Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Useful Hacks: बारिश में स्मार्ट फ़ोन भीग जाए तो बिल्कुल न लें टेंशन, बस ये तरीके अपना के बढ़ाइये उसकी लाइफ

बारिश में स्मार्टफोन भीगने पर घबराएं नहीं। चावल की जगह सिलिका जेल और सूती कपड़े से सुखाएं। फोन को तुरंत ऑन या चार्ज न करें, नहीं तो डिवाइस खराब हो सकता है।

by Sadaf Farooqui
May 26, 2025
in टेक्नोलॉजी
Share on FacebookShare on Twitter

Useful Hacks: बारिश का मौसम जहां ठंडक और राहत लाता है, वहीं गलती से भी स्मार्टफोन भीग जाए तो मुसीबत खड़ी हो सकती है। जानिए सही तरीके और आम गलतियों से कैसे बचें।

बदलते मौसम में सावधानी जरूरी

मई का महीना आते-आते मौसम में काफी बदलाव आ जाता है। दिन में तेज धूप और शाम को हल्की बारिश आम हो जाती है। ऐसे में लोग बारिश का मजा तो लेते हैं, लेकिन अगर इस दौरान आपका स्मार्टफोन भीग जाए तो यह मस्ती परेशानी में बदल सकती है। स्मार्टफोन में पानी घुसते ही कई लोग घबरा जाते हैं और बिना सोचे समझे उसे सुखाने की कोशिश करने लगते हैं।

RELATED NEWS

Mobile Charging Tips: फोन चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बैटरी डैमेज का बढ़ सकता है खतरा

Mobile Charging Tips: फोन चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बैटरी डैमेज का बढ़ सकता है खतरा

June 8, 2026
बिना महंगा कैमरा खरीदें,अब चुटकियों में बनाएं मैगजीन जैसा पोर्ट्रेट जानिए कैसे फोटो को दें नया लुक

बिना महंगा कैमरा खरीदें,अब चुटकियों में बनाएं मैगजीन जैसा पोर्ट्रेट जानिए कैसे फोटो को दें नया लुक

July 8, 2025

गीले फोन को चावल में रखना कितना सही?

अक्सर लोग सोचते हैं कि कच्चे चावल में फोन रखने से नमी जल्दी निकल जाती है। चावल नमी को सोख लेता है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो यह तरीका हमेशा सही नहीं होता।
कच्चे चावल में मौजूद धूल और छोटे कण गीले फोन के अंदर पहुंच सकते हैं और इंटरनल पार्ट्स को खराब कर सकते हैं। साथ ही, चावल फोन के अंदर की गहराई में पहुंची नमी को पूरी तरह नहीं निकाल पाता, जिससे फोन जल्दी खराब हो सकता है।

क्या करें जब फोन भीग जाए?

सबसे पहले फोन को तुरंत बंद (Power off) कर दें।

सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को बाहर निकाल लें।

फोन को सूखे और मुलायम सूती कपड़े से हल्के हाथों से पोंछें।

अगर घर में सिलिका जेल है (जो जूतों या इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ आता है), तो उसका उपयोग करें।

फोन को पंखे के सामने या किसी सूखी जगह पर खुला छोड़ दें ताकि वह धीरे-धीरे सूख सके।

ये गलतियां बिल्कुल न करें

गीले फोन को तुरंत ऑन न करें, इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है।

हेयर ड्रायर या ब्लोअर से फोन सुखाने की कोशिश न करें, इससे अंदर के हिस्से पिघल सकते हैं या खराब हो सकते हैं।

फोन को चार्जिंग पर बिल्कुल न लगाएं जब तक वह पूरी तरह सूख न जाए।

गीले फोन को झटकने या हिलाने से बचें, क्योंकि इससे पानी और अंदर फैल सकता है और स्पीकर या चार्जिंग पोर्ट जैसे हिस्से खराब हो सकते हैं।

सही देखभाल से बच सकता है नुकसान

बारिश के मौसम में स्मार्टफोन की देखभाल थोड़ी समझदारी मांगती है। अगर आपका फोन गलती से भीग जाए तो घबराने की बजाय सही तरीका अपनाएं। गलत तरीकों से फोन को और ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।

Tags: mobile safetyTech Tips
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Mobile Charging Tips: फोन चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बैटरी डैमेज का बढ़ सकता है खतरा

Mobile Charging Tips: फोन चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बैटरी डैमेज का बढ़ सकता है खतरा

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Mobile Charging Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी दैनिक जरूरत बन चुका है, लेकिन कई लोग अनजाने में चार्जिंग...

बिना महंगा कैमरा खरीदें,अब चुटकियों में बनाएं मैगजीन जैसा पोर्ट्रेट जानिए कैसे फोटो को दें नया लुक

बिना महंगा कैमरा खरीदें,अब चुटकियों में बनाएं मैगजीन जैसा पोर्ट्रेट जानिए कैसे फोटो को दें नया लुक

by SYED BUSHRA
July 8, 2025

Create Portraits with ChatGPT: वो जमाना गया जब किसी मैगजीन जैसी प्रोफेशनल फोटो के लिए स्टूडियो जाना पड़ता था या...

Why you should turn off internet during phone calls

Mobile privacy tips : किसने दी चेतावनी कॉल के दौरान इंटरनेट चालू न रखें ,क्याआपकी बातचीत हो रही रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
June 25, 2025

Turn Off Internet During Calls आप सालों से स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे होंगे और उसके हर फंक्शन को अच्छी तरह...

तेज़ गर्मी में आपका Laptop हो रहा है overheat समय रहते अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स वरना हो सकता है बड़ा धमाका

तेज़ गर्मी में आपका Laptop हो रहा है overheat समय रहते अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स वरना हो सकता है बड़ा धमाका

by SYED BUSHRA
May 23, 2025

Laptop Overheating Tips in Summer : गर्मियों के मौसम में अगर आप घंटों लैपटॉप पर काम करते हैं, तो आपने...

Laptop की स्पीड slow हो हुई हैं तो इन आसान टिप्स से करे इसको Fast और Soothing

Laptop की स्पीड slow हो हुई हैं तो इन आसान टिप्स से करे इसको Fast और Soothing

by Sadaf Farooqui
May 8, 2025

Laptop Hacks: आजकल लैपटॉप हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है। पढ़ाई हो, ऑफिस का काम हो...

Next Post
गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, अभी पिक्चर बाकी

गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, अभी पिक्चर बाकी

Delhi BJP Zila Adhyaksh

दिल्ली BJP ने जारी की जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट, जानें कौन बना कहां का प्रभारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist