Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Stock Market: व्यापार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक टूटकर 80,514 पर खुला, जबकि निफ्टी 24500 के ऊपर

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की धीमी शुरुआत के साथ, कई सेक्टोरल इंडेक्स गिर गए हैं। केवल IT इंडेक्स में लगभग 5% की बढ़त हुई है, जो हरे निशान में है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 18, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS
Stock Market
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत एक दिन की छुट्टी के बाद हुई है क्योंकि कल मुहर्रम के चलते शेयर बाजार बंद था। आज वैश्विक बाजार से संकेत बहुत अच्छे नहीं रहे, वहीं घरेलू बाजार में भी खरीदारी को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखा। इस वजह से शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही है और यह लाल निशान में खुला है। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को दर्शाने वाला इंडेक्स इंडिया VIX फिलहाल 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 14.42 के स्तर पर दिख रहा है। अगर एनएसई के बढ़त-गिरावट अनुपात को समझना हो तो यहां 1124 शेयरों में तेजी जबकि 900 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

कैसे हुई बाजार की शुरुआत

BSE का सेंसेक्स 202.30 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 80,514 पर और एनएसई का निफ्टी 69.20 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के बाद 24,543 पर खुला। बाजार खुलते ही बैंक निफ्टी 180 अंक नीचे चला गया।

RELATED POSTS

Indian share market holiday April 2025

Share market holiday : भारतीय शेयर बाजार में लंबी छुट्टियां,सिर्फ एक दिन खुलेगा मार्केट देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

April 6, 2025
Stock Market News

Stock Market News : 8 दिन से जारी गिरावट पर कब लगेगा ब्रेक? जानें ग्लोबल संकेतों से मिल रही कैसी उम्मीदें…

February 17, 2025

Stock Market

सूचीपत्र

  • सेंसेक्स – नीचे (202.30 अंक या 0.25%) – 80,514 पर खुला
  • निफ्टी – नीचे (69.20 अंक या 0.28%) – 24,543 पर खुला
  • बैंक निफ्टी – नीचे (180 अंक)

बीएसई का बाजार पूंजीकरण

बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 451.02 लाख करोड़ रुपये रह गया है। अमेरिकी डॉलर में यह 5.40 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। इस समय बीएसई पर 3240 शेयरों में कारोबार हो रहा है जबकि 1014 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। गिरने वाले शेयरों की संख्या 2098 है और 128 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे हैं। 128 शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर हैं जबकि 14 शेयर सबसे कम कीमत पर हैं। 96 शेयरों पर अपर सर्किट और 92 शेयरों पर लोअर सर्किट लगा है।

शीर्ष लाभ वाले शेयर

  • सेंसेक्स – ओएनजीसी (2.61%)
  • निफ्टी – एलटीआई माइंडट्री (2.52%)

सेंसेक्स स्टॉक अपडेट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 10 में वृद्धि और 20 में गिरावट हुई है। ONGC 2.61 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे अधिक लाभ में है, जबकि Trent 2.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में है।

Astro: दैनिक राशिफल पढ़ें, आज ग्रह शुभ संयोग बना रहे हैं, इन राशियों को धन मिलेगा

निफ्टी के 50 शेयरों की ताजा स्थिति

निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर तेजी के रुख में हैं और 19 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में एलटीआई माइंडट्री सबसे ज्यादा 2.52 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, बजाज ऑटो सबसे ज्यादा 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर के तौर पर नजर आ रहा है।

Stock Market

शीर्ष गिरावट वाले शेयर

  • सेंसेक्स – ट्रेंट (2.49%)
  • निफ्टी – बजाज ऑटो (2.28%)

गिफ्ट निफ्टी से आज कोई खास संकेत नहीं

शेयर बाजार की शुरुआत से पहले गिफ्ट निफ्टी से कोई खास संकेत नहीं मिले और इसका असर कमजोर शुरुआत के तौर पर देखने को मिला। उम्मीद थी कि बाजार को मिडकैप शेयरों से सपोर्ट मिलेगा लेकिन वे भी मामूली बढ़त पर नजर आ रहे हैं।

अन्य आंकड़े

  • बीएसई बाजार पूंजीकरण – 451.02 लाख करोड़ रुपये
  • बढ़ते शेयर – 1124
  • गिरते शेयर – 900

सेंसेक्स-निफ्टी का अब तक का उच्चतम स्तर क्या है?

बीएसई सेंसेक्स का अब तक का उच्चतम स्तर 80,898.30 और एनएसई निफ्टी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 24,661.25 रहा है। शेयर बाजार में लगातार तेजी के बाद आज गिरावट के साथ शुरुआत इस बात का संकेत दे रही है कि शायद बाजार अब थकने लगा है।

Tags: Stock Market JumpStock Market news
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Indian share market holiday April 2025

Share market holiday : भारतीय शेयर बाजार में लंबी छुट्टियां,सिर्फ एक दिन खुलेगा मार्केट देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

by SYED BUSHRA
April 6, 2025

Indian share market holiday April 2025 : अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में एक लंबा ब्रेक आने वाला है। 9...

Stock Market News

Stock Market News : 8 दिन से जारी गिरावट पर कब लगेगा ब्रेक? जानें ग्लोबल संकेतों से मिल रही कैसी उम्मीदें…

by Gulshan
February 17, 2025

Stock Market News : पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार गिरावट रही, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। बीते आठ...

SEBI bans PIFL trading

क्यों लगाई SEBI ने PIFL कंपनी पर रोक, क्या होता है पंप एंड डंप, कैसे शेयर की कीमतें 372% तक बढ़ी

by SYED BUSHRA
January 18, 2025

SEBI bans PIFL trading-भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पाचेली इंडस्ट्रियल फाइनेंस (PIFL) और छह अन्य संस्थाओं पर अगले...

Stock Market

Stock Market Opening: बाजार में उत्साह, सेंसेक्स 972 अंक उछला, निफ्टी करीब 300 अंक चढ़ा, रियलिटी शेयरों में उछाल

by Mayank Yadav
August 7, 2024

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी बाजार खुलने से ठीक पहले 192 अंकों...

Stock Market

Stock Market Jump: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, मिडकैप 1000 पॉइंट चढ़ा, सेंसेक्स 950 अंक उछला

by Mayank Yadav
August 6, 2024

Stock Market Jump: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी लौटी है और शेयर बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा...

Next Post
s":"Relationship Tips, relationship tips for couples, relationship tips for husband, relationship tips for

Couple Goals : न्यूली मेड कपल्स को बनाना है अपने रिलेशनशिप को स्ट्रांग को अपनाएं ये पांच टिप्स

UP News

गुड्डू, मुन्ना, छोटू नामों से क्या पता चलेगा...पुलिस के किस फैसले पर अखिलेश ने उठाए सवाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version