Sunday, November 22, 2026 2:55 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Waqf Board: उम्मीद पोर्टल पर अधूरी जानकारी से नाराज मंत्री, कब तक कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द फाइलों के डिजिटलीकरण पर जोर

UP Waqf Board: उम्मीद पोर्टल पर अधूरी जानकारी से नाराज मंत्री, कब तक कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द फाइलों के डिजिटलीकरण पर जोर

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में निरीक्षण के दौरान मंत्री दानिश अंसारी ने उम्मीद पोर्टल पर अधूरी जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी फाइलों को डिजिटल करने और वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन पर जोर दिया।

by SYED BUSHRA
27/11/2025
UP Waqf Board inspection updates

UP Waqf Board Minister Inspection: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने बुधवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के दफ़्तर का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का पूरा डेटा दर्ज नहीं था। इस स्थिति को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मंत्री ने वक्फ बोर्ड के सभी कर्मचारियों की 5 दिसंबर तक की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रिकार्ड रूम में रखी सभी फाइलों को जल्द से जल्द डिजिटल फॉर्म में बदला जाए, ताकि वक्फ संपत्तियों का डेटा सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने फाइलों, दस्तावेजों और रजिस्टरों के सही रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए वक्फ मुतवल्लियों से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने उन्हें वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण, प्रबंधन, पारदर्शिता और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उनका कहना था कि उम्मीद पोर्टल केंद्र सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, बेहतर निगरानी और प्रशासनिक सुधार को मजबूत बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि पोर्टल के माध्यम से भ्रष्टाचार, बेनामी उपयोग और अनियमितताओं में कमी आएगी। मंत्री ने आश्वस्त किया कि वक्फ संपत्तियों का लाभ मुस्लिम समाज, विशेष रूप से पसमांदा समुदाय और मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किया जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

निरीक्षण के बाद दानिश आज़ाद ने वक्फ बोर्ड के सीईओ मासूम अली सरवर के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब सवा लाख वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं और उनका जल्द से जल्द पंजीकरण पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि राज्य में वक्फ प्रबंधन को सुचारू और पारदर्शी बनाया जा सके।

एसआईआर के चलते परीक्षाएं स्थगित

इधर, शिक्षकों के एसआईआर कार्य में व्यस्त होने की वजह से परिषदीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की 28 नवंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं 10 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कराई जाएंगी। शिक्षक संगठनों ने परीक्षा की तारीख बदलने को राहत वाली खबर बताया है, क्योंकि पिछले दिनों अध्यापकों पर एसआईआर रिपोर्ट को समय पर पूरा करने का काफी दबाव था।

Related Posts

No Content Available
Next Post
शव पाँच घंटे तक गिरवी रख लिया

UP में अस्पताल की अमानवीय हरकत इलाज का बिल न चुकाने पर पांच घंटे गिरवी रखा शव

Lucknow

MBBS दाखिले का 'महाघोटाला': 100 करोड़ की ठगी! दो शातिर जालसाज लखनऊ से गिरफ्तार

धर्मेंद्र मेरे लिए सबकुछ थे” — हेमा मालिनी का अभिनेता के निधन के बाद पहला भावुक पोस्ट

"धर्मेंद्र मेरे लिए सबकुछ थे” — हेमा मालिनी का अभिनेता के निधन के बाद पहला भावुक पोस्ट

POPULAR POST

Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

November 18, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

November 18, 2026
Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026
Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

November 15, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India