Google Gemini AI: मोबाइल फोन के जरिए आजकल तरह तरह के स्कैम हो रहे है,ऐसे में कुछ अलग हम लोगों को फोन में दिखता है तो डर जाते है, कि कहीं कुछ गलत तो नहीं ऐसे ही Gemini AI भी अपने आप डाउनलोड हो कर लोगों को डरा रहा है।पर घबराने की बात नहीं है ये ऐप गूगल ने लॉन्च किया है।ओर इसका इस्तेमाल आप गूगल की तरह ही कर सकते है, इस पर भी अपने सवालों का हल ढूंढ सकते है। और ये गूगल ने 9 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया हैं।जो उर्दू में भी सपोर्ट करेगा।और अगर ये हम इसे अपने फोन में नहीं रखना चाहते है तो इसे डिएक्टिवेट भी कर सकते है।
क्या है Gemini AI
ये ऐप गॉगल ने ही लॉन्च किया है।Gemini AI खास तौर पर यूजर्स को गूगल से भी तेज और जल्दी जानकारी देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ऐप नौ भारतीय भाषाओं हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू को सपोर्ट करेगा। इस पर जाकर आप फोटो, वीडियो और किसी भी प्रश्न के बारे में जानकारी निकाल सकती हैं।
ये भी पढ़ें:UP:अब इंतजार की घड़ियां हुई ख़त्म, कानपुर को मिला नया पुल, जानिए कित…
Gemini ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?
इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Gemini ऐप खोलें।इसके बाद आपके सामने लॉगइन करने के लिए कहेगा। हालांकि आप इसे बिना लॉगइन के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।अब जेमिनी के नीचे एक टेक्स्ट बॉक्स आएगा, जिस पर टाइप कर आप किसी भी चीज के बारे में जानकारी निकाल सकते हैं।
डिएक्टिवेट करने का तरीका
अगर आपको यह ऐप नहीं चाहिए या आपको लगता है कि यह बिना अनुमति के आपके फोन में इंस्टॉल हो गया है, तो आप इसे हटा सकते हैं।ऐप को हटाने के लिए Gemini को Tap करिए यहां आपको App Info का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक कर Disable App का ऑप्शन आएगा। इसे क्लिक कर आप ऐप को डीएक्टिवेट कर सकते हैं।