Sunday, November 15, 2026 9:23 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Mahakumbh 2025: काम नहीं आई चतुराई, इस कुटिया पर रूके महात्मा गांधी और प्रयागराज कुंभ में लगाई थी डुबकी

Mahakumbh 2025: काम नहीं आई चतुराई, इस कुटिया पर रूके महात्मा गांधी और प्रयागराज कुंभ में लगाई थी डुबकी

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, खुद 1918 में महात्मा गांधी ने कुंभ में जाकर किया था स्नान।

by Vinod
16/01/2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। संगमनगरी हर्ष और उल्लास के साथ मुस्करा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से भक्त त्रिवेणी के तट पर पहुंचने के साथ ही महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्ण कमा रहे हैं। चूंकि ये 144 साल बाद वाला महाकुंभ है। इसलिए इसका महत्व भी कई गुना बढ़ जाता है। 13 जनवरी और 14 जनवरी को करीब 5 करोड़ से अधिक भक्तों ने स्नान किया। हालांकि देश में ऐसे भी कुछ लोग हैं, जो महापर्व को लेकर अपनी सियासत चमका रहे हैं और महाकुंभ से दूरी भी बनाए हुए हैं। पर क्या आप जानते हैं प्रयागराज कुंभ में खुद स्नान करने के लिए महात्मा गांधी सीक्रेट तरीके से पहुंचे थे। जी हां, बापू संगमनगरी गए थे। एक कुटी पर रूके थे और सीक्रेट तरीके से त्रिवेणी में डुबकी लगाई थी।

और त्रिवेणी में डुबकी लगाई

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) से शुरू हुए 45 दिवसीय महाकुंभ के तीसरे दिन भी त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना जारी है। पहले 2 दिनों में 5 करोड़ से ज़्यादा भक्तरें ने पवित्र डुबकी लगाई। मकर संक्रांति के अवसर पर पहले अमृत स्नान पर 3.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। महाकुंभ को लेकर यूपी सरकार एक बैठक करने जा रही है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी भी लगाएगी। पर महाकुंभ से कई विपक्षी दलों के नेता दूरी बनाए हुए हैं। अखिलेश यादव ने हरिद्धार में जाकर गंगा स्नान किया तो वहीं भक्तों के कुंभ में आने के आंकड़ों पर भी विपक्षी सवाल खड़ा कर रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि कुंभ में खुद महात्मा गांधी पहुंचे थे और त्रिवेणी में डुबकी लगाई थी।

अंग्रेज अफसर भी बेहद चौकन्ने

महात्मा गांधी और क्रांतिकारी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाए हुए थे। साल 1918 को आंदोलन चरम पर था। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत के सुर जोरदार तरीके से उठने लगे थे। अंग्रेज अफसर भी बेहद चौकन्ने थे। महात्मा गांधी उस समय घूम-घूम कर रैलियां कर रहे थे। 1918 में प्रयागराज में कुंभ का भी आयोजन चल रहा था। महात्मा गांधी ने कुंभ में डुबकी लगाने का प्लान बनाया। वे इतने गोपनीय तरीके से प्रयागराज पहुंचे कि इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। गांधीजी संगम किनारे ही एक कुटी में ठहरे थे और कुंभ में स्नान किए थे।

RELATED NEWS

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

September 6, 2026
Mahatma Gandhi Stray Dogs Case

दिल्ली में कुत्तों को लेकर बहस छिड़ी ,महात्मा गांधी और 60 कुत्ते, क्या था कम पाप बनाम बड़ा पाप मामला

August 16, 2025

राजकीय अभिलेखागार में रखे दस्तावेज में दर्ज

तीन साल बाद उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था। वहीं इस पूरे किस्से का उल्लेख उस समय की एक अंग्रेजी अफसर की खुफिया रिपोर्ट में किया गया था। यह रिपोर्ट क्षेत्रीय राजकीय अभिलेखागार में रखे दस्तावेज में दर्ज है। अंग्रेजों ने महात्मा गांधी के प्रयागराज में आने को लेकर बैन लगा चुके थे। ट्रेनों को रोक दिया गया था। प्रयागराज के बार्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। हर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी अंग्रेज ले रहे थे। तभी सीक्रेट तरीके से गांधी से प्रयागराज पहुंचे। हनुमान मंदिर के पास एक कुटिया पर वह दो दिन रूके थे। संतों के साथ वह शामिल होकर संगम पहुंचे। फिर कुंभ में स्नान कर वापस कुटी लौटे। एक दिन रूकने के बाद वह प्रयागराज से निकल गए थे।

