Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

क्या AI टेक्नोक्रेट के लिए बन रहा खतरा माइक्रोसॉफ्ट सहित कौन-कौन कर रहा है छटनी की तैयारी

AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण Microsoft और Intel जैसी कंपनियाँ अब कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं। इससे IT सेक्टर के लोगों की नौकरियाँ खतरे में हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 20, 2025
in टेक्नोलॉजी
AI impact on IT jobs and layoffs in tech companies
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AI impact on IT jobs and layoffs in tech companies : Microsoft और Intel जैसी दिग्गज कंपनियां AI में निवेश बढ़ा रही हैं, जिससे छंटनी का खतरा और बढ़ गया है।एआई के बढ़ते असर से कंपनियों में कम हो रही हैं नौकरियाँ।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ तकनीक का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि यह धीरे-धीरे आईटी सेक्टर में काम करने वालों के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है। बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां अब अपनी लागत बचाने और एआई पर ज़्यादा ध्यान देने के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं।

Microsoft फिर से कर रहा छंटनी

मई 2025 में माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। अब नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक बार फिर छंटनी करने की तैयारी में है। माइक्रोसॉफ्ट की योजना है कि वह आने वाले वर्षों में AI और डेटा सेंटर्स में बड़े पैमाने पर निवेश करे। वित्त वर्ष 2025–26 में माइक्रोसॉफ्ट का कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत व्यय) 80 अरब डॉलर तक पहुँच सकता है। यह पूरा फंड मुख्य रूप से AI सेवाओं और टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में लगाया जाएगा।

RELATED POSTS

No Content Available

सबसे ज़्यादा असर सेल्स टीम पर हो सकता है

रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले महीनों में होने वाली छंटनी से सेल्स टीम सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Amazon CEO का बयान भी चिंता बढ़ाने वाला

अमेज़न के सीईओ एंडी जेसी ने भी यह साफ कर दिया है कि जनरेटिव एआई के कारण आने वाले कुछ वर्षों में कंपनी को कम स्टाफ की ज़रूरत होगी। यानी धीरे-धीरे AI मशीनें इंसानी कामों को संभालने लगेंगी, जिससे नौकरियों की संख्या घट सकती है।

अब Intel भी करेगा 10,000 कर्मचारियों की छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं, बल्कि Intel जैसी दूसरी बड़ी कंपनी भी जुलाई 2025 में बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, कंपनी अपने वर्कफोर्स का 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा कम कर सकती है, जिससे करीब 10,000 लोग प्रभावित होंगे। इस बार इंटेल की छंटनी स्वैच्छिक रिटायरमेंट के ज़रिए नहीं, बल्कि कर्मचारियों के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। आने वाले समय में यह संकट और बढ़ सकता है।

Tags: AI Job Impact 2025Microsoft Intel Layoffs News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
एक और बागबान ,घर बेचा बेटे को पढ़ाया विदेश में अब क्यों मजबूर है वृद्धाश्रम मे रहने को

एक और बागबान ,घर बेचा बेटे को पढ़ाया विदेश में अब क्यों मजबूर है वृद्धाश्रम मे रहने को

World Yoga Day 2025 : छोटे योग गुरु की बड़ी योग क्लास,कौन है प्रत्यक्ष विजय जिन्होंने अपने नाम को किया सार्थक

World Yoga Day 2025 : छोटे योग गुरु की बड़ी योग क्लास,कौन है प्रत्यक्ष विजय जिन्होंने अपने नाम को किया सार्थक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist