Site icon News1India

Noida News : iPhone 16 का जलवा! नोएडा के सिंगर ने मारी बाजी, बन गए पहले ग्राहक

iPhone 16 : आईफोन 16 के लॉन्च होने के बाद हर किसी में उसे खरीदने की होड़ लगी हुई है, ऐसे में जब से आईफोन 16 की बिक्री शुरू हुई है, तब से दिल्ली के साकेत सिलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। हर कोई सबसे पहले आईफोन 16 खरीदने की होड़ में लगा हुआ है।

कौन बना दिल्ली-एनसीआर में पहला ग्राहक?

हमने देखा कि इस भीड़ में एक शख्स साहज नाम के सिंगर सबसे पहले आईफोन 16 खरीदने में कामयाब रहे। उन्होंने आईफोन 16 प्रो का 256GB मॉडल डेजर्ट टाइटेनियम कलर में खरीदा है।

साहज ने क्या कहा?

साहज ने बताया कि आईफोन 16 में आया ऑडियो मिक्स फीचर उनके लिए बहुत काम का है। वे इस फोन का इस्तेमाल अपने गानों के वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए करेंगे।

iPhone 16 की कीमतें

आईफोन 16 सीरीज की कीमतें थोड़ी कम की गई हैं। आप इस समय कई बैंकों के ऑफर्स और नॉन-कॉस्ट ईएमआई के जरिए इन फोन्स को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
आईफोन 16: 128GB मॉडल की कीमत 74,900 रुपये है।
आईफोन 16 प्लस: 128GB मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है।
आईफोन 16 प्रो: 128GB मॉडल की कीमत 1,14,900 रुपये है।
आईफोन 16 प्रो मैक्स: 256GB मॉडल की कीमत 1,39,900 रुपये है।

 

ये भी पढ़ें : Noida Kidnaping: नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर, ऑफिस जा रही लड़की का सेक्टर 113 से अपहरण

Exit mobile version