मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

AI Tool: अब लोगों की मन की बात बताएगा ये AI टूल, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

एमोस्केप एक खास एआई टूल है जो चेहरे के हाव-भाव से इंसान की सच्ची भावनाएं सिर्फ 90 सेकंड में पहचान सकता है। ये चिकित्सा, शिक्षा और नौकरी जैसे कई क्षेत्रों में मददगार होगा।

by Sadaf Farooqui
जून 2, 2025
in टेक्नोलॉजी
Share on FacebookShare on Twitter

AI Tool : 1962 में आई ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म असली नकली का मशहूर गाना “लाख छुपाओ छुप न सकेगा…” उस समय एक रोमांटिक गाना था, लेकिन इसकी ये लाइनें आज सच साबित हो रही हैं। अब एक ऐसा एआई टूल आ गया है जो चेहरे के हाव-भाव से सच और झूठ पकड़ सकता है।और वो भी सिर्फ 90 सेकंड में!

क्या है एमोस्केप?

पुणे की निहिलेंट टेक्नोलॉजीज ने एक खास एआई टूल तैयार किया है। एमोस्केप (EmoScape)। इसका मतलब है इमोशनल लैंडस्केप यानी भावनाओं का नक्शा। ये टूल इंसान के चेहरे की मांसपेशियों और हाव-भाव को देखकर उसकी असली भावनाएं पकड़ सकता है। चाहे इंसान बाहर से मुस्कुरा रहा हो लेकिन अंदर घबराया हो, एमोस्केप ये सब पहचान लेता है।

RELATED NEWS

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

जुलाई 27, 2026
OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा  50,000 डॉलर का  इनाम

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा 50,000 डॉलर का इनाम

जुलाई 14, 2026

पुणे में मानव परीक्षण शुरू

एमोस्केप का ट्रायल पुणे के जहांगीर अस्पताल में शुरू हो चुका है। अब तक इसका प्रदर्शन काफी सफल रहा है। यह टूल आने वाले समय में डॉक्टरों, कंपनियों, सेना और स्कूलों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। इससे समय, मेहनत और पैसे की बचत होगी।

कैसे पकड़ता है झूठ?

एमोस्केप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के एक भाषण का विश्लेषण किया। यह भाषण आतंकी हमले के बाद दिया गया था। टूल की रिपोर्ट बताती है कि शाहबाज शरीफ बाहर से शांत दिखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अंदर से वह डरे हुए थे। उनके चेहरे के भावों से तनाव और दबाव साफ नजर आया।

बच्चों और महिलाओं के लिए फायदेमंद

एमोस्केप खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है। अगर कोई बच्चा डर के कारण माता-पिता के किसी फैसले से सहमत दिख रहा है, लेकिन अंदर से परेशान है, तो ये टूल उसकी असली भावना दिखा सकता है। इसी तरह, गर्भवती महिलाओं की मानसिक स्थिति पर भी ये नजर रख सकता है।

नौकरी में भी करेगा मदद

बड़ी कंपनियां नई भर्तियों के दौरान कर्मचारियों का मानसिक टेस्ट करवाती हैं। इसमें बहुत समय और पैसा लगता है। एमोस्केप यह काम सिर्फ 90 सेकंड में कर सकता है। इससे कंपनियों को सही उम्मीदवार चुनने में मदद मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर

इस टूल को विकसित करने में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और निमहैंस जैसे बड़े संस्थानों के वैज्ञानिकों की मदद ली गई है। निहिलेंट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक एल सी सिंह बताते हैं कि अब इसका उपयोग संगीत, फिल्म, ऑटोमोबाइल, हेल्थ और डिफेंस सेक्टर में भी किया जाएगा।

Tags: artificial intelligenceEmotional Detection
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

AI Economy : दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने भविष्य की अर्थव्यवस्था को लेकर एक ऐसा...

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा  50,000 डॉलर का  इनाम

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा 50,000 डॉलर का इनाम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

GPT-5.6 Bio Bug Bounty Program: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने साइबर सिक्योरिटी और एआई रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञों के...

AI की मदद से किया साइबर हमला!  15 साल की छोटी उम्र में किया इतना बड़ा काम

AI की मदद से किया साइबर हमला! 15 साल की छोटी उम्र में किया इतना बड़ा काम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज कई क्षेत्रों में तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। सरकारी और निजी संस्थानों से लेकर आम...

क्या है साइबरकॉन्ड्रिया ? इस के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता

क्या है साइबरकॉन्ड्रिया ? इस के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Health Anxiety: डिजिटल दौर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। इंटरनेट और...

AI Computer-Use Agents कर रहे खतरनाक गलतियां, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

AI Computer-Use Agents कर रहे खतरनाक गलतियां, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

by Sadaf Farooqui
मई 21, 2026

Artificial Intelligence: आज के समय में कंप्यूटर पर काम करने के लिए तेजी से AI आधारित सिस्टम्स का इस्तेमाल बढ़...

Next Post
Delhi Weather

16 राज्यों में बरसात का असर: दिल्ली से कर्नाटक तक बादलों का डेरा, पहाड़ी राज्यों में अलर्ट जारी

DGP राजीव कृष्णा के ऐलान से खिले युवक-युवतियां के चेहरे, ‘कारतूस’ और AI करेगा अपराधी को ‘खल्लास’

DGP राजीव कृष्णा के ऐलान से खिले युवक-युवतियां के चेहरे, ‘कारतूस’ और AI करेगा अपराधी को ‘खल्लास’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist