Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Skill Mission: प्रदेश को स्किल हब बनाने की तैयारी, डिजिटल, एआई और पर्यावरण आधारित रोजगार पर खास फोकस

UP Skill Mission: प्रदेश को स्किल हब बनाने की तैयारी, डिजिटल, एआई और पर्यावरण आधारित रोजगार पर खास फोकस

यूपी सरकार डिजिटल, एआई और तकनीकी क्षेत्रों में नौकरियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर कौशल विकास अभियान चला रही है। रोजगार मेले, प्रशिक्षण केंद्र, स्टार्टअप इंक्यूबेटर और सेवायोजन अभियान युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ रहे हैं।

by SYED BUSHRA
01/12/2025
uttar pradesh new skill hub mission

UP Skill Mission for Digital and AI Jobs: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को एक बड़े स्किल हब में बदलने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि डिजिटल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण और नई तकनीकों से जुड़ी नौकरियों के लिए युवाओं को मजबूत तैयारी दी जाए। योजनाओं को इस तरह तैयार किया गया है कि वे “विकसित यूपी, विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाएं।

सरकार जल्द ही लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी और मुजफ्फरनगर में बड़े रोजगार मेले आयोजित करने जा रही है। इन मेलों में 100 से ज्यादा बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी और लगभग 15 हजार से अधिक नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इससे पहले लखनऊ में हुए तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ में करीब सौ कंपनियों ने 50 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी थी, जो इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। वर्ष 2017 से अब तक स्किल इंडिया मिशन और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 5.66 लाख से ज्यादा आईटीआई और पॉलिटेक्निक छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। करीब 2,800 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी दर में स्पष्ट कमी देखने को मिली है। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने युवाओं के कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए 1,747 सक्रिय प्रशिक्षण साझेदारों का चयन किया है। इन संस्थानों में युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप ट्रेनिंग दी जा रही है। कई इनक्यूबेशन सेंटरों में डिजिटल मार्केटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इंजीनियरिंग कॉलेजों में बनाए स्टार्टअप इंक्यूबेटर्स

इंजीनियरिंग कॉलेजों में बनाए गए स्टार्टअप इंक्यूबेटर्स ने युवा उद्यमियों को नई दिशा दी है। इनसे न सिर्फ स्टार्टअप संस्कृति को बल मिला है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जाति/जनजाति समुदायों को उद्यमिता से जुड़ने के अधिक अवसर भी मिले हैं। यह पूरा मॉडल राज्य के सामाजिक व आर्थिक विकास को व्यापक रूप से सहारा देता है।

RELATED NEWS

Sanchar Saathi App: नए स्मार्टफोन्स में अनिवार्य होगा कौन सा सरकारी ऐप, कंपनियों को 90 दिन में नियम लागू करने के निर्देश

Sanchar Saathi App: नए स्मार्टफोन्स में अनिवार्य होगा कौन सा सरकारी ऐप, कंपनियों को 90 दिन में नियम लागू करने के निर्देश

December 1, 2025

हर जिले में लगेगा रोज़गार मेला

सरकार हर जिले में मासिक सेवायोजन अभियान भी चलाती है, जिसमें स्थानीय युवा सीधे कंपनियों और नियोक्ताओं से जुड़ सकते हैं। इससे रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया और आसान तथा पारदर्शी हो गई है।

सारी योजनाओं का उद्देश्य साफ है। युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाला कौशल देना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और प्रदेश को नई तकनीकों में अग्रणी बनाना। डिजिटल और एआई आधारित नौकरियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रयास आने वाले वर्षों में बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं।

Related Posts

Sanchar Saathi App: नए स्मार्टफोन्स में अनिवार्य होगा कौन सा सरकारी ऐप, कंपनियों को 90 दिन में नियम लागू करने के निर्देश

Sanchar Saathi App: नए स्मार्टफोन्स में अनिवार्य होगा कौन सा सरकारी ऐप, कंपनियों को 90 दिन में नियम लागू करने के निर्देश

December 1, 2025
Next Post
ठंड में चाय के साथ खाएं गरमागरम आलू टिक्की, आसान रेसिपी से पूरे घर को बनाये स्ट्रीट फूड का हॉटस्पॉट

ठंड में चाय के साथ खाएं गरमागरम आलू टिक्की, आसान रेसिपी से पूरे घर को बनाये स्ट्रीट फूड का हॉटस्पॉट

घर पर बनाएं पारंपरिक नान खटाई, कुरकुरी और स्वादिष्ट, चाय टाइम का परफेक्ट स्नैक, बाजार की कुकीज़ को भूल जाएं

घर पर बनाएं पारंपरिक नान खटाई, कुरकुरी और स्वादिष्ट, चाय टाइम का परफेक्ट स्नैक, बाजार की कुकीज़ को भूल जाएं

बॉलीवुड स्टार मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ा चुप्पी, इंस्टाग्राम वीडियो में दी मज़ेदार प्रतिक्रिया

बॉलीवुड स्टार मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ा चुप्पी, इंस्टाग्राम वीडियो में दी मज़ेदार प्रतिक्रिया

POPULAR POST

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India