Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home बड़ी खबर

SYL मुद्दे पर हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को करेंगे बैठक

Web Desk by Web Desk
October 13, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल मुद्दे की सुनवाई से पहले शुक्रवार को हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्री आमने-सामने बैठने जा रहे हैं। मुख्यमंत्रियों के साथ दोनों राज्यों के मुख्य सचिव तथा विभागीय आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले पंजाब में अमरिंदर सरकार के कार्यकाल के दौरान भी मुख्यमंत्री बैठक कर चुके हैं लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला था।इस बैठक से पहले गुरुवार को दोनों राज्यों के आला अधिकारी दिन भर मंथन में जुटे रहे। हरियाणा व पंजाब की विधानसभाओं में कई बार एसवाईएल के मुद्दे पर प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। एसवाईएल के पानी को लेकर दोनों राज्यों के अपने-अपने तर्क हैं। शुक्रवार की बैठक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हो रही है। इस बैठक में लिए जाने वाले फैसले के आधार पर ही 15 अक्टूबर को दोनों राज्यों को कोर्ट में अपना-अपना जवाब दाखिल करना है।


सुप्रीम कोर्ट ने 10 नवंबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल मामले में हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि एसवाईएल का बकाया काम पूरा करके हरियाणा को पर्याप्त पानी दिया जाएगा। इसके बाद 28 जुलाई 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को मामले में दोनों राज्यों के बीच मध्यस्थता का आदेश दिया था, लेकिन केंद्रीय मंत्रियों के कई बार मध्यस्थता करने से भी नतीजा नहीं निकला। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मामले की मॉनिटरिंग कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया है।अब सभी की नजरें शुक्रवार को होने वाली बैठक पर लगी हैं। इसके बाद 15 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को लागू करवाने के लिए कठोर निर्देश जारी कर सकता है। ऐसे में अब शुक्रवार की बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाला अमृतसर हवाई अड्डे से गिरफ्तार

RELATED POSTS

Baba Swami Chetanyananda

दुबई के शेखों तक लड़कियों की सप्लाई करता था बाबा, चैट्स ने खोली काली करतूतें

October 1, 2025
Meerut

सावधान! Meerut में 40 हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस का सख्त ऐलान

October 1, 2025


चंडीगढ़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले उसके पड़ोसी को गुरुवार की सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। वह यहां से दुबई भागने की फिराक में था। अमृतसर पुलिस ने इस बारे में मानसा पुलिस को भी सूचित कर दिया है।सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उसके पड़ोसी जगतार सिंह पर मूसेवाला की रेकी करने के आरोप हैं। गांव मूसा निवासी जगतार सिंह सिद्धू मूसेवाला का ही रिश्तेदार है। वह मूसेवाला का चचेरा भाई लगता है। आरोप हैं कि जगतार ने ही रेकी करके लॉरेंस गैंग को सिद्धू मूसेवाला के बारे में जानकारियां दी थी। उसके खिलाफ मानसा पुलिस की तरफ से लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। वह आज सुबह दुबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने पासपोर्ट व डॉक्यूमेंट वेर।

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Baba Swami Chetanyananda

दुबई के शेखों तक लड़कियों की सप्लाई करता था बाबा, चैट्स ने खोली काली करतूतें

by Mayank Yadav
October 1, 2025
0

Baba Swami Chetanyananda Dubai Sheikh supply of girls: उत्तराखंड में गिरफ्तार हुआ स्वामी चेतान्यानंद उर्फ पार्थ सारथी खुद को अध्यात्म...

Meerut

सावधान! Meerut में 40 हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस का सख्त ऐलान

by Mayank Yadav
October 1, 2025
0

Meerut Driving License Cancelled: यूपी के मेरठ शहर में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है।...

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

by Vinod
September 30, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार को उपद्रवियों ने हिंसा की। पुलिस पर पथराव-फायरिंग कर आगजनी...

Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

by Gulshan
September 30, 2025
0

Bareilly News : बरेली में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। मंगलवार को पुलिस...

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

by Vinod
September 30, 2025
0

कानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी करीब 34 माह के बाद मंगलवार को महाराजगंज जेल से बाहर आ...

Next Post

President Election: ‘कांग्रेस अध्यक्ष बना तो 50 से कम उम्र वालों को मिलंगे आधे टिकट’, खड़गे ने खुले पत्र में की घोषणा

Sultanpur News: चुन चुन मारूंगा, घर पर बुलडोजर चलवा दूंगा- पुलिस अफसर ने किया जनता से वादा, अब वीडियो हो रहा वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version