इसलिए मैंने पहले वहां जाकर डुबकी लगाई

यूपी के फैजाबाद में कांग्रेस अधिवेशन का मंच सजा था। महात्मा गांधी भी इस अधिवेशन में पहुंचे और कुंभ में डुबकी लगाने के सीक्रेट प्लान का खुलासा किया था। महात्मा गांधी ने फैजाबाद में कहा था, मुझे पहले ही अयोध्या की यात्रा (फैजाबाद) पर आना था, लेकिन इलाहाबाद में कुंभ मेला में जाने के कारण विलंब हो गया। कुंभ में एक माह से ज्यादा समय तक बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, इसलिए मैंने पहले वहां जाकर डुबकी लगाई। महात्मा गांधी की इस बात का जिक्र उस समय की सीआइडी रिपोर्ट में है। अंग्रेजी शासन के आदेश पर सीआइडी की टीम उस समय महात्मा गांधी की जनसभा पर नजर रख रही थी। सीआईडी की ये रिपोर्ट राजकीय अभिलेखगार में रखी है।

एक्टिव रहने के लिए प्रेरित भी किया

हरिद्वार में 1915 में कुंभ चल रहा था। वहां महात्मा गांधी भी पहुंचे और उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले से मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। गोखले ने उन्हें कुंभ के अवसर पर इलाहाबाद जाने की सलाह दी। तीन साल बाद महात्मा गांधी ना सिर्फ इलाहाबाद (अब प्रयागराज) कुंभ पहुंचे, बल्कि वहां लोगों से मुलाकात की और उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में एक्टिव रहने के लिए प्रेरित भी किया। गांधीजी ने संगम में स्नान भी किया था। महात्मा गांधी भी इस कुंभ को एक अवसर मानकर पहुंचे थे, ताकि वहां जाकर लोगों की भावनाएं समझी जाएं और अपने विचार साझा किए जाएं।

अंग्रेजी शासन की खिलाफत चल रही थी

दरअसल, कुंभ में हमेशा भारी भीड़ जुटती आई है। 1900 के दशक में अंग्रेजी शासन की खिलाफत चल रही थी। अंग्रेज नहीं चाहते थे कि कहीं भीड़ इकट्ठा हो और उनके खिलाफ माहौल बनाने की गुंजाइश रहे। चूंकि अंग्रेज इसे सामाजिक खतरे के रूप में देखते थे। ऐसे में उन्होंने कुंभ मेले में भीड़ को रोकने के लिए कदम उठाए. ट्रेन टिकट पर बैन लगाया। ट्रेनों को कम किया गया और लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों पर ब्रेक लगाया गया।

 

Related Posts

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

September 6, 2026
Mahatma Gandhi Stray Dogs Case

दिल्ली में कुत्तों को लेकर बहस छिड़ी ,महात्मा गांधी और 60 कुत्ते, क्या था कम पाप बनाम बड़ा पाप मामला

August 16, 2025
Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025
कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

March 6, 2025
Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

March 3, 2025
Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

March 5, 2025
सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

March 1, 2025
Mahakumbh 2025

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

February 28, 2025
Mahakumbh 2025

दिव्य-भव्य महाकुंभ के आखिरी 24 घंटे, महाशिवरात्री के स्नान का ये है प्लान

February 25, 2025
Next Post
Supreme Court dismisses Mayawati statues case

Uttar Pradesh की पूर्व मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने दिया जन्मदिन का तोहफा, बंद किया कौन सा पुराना केस

Saif Ali Khan Health

अब खतरे से बाहर है सैफ अली खान, सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Cleanliness at Mahakumbh 2025

Prayagraj :कैसे बना सफाई और श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, आस्था सेवा और सफाई का अद्भुत मिश्रण

POPULAR POST

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार,  किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार, किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

November 13, 2026
Dev Uthani Ekadashi : कब है? 20 या 21 नवंबर, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और तुलसी विवाह की तारीख

Dev Uthani Ekadashi : कब है? 20 या 21 नवंबर, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और तुलसी विवाह की तारीख

November 13, 2026
Air Purifier Price: सुरक्षित हवा अब आपके बजट में , जानिए कौन सा Air Purifier है आप के लिए सही

Air Purifier Price: सुरक्षित हवा अब आपके बजट में , जानिए कौन सा Air Purifier है आप के लिए सही

November 10, 2026
Taj Mahal Python Rescue

Taj Mahal Rescue : ताजमहल के बाथरूम में दिखा अनचाहा मेहमान, क्यों मचा हड़कंप, वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने किया रेस्क्यू

November 13, 2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

November 8, 2026
UP Weather Update

Weather Alert : यूपी में बदलने वाला है मौसम, कब गिरेगा पारा; लखनऊ समेत कौन से जिलों में बढ़ेगी ठंड?

November 10, 2026

LATEST

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India