Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Smart Meter Balance Issue: पश्चिमी यूपी में स्मार्ट मीटर सिस्टम हुआ फेल ,13 जिलों में बिजली उपभोक्ता परेशान

Smart Meter Balance Issue: पश्चिमी यूपी में स्मार्ट मीटर सिस्टम हुआ फेल ,13 जिलों में बिजली उपभोक्ता परेशान

पश्चिमी यूपी में स्मार्ट मीटर सिस्टम फेल होने से करीब एक लाख उपभोक्ताओं का बैलेंस गलत दिख रहा है। 13 जिलों में लोग रिचार्ज के बावजूद बिजली कटौती से परेशान हैं।

by SYED BUSHRA
10/01/2026
Western UP smart meter balance issue

Western UP Smart Meter Problem:उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी सामने आई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (PVVNL) के अंतर्गत आने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में बैलेंस की गिनती गड़बड़ा गई है। सिस्टम में बार-बार तकनीकी खराबी आने के कारण कई उपभोक्ताओं का बैलेंस अचानक शून्य दिखने लगा है। इससे न केवल बिजली की खपत का सही आंकलन प्रभावित हो रहा है, बल्कि रिचार्ज के बाद भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
यह समस्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के उपभोक्ताओं को प्रभावित कर रही है। हाल ही में पावर कॉरपोरेशन की एक बैठक में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने खुद माना कि स्मार्ट मीटर से जुड़ा पूरा सिस्टम कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गया था।

स्मार्ट मीटर सिस्टम पूरी तरह फेल

रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्ट मीटर के बैलेंस को लेकर पहले भी उपभोक्ता शिकायतें करते रहे हैं, लेकिन इतने बड़े स्तर पर सिस्टम फेल होने की यह पहली घटना है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि 11 दिसंबर को साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट के दौरान कई बार तकनीकी दिक्कत आई। इसी दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के मीटर में बैलेंस शून्य दिखने लगा।
करीब एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में शुल्क और बैलेंस की गणना करने वाला सिस्टम सही तरह से काम नहीं कर पाया। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पर पड़ा।

किन जिलों में ज्यादा परेशानी

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बागपत, शामली, हापुड़, अमरोहा और संभल जिले आते हैं। इन सभी जिलों में स्मार्ट मीटर लगे उपभोक्ता इस समस्या से जूझ रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

निगम ने यह भी स्वीकार किया है कि वह अपने डाटा प्रबंधन के लिए पूरी तरह एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर पर निर्भर है। जैसे ही सर्विस प्रोवाइडर के सिस्टम में दिक्कत आई, पूरा डेटा सिस्टम प्रभावित हो गया।

10 महीने बाद भी समाधान नहीं

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस समस्या को सामने आए करीब 10 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक डाटा रिकवरी या सही बैलेंस दिखाने का कोई ठोस तरीका नहीं निकाला जा सका है। कई जिलों, खासकर शामली में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां उपभोक्ताओं ने समय पर रिचार्ज किया, फिर भी उन्हें बिजली नहीं मिल सकी।
उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर सुविधा के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। बैलेंस शून्य दिखने पर सप्लाई बंद हो जाती है और शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं मिलता।

उपभोक्ताओं की बढ़ती चिंता

इस तकनीकी गड़बड़ी से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि जब तक सिस्टम पूरी तरह ठीक न हो, तब तक स्मार्ट मीटर योजना पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। वहीं, निगम का कहना है कि समस्या को दूर करने के लिए सर्विस प्रोवाइडर से लगातार संपर्क किया जा रहा है और जल्द ही समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
SIR Voter List Revision ने यूपी को दिखाया हकीकत का आईना, कैसे सामने आई पलायन की सच्चाई

SIR Voter List Revision ने यूपी को दिखाया हकीकत का आईना, कैसे सामने आई पलायन की सच्चाई

beggar raju distributes blankets winter

Angel Beggar: सड़कों पर ठंड से लड़ते लोगों को कंबल बांट किसने दिखाया बड़ा दिल, मोदी भी हुए मुरीद

KGMU violence case Yogi Adityanath

KGMU Violence Case: केजीएमयू बवाल पर सख्त हुए योगी, क्यों महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को किया तलब

POPULAR POST

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India