Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य बिहार

Bihar Road Accident: समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बनी काल, दंपति समेत तीन की गई जान, कई घायल

समस्तीपुर में बाइक और टेंपो की टक्कर में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए।

by SYED BUSHRA
June 18, 2026
in बिहार
Share on FacebookShare on Twitter

Samastipur Road Accident: बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा से हरिचक जाने वाली मुख्य सड़क पर खदियाही बसेरा बड़ के पास हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में शोक का माहौल फैल गया।

बाइक और टेंपो की जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार लोग गंगा स्नान के लिए खोकसाहा चौक से हरिचक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खदियाही बसेरा बड़ के पास एक दंपति बाइक से अपने खेत की तरफ जा रहा था। तभी बाइक और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

RELATED NEWS

Hajipur Mahnar Road Accident

हाजीपुर-महनार रोड पर दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत,सड़क जाम कर लोगों ने किया हंगामा

January 22, 2026
holi

छाता होली खेलने की यहां है 500 साल पुरानी परंपरा… जानें कैसे होता है आयोजन?

March 12, 2025

हादसे में बाइक सवार राजकुमार महतो और टेंपो में बैठे हरेराम सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार राजकुमार महतो की पत्नी संयुक्ता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने संयुक्ता देवी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस हादसे में टेंपो में सवार कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले विभूतिपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में दो लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान हुई

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान खदियाही गांव निवासी राजकुमार महतो, उनकी पत्नी संयुक्ता देवी और खानपुर थाना क्षेत्र के अमसौर गांव निवासी हरेराम सहनी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने उठाए सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लापरवाह तरीके से वाहन चलाने वालों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस अक्सर चालान काटने तक सीमित रहती है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर सख्ती नहीं दिखती।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इलाके में बड़ी संख्या में नाबालिग वाहन चलाते नजर आते हैं। कई लोग बिना लाइसेंस और उचित प्रशिक्षण के सड़क पर वाहन लेकर निकल जाते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Tags: Bihar Road AccidentSamastipur news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hajipur Mahnar Road Accident

हाजीपुर-महनार रोड पर दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत,सड़क जाम कर लोगों ने किया हंगामा

by SYED BUSHRA
January 22, 2026

Hajipur Mahnar Road Accident:हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर...

holi

छाता होली खेलने की यहां है 500 साल पुरानी परंपरा… जानें कैसे होता है आयोजन?

by Kirtika Tyagi
March 12, 2025

Samastipur News : देशभर में रंगों के पर्व होली को लेकर उमंग दिखने लगा है। बिहार के समस्तीपुर के परोटी...

Bihar News: दुल्हन बनी भाभी, ननद ने निभाया दुल्हे का किरदार, 7 फेरों से पूरी हुई अजब कहानी की दास्तां

by Juhi Tomer
February 18, 2023

कहते हैं ना अजब प्रेम की गजब कहानी, अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहें है...

Next Post
Bhojpur Encounter: भोजपुर एनकाउंटर पर उठे सवाल, माँ बोली, समर्पण के बाद उसे गोली क्यों मारी गई? गांव में गुस्सा, सड़क जाम

Bhojpur Encounter: भोजपुर एनकाउंटर पर उठे सवाल, माँ बोली, समर्पण के बाद उसे गोली क्यों मारी गई? गांव में गुस्सा, सड़क जाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist