शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य बिहार

Mobile Missing in Araria: 12 करोड़ के मोबाइल चोरी, नोएडा से गुवाहाटी जा रहा कंटेनर मिला लावारिस, पुलिस ने SIT बनाकर शुरू की जांच

नोएडा से गुवाहाटी भेजे जा रहे करीब 12 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बिहार के अररिया में चोरी हो गए। कंटेनर से 612 बॉक्स गायब मिले हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT का गठन किया है।

by SYED BUSHRA
जून 10, 2026
in बिहार
Share on FacebookShare on Twitter

Crores Worth of Mobile Phones Missing in Araria: बिहार के अररिया जिले में करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा से असम के गुवाहाटी भेजे जा रहे एक कंटेनर से करीब 12 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल फोन और उनसे जुड़े सामान गायब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर निवासी राणा रामंजय सिंह की ओर से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर अररिया नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED NEWS

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

जुलाई 24, 2026
Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

जुलाई 20, 2026

नामी कंपनियों के मोबाइल थे कंटेनर में

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, कंटेनर में कई नामी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन रखे गए थे। इनमें मुख्य रूप से रियलमी, ओप्पो और वनप्लस कंपनी के मोबाइल फोन शामिल थे। यह पूरा माल 6 जून को वाहन संख्या KA 02 AJ 1157 के जरिए वेयरहाउस से गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया था।

कंपनी के रिकॉर्ड के मुताबिक कंटेनर में कुल 1143 बॉक्स मोबाइल फोन रखे गए थे। जब कंटेनर की जांच की गई तो उसमें से 612 बॉक्स गायब मिले। इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चोरी होने से कंपनी और पुलिस दोनों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

कंपनी सौंपेगी मोबाइल के IMEI नंबरपुलिस को जांच में मदद देने के लिए कंपनी जल्द ही चोरी हुए सभी मोबाइल फोन के IMEI नंबर उपलब्ध कराएगी। इन नंबरों की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक करने और चोरी के नेटवर्क तक पहुंचने में सहायता मिल सकती है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे।

फास्टैग की जानकारी से बढ़ा शक

बताया गया है कि कंपनी लगातार कंटेनर के ड्राइवरों के संपर्क में थी। हालांकि, 7 जून के बाद दोनों चालकों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद कंपनी ने वाहन की फास्टैग जानकारी की जांच कराई।

जांच में पता चला कि 7 जून की शाम करीब 7 बजे कंटेनर का आखिरी टोल भुगतान हरियावाड़ा टोल नाका पर दर्ज हुआ था। इसके बाद 8 जून को यह कंटेनर अररिया जीरो माइल के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला। कंटेनर मिलने के बाद जब माल की गिनती की गई तो बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन गायब पाए गए।

दोनों चालक फरार, तलाश जारी

मामले में कंटेनर चालक पलवल साहिब और दूसरे चालक तालिम का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। दोनों फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: bihar NewsMobile Theft Case
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Sudhakar Singh Water Park Row

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Open Letter Controversy: बिहार के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच...

Next Post
India Weather Update Monsoon Alert

Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist