Saturday, November 21, 2026 6:22 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » टेक्नोलॉजी » EPREL Sticker: क्या हैं EPREL स्टिकर क्यों यूरोप में बिकने वाले मोबाइल पर लगाना होगा जरूरी

EPREL Sticker: क्या हैं EPREL स्टिकर क्यों यूरोप में बिकने वाले मोबाइल पर लगाना होगा जरूरी

EU ने स्मार्टफोन और टैबलेट पर EPREL स्टिकर लगाने का नियम बनाया है, जिससे ग्राहक डिवाइस की बैटरी, टिकाऊपन और ऊर्जा बचत की जानकारी पा सकें।

by Sadaf Farooqui
24/04/2025

EPREL Sticker: यूरोपियन यूनियन (EU) ने अपने उपभोक्ताओं को एक नई और अहम सुविधा देने की तैयारी कर ली है। अब 20 जून 2025 से यूरोप में बिकने वाले स्मार्टफोन, टैबलेट और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ पर एक खास स्टिकर लगाया जाएगा जिसे EPREL स्टिकर कहा जाता है। यह स्टिकर ग्राहकों को यह समझने में मदद करेगा कि कौन-सा डिवाइस ज्यादा टिकाऊ और ऊर्जा की बचत करने वाला है।

EPREL स्टिकर क्या बताता है

EPREL का पूरा नाम है European Product Registry for Energy Labelling। इसे आम भाषा में एनर्जी लेबल भी कहा जा सकता है। इस स्टिकर पर डिवाइस से जुड़ी कई जरूरी जानकारियाँ दी जाएंगी, जैसे:

डिवाइस की एनर्जी रेटिंग

बैटरी की लाइफ और उसकी मजबूती

RELATED NEWS

No Content Available

पानी और धूल से बचाव की रेटिंग

गिरने पर डिवाइस कितनी सुरक्षित है

डिवाइस की मरम्मत कितनी आसानी से हो सकती है (Repairability Score)

इस लेबल की मदद से ग्राहक समझ पाएंगे कि कौन-सा फोन या टैबलेट उनके लिए ज्यादा भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला है।

किन डिवाइस पर लगेगा ये स्टिकर?

ये नया नियम कुछ खास डिवाइसेज़ पर लागू होगा, जैसे

सभी स्मार्टफोन (चाहे वो सैटेलाइट या मोबाइल नेटवर्क पर चलें)

फीचर फोन जिनमें इंटरनेट या थर्ड पार्टी ऐप्स न हों

7 से 17.4 इंच तक की स्क्रीन वाले टैबलेट

वायरलेस लैंडलाइन फोन

हालांकि, फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाले मोबाइल या टैबलेट अभी इस नियम के दायरे में नहीं हैं।

ये बदलाव क्यों जरूरी है?

यूरोपीय यूनियन का मानना है कि ग्राहक अगर सही जानकारी के आधार पर टिकाऊ और एनर्जी सेविंग डिवाइस खरीदेंगे, तो इससे ना सिर्फ उनकी जेब को फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा होगी। इसके अलावा ये नियम कंपनियों को भी मजबूर करेगा कि वे पारदर्शी और टिकाऊ प्रोडक्ट बनाएं।

EU के और क्या नियम हैं?

EPREL स्टिकर के साथ ही यूरोपियन यूनियन ने कुछ ईको-डिज़ाइन नियम भी तय किए हैं, जैसे:

बैटरी कम से कम 800 चार्ज-डिस्चार्ज साइकल तक 80% क्षमता बनाए रखे

डिवाइस पानी, धूल, गिरने और खरोंच से सुरक्षित हो

7 साल तक स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा

5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने चाहिए

मरम्मत करने वालों को जरूरी टूल और सॉफ्टवेयर की सही पहुंच मिले

इससे क्या फायदा होगा?

EU का कहना है कि इस कदम से साल 2030 तक करीब 14 टेरावाट घंटे ऊर्जा की बचत की जा सकेगी। साथ ही, डिवाइसेज़ को लंबे समय तक इस्तेमाल और सही से रिसाइकल करके कच्चे संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

फिलहाल, भारत में इस तरह के स्टिकर या लेबलिंग को लेकर कोई योजना नहीं है, लेकिन भविष्य में ऐसी पारदर्शिता उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद हो सकती है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
fatty liver in youngsters: Fatty liver युवाओं में क्यों बढ़ रही यह बीमारी जानिए कैसी लाइफस्टाइल बन रही है इसकी वजह

fatty liver in youngsters: Fatty liver युवाओं में क्यों बढ़ रही यह बीमारी जानिए कैसी लाइफस्टाइल बन रही है इसकी वजह

आतंकियों से अकेले भिड़ गए आदिल और छीन ली राइफल, फिर पहलगाम के शेर ने ऐसे बचाई कई पर्यटकों की जिंदगी

आतंकियों से अकेले भिड़ गए आदिल और छीन ली राइफल, फिर पहलगाम के शेर ने ऐसे बचाई कई पर्यटकों की जिंदगी

Maulana Tauqeer Raza

पहलगाम आतंकी हमले पर IMC प्रमुख का सख्त बयान: कहा– पाकिस्तान से तोड़ें सभी रिश्ते

POPULAR POST

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

November 17, 2026
Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

November 19, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Lucknow News: लखनऊ में B.Arch छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला पुराना सुसाइड नोट; पिता ने जताई हत्या की आशंका

November 18, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India