सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य बिहार

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

बेगूसराय के बरियारपुर पूर्वी पंचायत में अमरूद तोड़ते समय 20 वर्षीय युवती 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने बिजली लाइन हटाने और अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग की।

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026
in बिहार
Begusarai High Tension Line Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी 20 वर्षीय युवती 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पेड़ के पास से गुजर रही थी हाईटेंशन लाइन

घायल युवती की पहचान मोहम्मद अब्बास की पुत्री चांदनी खातून (20) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चांदनी अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान पेड़ के बेहद पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया।

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

वार्ड सदस्य प्रभात कुमार ने बताया कि गांव की घनी आबादी के बीच से हाईटेंशन बिजली लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी लाइन का तार टूटकर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी। वहीं करीब डेढ़ वर्ष पहले आंधी के दौरान बांस के तार से सट जाने के कारण एक घर में करंट फैल गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा गया।

हाईटेंशन लाइन हटाने की उठी मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद हदीस, मोहम्मद शहीद, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद हमीद और मोहम्मद सहालम सहित कई परिवारों के घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। इससे लोगों में हमेशा भय बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि हाईटेंशन लाइन को आबादी से हटाकर सुरक्षित स्थान से गुजारा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अधूरी सड़क भी बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए आज भी पर्याप्त रास्ता नहीं है। करीब छह वर्ष पहले मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मस्जिद से मोहम्मद नूर हसन के घर तक ईंट सोलिंग सड़क का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन भूमि विवाद के कारण लगभग 60 फीट हिस्सा अधूरा रह गया। इसके चलते लोगों को पगडंडी से होकर आवागमन करना पड़ता है और बरसात के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। मरीजों को खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जबकि बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन भी प्रभावित होता है।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम माजिदी ने बताया कि सड़क निर्माण भूमि विवाद के कारण अधूरा रह गया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही संबंधित भूमि उपलब्ध होगी, शेष सड़क का निर्माण पूरा कराया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईटेंशन लाइन को जल्द सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए और अधूरी सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Tags: begusarai newsbihar NewsHigh Tension Line
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Next Post
Barabanki News:भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा तेज़ रफ्तार डंपर, पिता समेत चार की मौत

हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर बताया जा रहा था तनाव

monsoon health

Monsoon health: बारिश के मौसम में मच्छरों से बचाव जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है भारी ,साफ-सफाई और सतर्कता से रहें सुरक्षित,

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist