Saturday, June 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Security Alert: एंड्रॉइड स्मार्टफोन को किस फीचर में खामी से बढ़ा खतरा, सरकार ने करोड़ों यूजर्स को किया सतर्क

CERT-In ने एंड्रॉइड डिवाइस में डॉल्बी ऑडियो से जुड़ी खामी को लेकर चेतावनी दी है। सरकार ने यूजर्स को फोन अपडेट करने की सलाह दी है, ताकि डेटा चोरी और हैकिंग से बचा जा सके।

by SYED BUSHRA
January 17, 2026
in टेक्नोलॉजी
Android security warning dolby audio
Share on FacebookShare on Twitter

Android Security Alert 2026: देश के करोड़ों एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने एक अहम चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने यह अलर्ट जारी किया है। कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम इंडिया (CERT-In) के अनुसार, एंड्रॉइड डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले डॉल्बी ऑडियो फीचर में एक तकनीकी खामी सामने आई है, जिसका गलत फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं।

CERT-In की ओर से जारी नोट CIVN-2026-0016 में बताया गया है कि यह गड़बड़ी डॉल्बी ऑडियो के आर्बिट्ररी कोड से जुड़ी हुई है। इस खामी के जरिए हैकर्स यूजर के फोन में खतरनाक सॉफ्टवेयर यानी मालवेयर डाल सकते हैं। इसके बाद डिवाइस में मौजूद निजी फाइलें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और बैंक से जुड़ी जानकारियां चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

RELATED NEWS

No Content Available

सरकार ने क्यों जारी की चेतावनी

सरकारी एजेंसी ने बताया है कि इस खामी को हाई रिस्क रिमोट कोड एक्जीक्यूशन की श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि हैकर्स बिना यूजर की जानकारी के फोन की मेमोरी तक पहुंच बना सकते हैं। एंड्रॉइड एक ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल फोन में ही नहीं, बल्कि टैबलेट, स्मार्ट वॉच और स्मार्ट टीवी में भी होता है। ऐसे में यह खतरा केवल स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है।

CERT-In ने साफ कहा है कि इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण साइबर अपराधी यूजर के डिवाइस को दूर बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ डेटा चोरी का खतरा है, बल्कि फोन की सुरक्षा भी पूरी तरह कमजोर हो सकती है।

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए सरकार की सलाह

सरकार ने सभी एंड्रॉइड यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस को तुरंत लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करें। यह गड़बड़ी पहली बार अक्टूबर 2025 में सामने आई थी। इसके बाद गूगल ने लगातार कई सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं।

CERT-In के मुताबिक, जनवरी 2026 में जारी किए गए एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच में इस खामी को ठीक कर दिया गया है। जो यूजर्स अभी भी पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। समय पर अपडेट न करने से डिवाइस साइबर हमले का आसान शिकार बन सकता है।

किन डिवाइस पर ज्यादा खतरा

यह चेतावनी उन सभी डिवाइसेज पर लागू होती है, जो एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट वॉच और स्मार्ट टीवी सभी शामिल हैं। खासतौर पर वे डिवाइस ज्यादा जोखिम में हैं, जिनमें डॉल्बी ऑडियो फीचर मौजूद है और जो लंबे समय से अपडेट नहीं किए गए हैं।
FAQs

क्या यह चेतावनी सिर्फ मोबाइल फोन के लिए है?

नहीं, यह चेतावनी स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट, स्मार्ट वॉच और स्मार्ट टीवी जैसे सभी एंड्रॉइड डिवाइस के लिए जारी की गई है।

क्या फोन अपडेट करने से खतरा खत्म हो जाएगा?

जी हां, अगर आप अपने डिवाइस को लेटेस्ट एंड्रॉइड अपडेट और जनवरी 2026 के सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट कर लेते हैं, तो यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

Tags: Alert CERT In WarningAndroid Security
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Hajipur Mahnar Road Accident

Bihar Accident News:बिजली कार्यालय के सामने हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, हाइवा चालक मौके से फरार

Mauni Amavasya Deepdaan

Mauni Amavasya 2026: दीपदान से तीन पीढ़ियों का उद्धार, जानिए शुभ स्थान और विधि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist