Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news कौन है वह बॉलीवुड का रियल हीरो ,जहां पिता थे वेटर वही होटल खरीद कर दिया गिफ्ट

सुनील शेट्टी ने जिंदगी में कड़ी मेहनत से न सिर्फ नाम कमाया बल्कि अपने पिता का सपना भी पूरा किया। कभी जिस होटल में उनके पिता वेटर थे, बाद में वही होटल उन्होंने खरीदकर पिता को तोहफे में दे दिया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 4, 2025
in मनोरंजन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Suniel Shetty’s inspiring journey बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हुए हैं जिन्होंने मेहनत और लगन के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक हैं सुनील शेट्टी, जिन्हें लोग प्यार से ‘अन्ना’ कहते हैं। आज भले ही सुनील शेट्टी एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी कामयाबी के पीछे संघर्षों की एक लंबी कहानी छिपी है। सिर्फ सुनील ही नहीं, बल्कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी ने भी जिंदगी में काफी मेहनत की थी।

पिता थे होटल में वेटर, बेटे ने वही होटल बना दिया तोहफा

एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनके पिता मुंबई के एक होटल में वेटर का काम करते थे। उस समय हालात इतने अच्छे नहीं थे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने 1943 में एक बिल्डिंग खरीद ली जो वर्ली इलाके में, फोर सीज़न होटल के पास है। बाद में, जब सुनील कामयाब हुए, तो उन्होंने उसी होटल को खरीदकर अपने पिता को गिफ्ट किया। साल 2013 में अपने इंटीरियर डेकोरेशन शोरूम के लॉन्च के मौके पर सुनील ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा, “ये वही जगह है जहां मेरे पिताजी काम करते थे। उन्होंने मुझे सिखाया कि कोई भी काम छोटा नहीं होता।”

RELATED POSTS

boman irani inspiring journey

Birthday special : किस अभिनेता ने कर दिखाया कि सपने उम्र के मोहताज नहीं होते ? जानिए फर्श से अर्श तक का सफर

December 2, 2024

पिता से मिली सीख  

सुनील शेट्टी ने बताया कि उनके पिता उनके असली हीरो हैं। उन्होंने कभी भी कोई काम करने में शर्म महसूस नहीं की और यही सीख उन्होंने सुनील को दी। सुनील कहते हैं, “मेरे पापा ने हमेशा मेहनत से काम किया और समाज में अपनी पहचान खुद बनाई। उन्होंने मुझे भी यही सिखाया कि ईमानदारी और मेहनत से बड़ा कोई रास्ता नहीं होता।”

एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस में भी चमके सुनील

सुनील शेट्टी सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट, जिसके बैनर तले उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा उनके पास कई रेस्टोरेंट, बार, बुटीक और होटल भी हैं। वो रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं।

कितनी है सुनील शेट्टी की कुल संपत्ति?

आज सुनील शेट्टी की कुल संपत्ति 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लेकिन उन्होंने ये सब किसी शॉर्टकट से नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और अपने पिता से मिली सीख से हासिल किया है।

Tags: Bollywood storiesCelebrity Inspiration
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

boman irani inspiring journey

Birthday special : किस अभिनेता ने कर दिखाया कि सपने उम्र के मोहताज नहीं होते ? जानिए फर्श से अर्श तक का सफर

by SYED BUSHRA
December 2, 2024

Bollywood News:बोमन ईरानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उम्दा एक्टर होने के साथ ही एक शानदार व्यक्तित्व के मालिक...

Next Post
Delhi

दिल्ली-यूपी में येलो अलर्ट, पहाड़ों में ओलावृष्टि का खतरा, कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज

UP

योगी सरकार की नई पहल: 3 से 6 साल के बच्चों को मिलेगा फ्री पौष्टिक नाश्ता, गरीबों को गोसेवा से पोषण का सहारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version