Monday, November 9, 2026 1:47 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Power Demand: भीषण गर्मी से बिजली खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कटौती बनी जी का जंजाल, शहर से गांव तक लोग परेशान

UP Power Demand: भीषण गर्मी से बिजली खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कटौती बनी जी का जंजाल, शहर से गांव तक लोग परेशान

भीषण गर्मी के कारण उत्तर प्रदेश में बिजली खपत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। मांग 31 हजार मेगावाट के पार पहुंच गई है, जबकि कई इलाकों में बिजली कटौती और लोकल फाल्ट से लोग परेशान हैं।

by Kirtika Tyagi
24/05/2026

Uttar Pradesh Power Demand Record: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी ने बिजली खपत के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तेज धूप और उमस के कारण लोग दिन-रात कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका सीधा असर बिजली की मांग पर दिखाई दे रहा है।।प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के भीतर 669 मिलियन यूनिट यानी करीब 66.90 करोड़ यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है। वहीं बिजली की अधिकतम मांग भी 31 हजार मेगावाट के पार पहुंच गई है। बिजली विभाग का मानना है कि जून महीने में यह मांग और बढ़ सकती है।

शहर से गांव तक लोग परेशान

हालांकि सरकार और बिजली विभाग लगातार आपूर्ति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरों से लेकर गांवों तक कई इलाकों में तय समय के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। सबसे बड़ी समस्या बिजली वितरण व्यवस्था में आ रहे लोकल फाल्ट हैं। कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर और लाइन में खराबी आने के बाद उन्हें जल्दी ठीक करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौजूद नहीं हैं। यही वजह है कि लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।

रात में बढ़ रही कटौती

दिन के समय सौर ऊर्जा और अन्य स्रोतों के सहारे बिजली आपूर्ति किसी तरह संभाली जा रही है, लेकिन रात में स्थिति ज्यादा मुश्किल हो रही है। रात के समय मांग के अनुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग को पावर एक्सचेंज से भी जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। देशभर में बिजली की मांग बढ़ने के कारण महंगी दरों पर भी पर्याप्त बिजली खरीदना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कई इलाकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय कटौती की जा रही है।

RELATED NEWS

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

June 18, 2026

मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

प्रदेशवासियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए Yogi Adityanath ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में बिजली संकट, आपूर्ति व्यवस्था और बढ़ती मांग को लेकर चर्चा होगी। सरकार का फोकस इस बात पर है कि गर्मी के मौसम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत दी जा सके। साथ ही बिजली व्यवस्था में आ रही तकनीकी समस्याओं को भी जल्द ठीक करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

जून में और बढ़ सकती है मांग

बिजली विभाग के अनुसार पिछले साल 12 जून को 655.9 मिलियन यूनिट बिजली खपत का रिकॉर्ड बना था, लेकिन इस बार मई महीने में ही नया रिकॉर्ड बन गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। पावर कारपोरेशन का अनुमान है कि जून में बिजली की मांग 34 हजार मेगावाट तक पहुंच सकती है। इसी को देखते हुए दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने और बैंकिंग व्यवस्था के जरिए अतिरिक्त बिजली जुटाने की कोशिश की जा रही है।

विभाग का क्या दावा है

बिजली विभाग का कहना है कि महानगरों, उद्योगों और जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायतों और तहसील क्षेत्रों में भी तय शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में अब भी कटौती बड़ी समस्या बनी हुई है और लोग गर्मी के बीच लगातार परेशान हो रहे हैं।

Related Posts

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

June 18, 2026
Next Post
Uttar Pradesh बनेगा वेलनेस और धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र,आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति पर काम तेज़

Uttar Pradesh बनेगा वेलनेस और धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र,आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति पर काम तेज़

Nautapa 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा, बढ़ेगी गर्मी, जानिए धार्मिक महत्व, क्या करें और क्या न करें

Nautapa 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा, बढ़ेगी गर्मी, जानिए धार्मिक महत्व, क्या करें और क्या न करें

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

Uttar Pradesh: ग्रामीण शिकायतों के समाधान के लिए यूपी सरकार का बड़ा कदम, ब्लॉक स्तर पर चौपाल शुरू

POPULAR POST

Ration Card e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर समय पर नहीं करवाई E-KYC तो हो सकती है दिक्कत

Ration Card e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर समय पर नहीं करवाई E-KYC तो हो सकती है दिक्कत

November 8, 2026
Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
Delhi Crime : शराब पार्टी के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश में गयी एक जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime : शराब पार्टी के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश में गयी एक जान, दो आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026
Anant Singh Daughter Wedding

Wedding Gift : बेटी की शाही शादी में दामाद को क्या क्या देंगे अनंत सिंह? पटना पहुंची डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

November 9, 2026
UP Free Ration Distribution

UP Free Ration: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! 6 नवंबर से शुरू होगा मुफ्त अनाज वितरण, जानें पूरी डिटेल

November 5, 2026
Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026

LATEST

JP Business Story : सरकारी इंजीनियर ने खड़ी की हजारों करोड़ की कंपनी, फिर कैसे डूबा और किसने किया अधिग्रहण?

November 9, 2026
Army Legend :राजनाथ सिंह ने सिक्किम में किस बाबा के मंदिर में टेका माथा, चीन की सेना भी क्यों छोड़ती है खाली कुर्सी?

Army Legend :राजनाथ सिंह ने सिक्किम में किस बाबा के मंदिर में टेका माथा, चीन की सेना भी क्यों छोड़ती है खाली कुर्सी?

November 9, 2026
Delhi Suicide Case: मामूली घरेलू विवाद बना जानलेवा, एक ही परिवार में दो मौतों से पसरा मातम

Delhi Suicide Case: मामूली घरेलू विवाद बना जानलेवा, एक ही परिवार में दो मौतों से पसरा मातम

November 9, 2026
Kacchi Dargah Bidupur Bridge

Bihar News : बिहार को मिलेगा गंगा पर नया सिक्सलेन पुल,PM मोदी करेंगे उद्घाटन ; पटना से वैशाली पहुंचने में कितना लगेगा समय?

November 9, 2026
Uric Acid Control: यूरिक एसिड बढ़ जाये तो ना हो परेशान,बस इन आदतों से बदले अपनी ज़िन्दगी

Uric Acid Control: यूरिक एसिड बढ़ जाये तो ना हो परेशान,बस इन आदतों से बदले अपनी ज़िन्दगी

November 9, 2026
Mobile Apps: क्या आपके फोन में मौजूद कोई ऐप बन सकती है आपके नुकसान की वजह? जानिए पूरी डिटेल

Mobile Apps: क्या आपके फोन में मौजूद कोई ऐप बन सकती है आपके नुकसान की वजह? जानिए पूरी डिटेल

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India