Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

HP AI laptops: किसने लॉन्च किए Copilot+ सीरीज के AI लैपटॉप्स जो बिना इंटरनेट काम करेंगे जानिए कितनी है कीमत

HP ने भारत में अपने नए Copilot+ लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं, जो बिना इंटरनेट के भी स्मार्ट AI फीचर्स से लैस हैं।

by Sadaf Farooqui
April 25, 2025
in टेक्नोलॉजी
Share on FacebookShare on Twitter

HP AI laptops: HP ने भारत में अपनी Copilot+ PC सीरीज के तहत चार नए लैपटॉप्स पेश किए हैं। ये लैपटॉप खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड फीचर्स के साथ डिजाइन किए गए हैं। इनमें ऐसी एडवांस तकनीक है, जो बिना इंटरनेट के भी कई स्मार्ट काम कर सकती है। HP की इस नई सीरीज में EliteBook, ProBook और OmniBook जैसे अपडेटेड मॉडल शामिल हैं, जो स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

दमदार प्रोसेसर और सुपरफास्ट NPU

इन नए लैपटॉप्स में Intel, AMD और Qualcomm के लेटेस्ट प्रोसेसर दिए गए हैं। इसके साथ इनमें एक खास Neural Processing Unit (NPU) भी मौजूद है, जो हर सेकंड 40 से 55 ट्रिलियन ऑपरेशन करने की क्षमता रखती है। इसकी मदद से AI फीचर्स इंटरनेट के बिना भी तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से काम करते हैं।

RELATED NEWS

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

May 20, 2026
Tech News

भारत का पहला टचस्क्रीन फोन 15 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ क्या आप जानते हैं नाम?

November 19, 2025

स्मार्ट फीचर्स से भरपूर हैं ये लैपटॉप

HP ने इन लैपटॉप्स में कई स्मार्ट AI फीचर्स जोड़े हैं जैसे

AI Companion

myHP सॉफ्टवेयर

Poly Camera Pro

ये फीचर्स न सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं, बल्कि वीडियो कॉल्स को भी ज्यादा प्रोफेशनल बना देते हैं। इनमें रीयल टाइम फाइल एनालिसिस, वॉइस क्लैरिटी, स्मार्ट कैमरा टूल्स, और मल्टी-कैमरा व्यू जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

ऑफिस यूज के लिए EliteBook और ProBook

HP की EliteBook सीरीज खासतौर पर ऑफिस वर्क और बिजनेस यूजर्स के लिए तैयार की गई है। इसकी शुरुआती कीमत ₹87,440 है। इस रेंज में EliteBook 8, EliteBook 6 और ProBook 4 मॉडल्स शामिल हैं। ये लैपटॉप्स लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, हाई लेवल सिक्योरिटी और नॉइस कैंसलेशन जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

क्रिएटिव काम के लिए है OmniBook

अगर आप ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग या ऑनलाइन कंटेंट बनाने का काम करते हैं, तो HP की OmniBook सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसकी कीमत ₹78,999 से शुरू होती है और इसमें OmniBook Ultra 14, 5 16, 7 Aero 13 और X 14 जैसे मॉडल्स मौजूद हैं।

AI Companion फीचर बिना इंटरनेट के भी काम करता है और यूजर को फाइल्स में छिपी जानकारी को तेजी से ढूंढने में मदद करता है। वहीं, Poly Camera Pro वीडियो कॉल को स्टूडियो जैसा फील देता है और Poly Audio के जरिए बैकग्राउंड नॉइस को हटाकर आपकी आवाज को क्लियर बनाता है।

ये भी पढ़ें:-Technology news: कौन बनीं Dreame Technology की ब्रांड एम्बेसडर कंपनी ने पहली बार किसी भारतीय को बनाया ब्रांड का चेहरा

भारत को AI लीडर बनाने की दिशा में कदम

HP इंडिया की प्रमुख Ipsita Dasgupta का कहना है कि भारत के पास AI में ग्लोबल लीडर बनने की क्षमता है। HP अपने इन नए डिवाइसेज़ के जरिए हर तरह के यूजर चाहे वो स्टूडेंट हो, ऑफिस वर्कर हो या स्टार्टअप फाउंडर, सभी को AI टेक्नोलॉजी से जोड़ना चाहता है।

Tags: Laptop LaunchTECH NEWS
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Technology की दुनिया में Apple के आगामी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर चर्चाएं तेज़ हो...

Tech News

भारत का पहला टचस्क्रीन फोन 15 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ क्या आप जानते हैं नाम?

by Virend Negi
November 19, 2025

Tech News: भारत में नोकिया का ऐतिहासिक टचस्क्रीन मोबाइल फ़ोन एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में, नोकिया ने—ऐप्पल, गूगल या...

Samsung के तीन नए 5G स्मार्टफोन, क्या iPhone 17 सीरीज से भी स्लिम होंगे? जाने डिटेल

Samsung के तीन नए 5G स्मार्टफोन, क्या iPhone 17 सीरीज से भी स्लिम होंगे? जाने डिटेल

by Virend Negi
November 18, 2025

Tech News: Samsung के तीन पतले और हलके 5G फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं, लेकिन यह अभी तक...

Lava Agni 4

Lava Agni 4 को घर पर कैसे ऑर्डर करें? जानिए शानदार नई स्कीम का राज!

by Virend Negi
November 18, 2025

Lava Agni 4: स्मार्टफोन जगत में अगले बड़े बदलाव के लिए तैयार हो जाइए! लावा भारत में 20 नवंबर, 2025...

Tech News

20 अगस्त को गूगल मचाएगा धमाल! Pixel 10 सीरीज़ समेत ये बड़ी चीजें होंगी लॉन्च 

by Gulshan
August 18, 2025

Tech News : गूगल का साल का सबसे अहम हार्डवेयर इवेंट 'Made By Google' अब बस कुछ ही दिनों की...

Next Post
malaria vs dengue: मलेरिया और डेंगू में क्या फर्क है? जानिए लक्षण, कारण और बचाव

malaria vs dengue: मलेरिया और डेंगू में क्या फर्क है? जानिए लक्षण, कारण और बचाव

बिना महंगे केमिकल घर पर सोने के पुराने गहनों में नई जैसी चमक कैसे पाए जानिए आसान घरेलू नुस्खे

बिना महंगे केमिकल घर पर सोने के पुराने गहनों में नई जैसी चमक कैसे पाए जानिए आसान घरेलू नुस्खे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist