Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Sunita Williams News: सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी… पैराशूट, मौसम और तकनीकी खतरों से जूझती धरती पर लैंडिंग

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल बुधवार सुबह 3:30 बजे धरती पर लौटेगा। खराब मौसम, पैराशूट न खुलना और तकनीकी खामियां लैंडिंग में रुकावट बन सकती हैं। उनकी सेहत पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 18, 2025
in Breaking, विदेश
Sunita Williams
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sunita Williams News: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर का स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल धरती पर लौटने की तैयारी में है। अंतरिक्ष से 9 महीने 13 दिन बाद लौट रही सुनीता की सुरक्षित वापसी को लेकर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो बुधवार सुबह 3:30 बजे के आसपास ड्रैगन कैप्सूल की लैंडिंग होगी। लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार कई तरह की चुनौतियाँ इस वापसी में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। इनमें पैराशूट का समय पर न खुलना, तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम जैसे कारक शामिल हैं।

वापसी के इस मिशन में सबसे बड़ा चैलेंज स्पेसक्राफ्ट का पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करना है। अगर एंगल या स्पीड में थोड़ी भी चूक हुई तो एयरक्राफ्ट क्रैश कर सकता है। इसके अलावा, जीरो ग्रैविटी में लंबे समय तक रहने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों का शरीर कमजोर हो गया है। यह धरती पर लौटने के बाद सामान्य होने में कई महीने लेगा।

RELATED POSTS

Sunita Williams

Sunita Williams News: अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा… सुनीता विलियम्स ने की हिमालय की तारीफ, जल्द करेंगी भारत यात्रा

April 1, 2025
Sunita Williams Indian origin astronaut

क्या है Sunita Williams का भारतीय कनेक्शन जानिए उनके माता-पिता भाई बहन और रिश्तेदारों के बारे में

March 20, 2025

वायुमंडल में प्रवेश- सबसे बड़ा चैलेंज

धरती के वायुमंडल में स्पेसक्राफ्ट का प्रवेश सबसे जटिल और जोखिम भरा चरण है। 1 फरवरी 2003 को नासा का कोलंबिया यान इसी प्रक्रिया के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कल्पना चावला सहित सभी अंतरिक्ष यात्री मारे गए थे। वैज्ञानिक इस बार हर संभव एहतियात बरत रहे हैं।

रिएंट्री के दौरान ड्रैगन कैप्सूल की गति लगभग 27,000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। अगर एंगल में थोड़ी भी गड़बड़ी होती है, तो कैप्सूल या तो क्रैश कर जाएगा या वायुमंडल से बाहर स्पेस में भटक जाएगा। यही नहीं, स्प्लैशडाउन के समय पैराशूट का सही समय पर न खुलना भी बड़ा खतरा हो सकता है।

अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत पर बड़ा असर

Sunita Williams और बुच विल्मोर का शरीर अंतरिक्ष में 9 महीने 13 दिन रहने के कारण बेहद कमजोर हो गया है। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री लेरॉय चियाओ के अनुसार, उनके पैर नवजात शिशु की तरह नरम हो चुके हैं, जिससे वे तुरंत चलने में सक्षम नहीं होंगे।

धरती पर लौटने के बाद उनके पैरों की त्वचा को कठोर बनने में कई सप्ताह लग सकते हैं। मांसपेशियाँ और हड्डियाँ भी कमजोर हो चुकी हैं। अंतरिक्ष में रहने के कारण हड्डियों का घनत्व प्रतिमाह एक प्रतिशत तक कम हो गया है, जिससे हड्डियाँ कच्ची हो गई हैं।

स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा

लंबे समय तक जीरो ग्रैविटी में रहने के कारण सुनीता विलियम्स के शरीर में खून की कमी हो सकती है। उनका दिल अंडाकार से गोल हो गया है और नसें सिकुड़ गई हैं। इसके अलावा, आँखों में धुंधलापन और ब्लडप्रेशर में अस्थिरता की समस्या भी हो सकती है। वैज्ञानिकों को चिंता है कि वे स्पेसफ्लाइट एसोसिएटेड न्यूरो-ऑकुलर सिंड्रोम (SANS) से भी ग्रसित हो सकती हैं।

धरती पर वापसी- नया जीवन

अगर ड्रैगन कैप्सूल सफलतापूर्वक लैंड कर गया, तो यह सुनीता विलियम्स और उनके साथियों के लिए नए जीवन का प्रतीक होगा। अंतरिक्ष में लंबी अवधि तक रहने के कारण उनके शरीर को पुनः सामान्य बनाने में कई महीने लग सकते हैं। सुनीता और बुच विल्मोर को नए सिरे से चलने, खड़े होने और शरीर को संतुलित करने की आदत डालनी होगी।

नासा और स्पेसएक्स की टीमें इस ऐतिहासिक वापसी पर कड़ी नजर रख रही हैं। फ्लोरिडा के तट पर स्प्लैशडाउन की योजना बनाई गई है, लेकिन मौसम खराब होने पर स्थान बदल भी सकता है। अगर यह मिशन सफल रहा तो यह अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

धरती पर लौटने के बाद Sunita Williams का नया सफर शुरू होगा—एक नवजात की तरह चलने और जीने का। यह न केवल विज्ञान के लिए बल्कि मानव सहनशक्ति और धैर्य के लिए भी एक अनोखा अध्याय होगा।

यहां पढ़ें: रेलवे भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ईडी दफ्तर पहुंचीं राबड़ी देवी और तेजप्रताप

Tags: Sunita Williams
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Sunita Williams

Sunita Williams News: अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा… सुनीता विलियम्स ने की हिमालय की तारीफ, जल्द करेंगी भारत यात्रा

by Mayank Yadav
April 1, 2025

Sunita Williams India from space: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 278 दिनों के बाद पृथ्वी पर लौटी...

Sunita Williams Indian origin astronaut

क्या है Sunita Williams का भारतीय कनेक्शन जानिए उनके माता-पिता भाई बहन और रिश्तेदारों के बारे में

by SYED BUSHRA
March 20, 2025

Indian origin astronaut अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद नासा की वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स आखिरकार सुरक्षित धरती पर लौट...

Sunita Williams

9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग.. देखें तस्वीरें

by Akhand Pratap Singh
March 19, 2025

Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव...

Sunita Williams

सुनीता विलियम्स ने 9 महीने अंतरिक्ष में क्या किया? वापिस आने के बाद भी आसान नहीं है राह, जानें अब किन प्रक्रियाओं से पड़ेगा गुजरना…

by Gulshan
March 19, 2025

Sunita Williams : सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 5 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचे थे। हालांकि उनकी...

Sunita Williams

Sunita Williams overtime: सुनीता विलियम्स का 9 महीने का अंतरिक्ष ओवरटाइम: क्या मिलेगा अतिरिक्त वेतन?

by Mayank Yadav
March 17, 2025

Sunita Williams overtime: अंतरिक्ष में बिताए नौ महीने के लंबे समय के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और...

Next Post
Maha Kumbh

Maha Kumbh News: महाकुंभ में जागृत हुई राष्ट्रीय चेतना, संसद में बोले पीएम मोदी

Sambhal News

संभल में नेजा मेला को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने सालार गाजी की याद में मेले की इजाजत देने से किया इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version