Technology: चोरी हुआ फोन ढूंढना हुआ आसान, Google Maps का यह फीचर जरूर करें ऑन

Google Maps के Location Sharing फीचर की मदद से यूजर्स अपने फोन की लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। यह फीचर फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में उसकी लोकेशन ट्रैक करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

Location Sharing Feature: आज के समय में Google Maps सिर्फ रास्ता खोजने का ही नहीं, बल्कि कई जरूरी कामों में मदद करने वाला एक बेहद उपयोगी ऐप बन चुका है। बहुत कम लोग जानते हैं कि गूगल मैप की मदद से आप अपना गुम या चोरी हुआ फोन भी ट्रैक कर सकते हैं और उसकी लोकेशन का पता लगा सकते हैं।अगर फोन में पहले से एक खास सेटिंग ऑन कर दी जाए, तो जरूरत पड़ने पर उसकी लाइव लोकेशन आसानी से देखी जा सकती है। इससे फोन चोरी होने की स्थिति में उसे ढूंढना आसान हो जाता है।

सेटिंग में करना होगा छोटा सा बदलाव

गूगल मैप में मौजूद Location Sharing फीचर की मदद से यूजर्स अपने फोन की लोकेशन किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे फोन की सटीक लोकेशन ट्रैक करना संभव हो जाता है।

अगर फोन चोरी हो जाए, तो इसी फीचर के जरिए उसकी लोकेशन देखकर कार्रवाई की जा सकती है।

ऐसे करें Location Sharing फीचर इनेबल

इस फीचर को ऑन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

सबसे पहले Google Maps ऐप खोलें
इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
फिर Location Sharing ऑप्शन चुनें
अब जिस व्यक्ति के साथ लोकेशन शेयर करनी है, उसे सिलेक्ट करें
लोकेशन शेयर करने की समय-सीमा तय करें
अंत में Share बटन पर टैप करें

इसके बाद आपकी लोकेशन तय समय तक शेयर होती रहेगी।

क्यों जरूरी है यह फीचर?

कई बार फोन गुम या चोरी हो जाता है और उसे ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह फीचर बेहद काम का साबित हो सकता है। पहले से सेटिंग ऑन होने पर जरूरत पड़ने पर तुरंत लोकेशन ट्रैक की जा सकती है।इसलिए बेहतर होगा कि यूजर्स पहले से ही Location Sharing फीचर को एक्टिव करके रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर परेशानी से बचा जा सके।

 

Exit mobile version