Tuesday, April 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Tech

Fridge Safety :अपने फ्रिज की बेहतर सेहत के लिए नज़र अंदाज़ न करे ये संकेत,वरना उठाना पड़ेगा भरी नुकसान

फ्रिज खराब होने से पहले कई चेतावनी संकेत देता है जैसे फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जमना, तेज आवाज आना, जरूरत से ज्यादा गर्म होना, बिजली ट्रिप होना और कूलिंग कम होना। इन संकेतों को समय रहते पहचानकर जांच और सर्विस कराना जरूरी है, ताकि बड़े नुकसान या हादसे से बचा जा सके।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 6, 2026
in Tech
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Fridge Safety : अगर आपके फ्रीजर में लगातार बर्फ की परत जमी हुआ है तो यह एक संकेत है कि आपका फ्रिज खराब हो सकता है. दरअसल, फ्रीजर में बर्फ की कई परतें कंप्रेसर पर ज्यादा दवाब डालती हैं जिससे लोड बढ़ता है और फ्रिज खराब हो सकता है. अगर आपका फ्रिज काफी पुराना है तो यह संकेत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में आपको तुरंत टेक्नीशियन को बुलाना चाहिए.

बार-बार तेज आवाज आना

अगर आपका फ्रिज नॉर्मल से ज्यादा शोर करने लगा है तो इसे हल्के में न लें. कंप्रेसर या फैन में खराबी की वजह से यह आवाज आ सकती है. लगातार तेज आवाज इस बात का इशारा हो सकता है कि अंदर कोई पार्ट खराब हो रहा है जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है.

RELATED NEWS

No Content Available

जरूरत से ज्यादा गर्म होना

फ्रिज का पीछे या साइड से हल्का गर्म होना सामान्य है लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो खतरे की घंटी है. यह ओवरलोड, खराब वेंटिलेशन या कंप्रेसर की दिक्कत का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत जांच कराना जरूरी है.

बार-बार बिजली ट्रिप होना

अगर फ्रिज ऑन करते ही घर की बिजली ट्रिप हो रही है तो यह किसी इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का संकेत हो सकता है. वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या अंदरूनी खराबी आग लगने जैसी स्थिति पैदा कर सकती है इसलिए इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें.

कूलिंग में अचानक कमी

अगर फ्रिज ठीक से ठंडा नहीं कर रहा या बार-बार तापमान बदल रहा है तो यह गैस लीकेज, कंप्रेसर फेलियर या थर्मोस्टेट खराब होने का संकेत हो सकता है. इससे न सिर्फ खाना खराब होता है बल्कि फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ता है.

समय पर ध्यान देना है जरूरी

इन संकेतों को नजरअंदाज करना आपके लिए खतरा बन सकता है. समय रहते सर्विस और सही मेंटेनेंस से न सिर्फ फ्रिज की उम्र बढ़ाई जा सकती है बल्कि किसी बड़े हादसे से भी बचा जा सकता है. इसलिए अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो तुरंत एक्शन लेने में ही समझदारी है.

Tags: fridge safety warningshome appliance tips
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist