉक्यूमेंट एक क्लिक में उपलब्ध

सीएमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक, हेल्थ कुंडली से मरीजों को मेडिकल डॉक्यूमेंट संभालने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। जब यह सिस्टम पूरी तरह से लागू हो जाएगा, तो मरीज देश के किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकेगा और डॉक्टर को उसकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री ऑनलाइन मिल जाएगी।यह सुविधा फिलहाल शुरुआती चरण में है, लेकिन आने वाले समय में इसे और भी एडवांस बनाया जाएगा।

रेडियोलॉजी और फॉर्मेसी की जानकारी भी होगी शामिल

लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अभी आभा आईडी से मरीजों के पर्चे और डिस्चार्ज प्रोसेस किया जा रहा है। भविष्य में इसमें रेडियोलॉजी और फॉर्मेसी की जानकारी भी जोड़ी जाएगी।इसका मतलब यह होगा कि मरीज की एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी रिपोर्ट्स और दवाओं का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। यह एक तरह का डिजिटल लॉकर होगा, जहां मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री सुरक्षित रहेगी।

देशभर में किसी भी डॉक्टर को मिलेगी जानकारी

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि हेल्थ कुंडली बनाने का काम पूरे देश में चल रहा है। जब यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, तो अगर कोई लखनऊ का मरीज तमिलनाडु के किसी सरकारी अस्पताल में जाता है, तो वहां के डॉक्टर भी उसकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री देख पाएंगे।इससे मरीजों को नए अस्पताल में बार-बार टेस्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इलाज का सही तरीका तुरंत अपनाया जा सकेगा।

Related Posts

Holi 2025: यू पी का एक ऐसा शहर जहाँ से हुई होली खेलने की शुरुवात,चलिए जानते हैं क्या है इसका इतिहास

Holi 2025: यू पी का एक ऐसा शहर जहाँ से हुई होली खेलने की शुरुवात,चलिए जानते हैं क्या है इसका इतिहास

March 3, 2025
Uttar Pradesh: UP में रह कर करना है MBBS तो,जान लें के किस शहर में हैं कितने मेडिकल कॉलेज

Uttar Pradesh: UP में रह कर करना है MBBS तो,जान लें के किस शहर में हैं कितने मेडिकल कॉलेज

March 3, 2025
UP Birth Certificate : यूपी में बनवाएं बर्थ सर्टिफिकेट के नियमों में बदलाव, जानिये कैसे बनवाएं

February 21, 2025
‘शायद आपको दोबारा फोन न कर सकूं…’ दुबई में फांसी से पहले यूपी की शहजादी की आखिरी कॉल

February 16, 2025
Utter Pradesh: क्यों यूपी के इन ज़िलों में शहर के बाहर शिफ्ट किए जा रहे हैं बस अड्डे, क्या जाम से राहत के लिए हो रहा है ये काम

February 13, 2025
Lucknow-Kanpur Expressway: अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफ़र, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर आया नया अपडेट

Utter Pradesh: यू पी के शिक्षकों  ने जतायी कुंभ में स्नान की इच्छा, CM योगी से की स्कूलों में अवकाश की अपील

Utter Pradesh: यू पी रोडवेज़ ने महाकुंभ में जाने वाली सैकड़ों बसों पर लगाई रोक,लखनऊ से प्रयागराज तक की सभी सेवा बंद

January 29, 2025
Utter Pradesh: यू पी के शिक्षकों  ने जतायी कुंभ में स्नान की इच्छा, CM योगी से की स्कूलों में अवकाश की अपील

Utter Pradesh: यू पी के शिक्षकों ने जतायी कुंभ में स्नान की इच्छा, CM योगी से की स्कूलों में अवकाश की अपील

January 27, 2025
Up Foundation Day Special: उत्तर प्रदेश के ऐसे ज़िले जहाँ लगते हैं हर साल सब से ज़्यादा मेले,चलिए जानते हैं

January 24, 2025
Mahakumbh 2025: अब आप भी महाकुंभ में मज़ा ले सकते हैं “डबल डेकर बस” रेस्टोरेंट का,खाना खाने की एक आकर्षक जगह

January 21, 2025
Next Post
Gorakhpur Masjid News

प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद जागी मस्जिद कमेटी, हथौड़े लेकर खुद गिराने लगे अवैध मस्जिद

Donald Trump

2019 में भी Donald Trump से भीड़े थे जेलेंस्की, आखिर 6 साल पुरानी तल्खी की क्या है वजह?

Maharashtra News

वाशिम के खेर्डा गांव में बर्ड फ्लू का खतरा, 6,831 मुर्गियों की मौत से प्रशासन हाई अलर्ट पर!

POPULAR POST

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India