Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Politics: किससे मिले पंकज चौधरी, यूपी में बढ़ी राजनीतिक हलचल, ठंड के मौसम में सियासी माहौल गरमाया

UP Politics: किससे मिले पंकज चौधरी, यूपी में बढ़ी राजनीतिक हलचल, ठंड के मौसम में सियासी माहौल गरमाया

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की विनय कटियार से मुलाकात ने 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ा दी है। इसे पुराने नेताओं को साधने और कुर्मी वोट बैंक को वापस जोड़ने की कोशिश माना जा रहा है।

by SYED BUSHRA
23/12/2025
Vinay Katiyar Pankaj Chaudhary meet

Vinay Katiyar Meet Pankaj Chaudhary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों ठंड के मौसम के बीच सियासी माहौल अचानक गरमा गया है। वजह बनी है यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और हिंदुत्व की राजनीति के चर्चित चेहरे विनय कटियार की मुलाकात। यह मुलाकात सोमवार को हुई, लेकिन इसकी चर्चा अब पूरे राजनीतिक गलियारों में हो रही है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़े संकेत दे दिए हैं।

सक्रिय राजनीति से दूर, अचानक आए चर्चा में

पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सीधे विनय कटियार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। विनय कटियार वही नेता हैं, जो कभी बजरंग दल के संयोजक रहे और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। लंबे समय से वे सक्रिय राजनीति से दूर नजर आ रहे थे। ऐसे में बीजेपी के नए अध्यक्ष का उनके घर पहुंचना सिर्फ एक औपचारिक भेंट नहीं माना जा रहा।

2027 की तैयारी का हिस्सा या शिष्टाचार भेंट

पंकज चौधरी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि विनय कटियार बीजेपी के बेहद अनुभवी और समर्पित नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कटियार का राजनीतिक अनुभव और विचार पार्टी के लिए प्रेरणादायक है। पंकज चौधरी के मुताबिक, ऐसे वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन मिलना संगठन को मजबूत करता है। हालांकि, राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह कदम 2027 की तैयारी का हिस्सा हो सकता है।

RELATED NEWS

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026

अपनी धुन में मस्त हूं

मुलाकात के बाद जब विनय कटियार मीडिया के सामने आए, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिए। चुनावी राजनीति में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अभी तो मैं अपनी धुन में मस्त हूं, समय आने पर सब बता दूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि पंकज चौधरी से उनके पुराने पारिवारिक संबंध हैं और वे एक अच्छे नेता हैं।

जाति-बिरादरी की राजनीति में विश्वास नहीं

जब उनसे जातिगत राजनीति को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि वे जाति-बिरादरी की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने यह जरूर कहा कि अयोध्या उनकी कर्मभूमि रही है और फिलहाल वे जहां हैं, वहां संतुष्ट हैं। हालांकि, उनके जवाबों ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है।

इस मुलाकात के पीछे सबसे बड़ा राजनीतिक कारण कुर्मी वोट बैंक को माना जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस समुदाय से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला था। पंकज चौधरी खुद कुर्मी समाज से आते हैं और विनय कटियार भी इसी समाज के बड़े नेता रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी पुराने नेताओं को फिर से सक्रिय कर इस वोट बैंक को दोबारा जोड़ना चाहती है।

बीजेपी नेतृत्व की कोशिश है कि जिन वरिष्ठ नेताओं की पकड़ कभी मजबूत रही है, उन्हें फिर से आगे लाया जाए। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सकती है। 2027 का विधानसभा चुनाव यूपी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अगर विनय कटियार की सक्रिय राजनीति में वापसी होती है, तो यह विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। अब सबकी नजर इस पर है कि यह मुलाकात आगे क्या नया मोड़ लेती है।

Related Posts

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

September 4, 2026
Kaushal Kishore BJP Politics

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

September 2, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

August 22, 2026
Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

August 22, 2026
OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

August 13, 2026
Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

August 6, 2026
Next Post
Free Fire Redeem Codes

Garena Free Fire MAX रिडीम कोड 23 दिसंबर: पाएं फ्री रिवॉर्ड्स और एक्सक्लूसिव आइटम

google chrome

Windows और Mac यूजर्स सावधान, Chrome की खामी से बढ़ा साइबर अटैक का जोखिम

Instamart

2025 में Instamart बनी भारत की जरूरत: दूध-दही से लेकर iPhone तक मिनटों में डिलीवरी

POPULAR POST

Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India