Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Roadways का निजीकरण नहीं होगा, परिवहन मंत्री ने दी सफाई, अफवाहों पर लगाया विराम

UP Roadways का निजीकरण नहीं होगा, परिवहन मंत्री ने दी सफाई, अफवाहों पर लगाया विराम

उत्तर प्रदेश में यूपी रोडवेज के निजीकरण की अटकलों पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर रोडवेज का निजीकरण नहीं होगा, यह सिर्फ अफवाह है।

by Mayank Yadav
26/06/2025
UP Roadways

UP Roadways Privatization: उत्तर प्रदेश में UP Roadways के निजीकरण की खबरों पर अब विराम लग गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर परिवहन निगम का निजीकरण नहीं किया जाएगा। वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने UP Roadways के भविष्य को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया। इस दौरान मंत्री ने UP Roadways के कर्मचारियों, खासकर चालक-परिचालकों के योगदान की सराहना की और बेहतर सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने भी निजीकरण की अफवाहों को सिरे से खारिज किया। जानिए, इस कार्यक्रम में और क्या कुछ खास रहा।

स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का स्थापना दिवस इस बार 25 जून को मनाया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालक-परिचालकों और अधिकारियों को सम्मानित किया। लखनऊ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी को प्रदेश में सबसे अधिक आय अर्जित करने के लिए पहला पुरस्कार दिया गया। UP Roadways परिवहन निगम के पूर्व प्रधान प्रबंधक अजीत सिंह को उनके सेवा काल के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्यालय के अन्य अधिकारियों को भी उनकी मेहनत और लगन के लिए सम्मानित किया गया।

रोडवेज का इतिहास और भविष्य

परिवहन मंत्री ने बताया कि 1947 में यूपी रोडवेज की पहली बस लखनऊ से बाराबंकी के बीच चली थी, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने सफर किया था। वर्तमान में परिवहन निगम के पास करीब 13,000 बसों का बड़ा बेड़ा है, जिसमें इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। मंत्री ने भरोसा जताया कि अगले वर्ष यूपी रोडवेज देश का सबसे बड़ा बस बेड़ा रखने वाला निगम बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला चालकों और परिचालकों को विशेष अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है।

RELATED NEWS

Raksha Bandhan Free Bus Travel: यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, जाने कब तक कर सकते हैं मुफ्त बस यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus Travel: यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, जाने कब तक कर सकते हैं मुफ्त बस यात्रा

August 27, 2026
UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026

निजीकरण पर मंत्री और प्रबंध निदेशक की बड़ी बातें

दयाशंकर सिंह ने निजीकरण को महज अफवाह करार देते हुए कहा कि परिवहन निगम का निजीकरण किसी कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने चालक-परिचालकों से निगम को और अधिक लाभ में लाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने भी इस बात की पुष्टि की कि निगम पूरी तरह लाभ में है और निजीकरण की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर निजीकरण होता तो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की भर्तियां आयोग से क्यों कराई जातीं? आगे भी सभी भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से ही होंगी।

सम्मानित अधिकारियों का उत्साह

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाले अजीत सिंह ने इसे अपने करियर का गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि ऐसे सम्मान से मेहनत करने की नई प्रेरणा मिलती है। इस दौरान परिवहन निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों जैसे अंकुर विकास, गौरव पांडेय, सत्यनारायण, यजुवेंद्र कुमार, अमरनाथ सहाय, अंबरीन अख्तर, लव कुमार, अनुराग यादव और कपिल देव को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव अमित कुमार गुप्ता और अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड के Rudraprayag में भीषण बस हादसा, एक की मौत, सात घायल: बचाव कार्य जारी

Related Posts

Raksha Bandhan Free Bus Travel: यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, जाने कब तक कर सकते हैं मुफ्त बस यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus Travel: यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, जाने कब तक कर सकते हैं मुफ्त बस यात्रा

August 27, 2026
UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
UP Roadways

UP Roadways ने दी बागेश्वर धाम जाने वालों को बड़ी राहत, प्रयागराज से नई बस सेवा शुरू

August 25, 2025
UP Roadways

यूपी रोडवेज में महिला कंडक्टरों की 5000 सीटों पर बंपर भर्ती, योगी सरकार ने दिया बेहतरीन मौका

January 25, 2025
after-milk-and-toll-tax-another-blow-of-inflation-up-roadways-increased-bus-fare

दूध और टोल टैक्स के बाद महंगाई का एक और झटका, इस राज्य में बढ़ा बस का किराया

June 3, 2024
up-government-will-do-more-publicity-to-spread-awareness-about-road-safety-through-the-roadways-buses-of-transport-corporation

लोकसभा चुनाव के बीच UP Roadways की बसों का दिखेगा अलग अंदाज, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

May 10, 2024

UP Roadways: आज से महंगा हुआ यूपी रोडवेज का सफर, अब बसों में ट्रैवल के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये…

April 11, 2023
Next Post
Why mosquitoes bite some people more than others

Mosquito bites reason : क्या मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं?जानिए इसकी वजह क्या है खून से लेकर खुशबू तक का राज़

Lord Jagannath Rath Yatra Chhera Pehra

Jagannath’s Rath Yatra Ritual : क्या होता है छेरा पहरा? जानिए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की एक बेहद ख़ास रस्म

Lucknow

ट्रक की चपेट में गया किशोर, दोस्त ने गम में दी जान: लखनऊ हादसे ने झकझोरा, दोस्ती की अमर मिसाल

POPULAR POST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India