Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

J&K IED Blasts update होने वाली थी शादी हो गई शहादत ,खुशिया बदली मातम में पसरा सन्नाटा

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों के IED हमले में सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश मन्हास शहीद हो गए। मुकेश हाल ही में सगाई करके ड्यूटी पर लौटे थे और अप्रैल में उनकी शादी होने वाली थी। उनके गांव में शोक की लहर है

by SYED BUSHRA
February 13, 2025
in जम्मू कश्मीर
Indian Army martyr soldiers
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Army martyr soldiers जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पास मंगलवार को हुए IED ब्लास्ट में सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश मन्हास शहीद हो गए। इस हमले में एक अन्य जवान भी घायल हुआ। यह हमला उस वक्त हुआ जब सेना की ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ इकाई के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने हाल ही में राजौरी जिले में सुरक्षा हालात का जायजा लिया था।

सगाई के बाद लौटे थे ड्यूटी पर

नायक मुकेश मन्हास हाल ही में सगाई करके ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शादी अप्रैल में होनी थी और परिवार इस खुशी में जश्न मना रहा था, लेकिन आतंकियों के हमले ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

29 वर्षीय नायक मुकेश और झारखंड के कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी मंगलवार दोपहर भट्टल इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी आतंकियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया, जिसमें दोनों जवान शहीद हो गए।

गांव में पसरा मातम

नायक मुकेश मन्हास का पार्थिव शरीर बुधवार को सांबा जिले के ब्री कामिला गांव लाया गया, जहां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग और उनके दोस्त उन्हें एक होनहार क्रिकेटर के रूप में याद कर रहे हैं। उनके दोस्त बताते हैं कि मुकेश ने गांव में क्रिकेट पिच तैयार करवाने में भी काफी मेहनत की थी।

देश की सेवा का जज्बा बचपन से

मुकेश के पिता चगतार सिंह, जो खुद सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं, ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही देश की सेवा करना चाहता था। वह सियाचिन, कश्मीर और पंजाब जैसे कठिन इलाकों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके छोटे भाई भी सेना में ही तैनात हैं।

20 अप्रैल को होनी थी शादी, परिवार सदमे में

मुकेश की शादी 20 अप्रैल को तय थी। परिवार और गांववालों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन आतंकियों की इस कायराना हरकत ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

‘हमने एक सच्चा रत्न खो दिया’

मुकेश के एक करीबी रिश्तेदार ने कहा, “वह हमेशा युवाओं को खेलों में भाग लेने और बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह देते थे। हमने एक अनमोल रत्न खो दिया है।”

गांववालों का कहना है कि दुश्मनों में हमारे बहादुर सैनिकों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। उन्हें पूरा भरोसा है कि हमारे सुरक्षा बल आतंकियों को इसका जवाब देंगे और शहीदों को न्याय दिलाएंगे लोग उन्हें एक होनहार क्रिकेटर और बहादुर सैनिक के रूप में याद कर रहे हैं।

Tags: Indian Army martyrsJammu Kashmir attacksoldier's sacrifice
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
दुजाना समेत 25 को ठोकने वाले ‘सुपरकॉप’ ने बयां की कहानी, जिस पर प्रेमानंद महाराज ने ‘सिंघम’ को दी ये सलाह

दुजाना समेत 25 को ठोकने वाले ‘सुपरकॉप’ ने बयां की कहानी, जिस पर प्रेमानंद महाराज ने ‘सिंघम’ को दी ये सलाह

AI death clock prediction

Death Clock: आपकी ज़िंदगी के कितने दिन बचे हैं... मरने की तारीख बता देता है ये App!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist