कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इन दिनों वो कई राज्यों का दौरा कर चुके है और अपने लिए वोट मांग चुके हैं। इस कड़ी में खड़गे राज्य पार्टी इकाइयों के युवा प्रतिनिधियों के पास पहुंचते है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के उदयपुर चिंतन शिविर में घोषित किए गए संगठनात्मक सुधारों को लागू करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में आधे पद और चुनावों में 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के युवा कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के वफादारों को सभी महत्वपूर्ण पदों पर वरीयता दी जाएगी।
50 अंडर 50 फॉर्मूले को प्राथमिकता
उहोंने आगे कहा कि 50 साल से कम उम्र के सभी लोगों के लिए आधे पदों को रखने के लिए 50 अंडर 50 फॉर्मूले को प्राथमिकता देंगे। इतना ही नहीं खड़के ने दावा किया है कि पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाला कोई भी पार्टी पदाधिकारी इस पद पर नहीं रहेगा।
साथ ही सभी स्तरों पर पार्टी मशीनरी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से बात करके सभी लंबित नियुक्तियों को तुरंत किया जाएगा। वहीं प्रमुख नियुक्तियों में हमारे कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर समय-समय पर प्रशिक्षत किया जाएगा।
शशि थरूर VS मल्लिकार्जुन खड़गे
वहीं खड़के के साथ-साथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर भी इन दिनों खूब चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान किए जाएंगे और 19 अक्टूबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसी बीच पार्टी के चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि चुनाव गुप्त मतदान से होगा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए मतगणना से पहले ही राज्यों के मतपत्रों को मिलाया जाएगा।