Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Japan Visit: जापान और सिंगापुर दौरे से लौटे सीएम योगी, तकनीकी साझेदारी और डेढ़ लाख करोड़ साथ लाए

Japan Visit: जापान और सिंगापुर दौरे से लौटे सीएम योगी, तकनीकी साझेदारी और डेढ़ लाख करोड़ साथ लाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान और सिंगापुर के चार दिवसीय दौरे से लखनऊ लौट आए। इस दौरान डेढ़ लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए और बड़े निवेश प्रस्ताव मिले, जिनसे रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।

by SYED BUSHRA
27/02/2026

Yogi Adityanath का दो दिवसीय जापान दौरा खत्म हो गया है। दौरा पूरा करने के बाद वह आज सुबह करीब चार बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह सीधे अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए। उनके साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत लौट आया है।

चार दिन का विदेश दौरा

मुख्यमंत्री सिंगापुर और जापान के चार दिन के विदेश दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने दो दिन सिंगापुर और दो दिन जापान में बिताए। इस यात्रा का मकसद उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश लाना, नई तकनीक को बढ़ावा देना और वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी मजबूत करना था। सरकार की तरफ से इस दौरे को काफी सफल बताया जा रहा है।

बड़े निवेश समझौते हुए

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। इस यात्रा में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए। इसके अलावा लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सरकार का कहना है कि इन प्रस्तावों से राज्य में करीब पांच लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

RELATED NEWS

IPL 2023 QUALIFIER 2 GTvsMI: बारिश बनी विलेन, टॉस में देरी मैच शुरू होने पर सवालिया निशान, जानिए कब शुरू होगा मैच?

May 26, 2023

ग्रीन हाइड्रोजन पर खास फोकस

जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी पहल की घोषणा भी की। University of Yamanashi, Yamanashi Hydrogen Company, IIT Kanpur, Harcourt Butler Technical University और IIT BHU के सहयोग से ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना घोषित की गई। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और भविष्य की जरूरतों के अनुसार तकनीकी विकास करना है।

भारतीय समुदाय को किया संबोधित

विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और औद्योगिक ढांचे पर तेजी से काम हो रहा है। साथ ही कानून व्यवस्था में सुधार को भी उन्होंने प्रमुख उपलब्धि बताया।

दौरा क्यों माना जा रहा सफल

सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस यात्रा से उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। निवेश, तकनीक और रोजगार के अवसरों को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि हुए समझौतों को जमीन पर कितनी जल्दी उतारा जाता है।

Related Posts

IPL 2023 QUALIFIER 2 GTvsMI: बारिश बनी विलेन, टॉस में देरी मैच शुरू होने पर सवालिया निशान, जानिए कब शुरू होगा मैच?

May 26, 2023
Next Post
Salary Before Holi Announcement: मुख्यमंत्री योगी का फैसला, कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय से पहले मिलेगी सैलरी

Salary Before Holi Announcement: मुख्यमंत्री योगी का फैसला, कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय से पहले मिलेगी सैलरी

UP Police Holidays Cancelled Holi

Leaves Cancelled: होली से पहले कानून-व्यवस्था सख्त, डीजीपी के आदेश से 1 से 7 मार्च तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां पूरी तरह रद्द

Free LPG Refill Ujjwala Holi UP

Free LPG Refill: होली पर महिलाओं को योगी सरकार का खास तोहफा कौन सी महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

POPULAR POST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India