Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Smart phone: बनाइए अपने स्मार्ट फ़ोन को और भी स्मार्ट,बस जान लें अपने फ़ोन की ये हिडन सेटिंग

Android के छिपे हुए फीचर्स जैसे डेवलपर ऑप्शंस, सिस्टम UI ट्यूनर, जेस्चर नेविगेशन, डिजिटल वेलबीइंग और स्मार्ट लॉक आपके फोन को ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं। इन्हें चालू करना आसान है और ये फीचर्स आपका स्मार्टफोन अनुभव बढ़ा सकते हैं। अब अपने फोन को समझें और इन खास फीचर्स का मजा लें।

by Sadaf Farooqui
January 22, 2025
in टेक्नोलॉजी
Share on FacebookShare on Twitter

Smart phone: दुनिया भर में करोड़ों लोग Android मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। ये सिस्टम कई खास फीचर्स देता है, जिनमें से कुछ सीधे सामने होते हैं और बाकी छिपे होते हैं। छुपे हुए फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपने स्मार्टफोन का अनुभव और बेहतर बना सकते हैं।

डेवलपर ऑप्शंस

डेवलपर ऑप्शंस Android का एक खास और छिपा हुआ मेन्यू है, जो बहुत काम की सेटिंग्स खोलता है। इसे चालू करने के लिए, अपने फोन की सेटिंग में About Phone में जाएं और Build Number पर सात बार लगातार टैप करें। इसके बाद डेवलपर ऑप्शंस मेन्यू खुल जाएगा।
यहां आपको USB Debugging, विंडो एनिमेशन स्केल, और GPU रेंडरिंग जैसी सेटिंग्स मिलेंगी। ये फीचर्स फोन की परफॉर्मेंस सुधारने में मदद करते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

सिस्टम UI ट्यूनर

सिस्टम UI ट्यूनर आपके फोन के इंटरफेस को कस्टमाइज करने का फीचर है। इसे चालू करने के लिए, नोटिफिकेशन पैनल को नीचे की ओर खींचें और सेटिंग्स आइकन को थोड़ी देर दबाकर रखें।
इसके जरिए आप स्टेटस बार आइकन, क्विक सेटिंग्स टाइल्स, और नेविगेशन बार को अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं।

जेस्चर नेविगेशन

जेस्चर नेविगेशन एक ऐसा ऑप्शन है जो Android 10 और इसके बाद के वर्जन्स में मिलता है। यह नेविगेशन को आसान बनाता है। इसे चालू करने के लिए सेटिंग्स में जाएं और System > Gestures > System Navigation में ऑप्शन चुनें।
इसके बाद,होम स्क्रीन पर जाने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करें।हाल के ऐप्स देखने के लिए, ऊपर स्वाइप करके थोड़ी देर रोकें।
पिछली स्क्रीन पर जाने के लिए, किनारे से स्वाइप करें।

ये भी पढ़ें:- Niteesh Kumar: नीतीश कुमार ने दिया NDA को बड़ा झटका! जाने किस राज्य में सरकार से वापस लिया समर्थन

डिजिटल वेलबीइंग

डिजिटल वेलबीइंग आपके फोन के इस्तेमाल को ट्रैक करने का शानदार तरीका है। इसे चालू करने के लिए

Digital Wellbeing and Parental Controls में जाएं।
यह फीचर आपको बताता है कि आपने हर ऐप पर कितना समय बिताया। साथ ही, आप ऐप्स पर टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं। रात के वक्त नोटिफिकेशन म्यूट करने के लिए Downtime शेड्यूल करें।

स्मार्ट लॉक

स्मार्ट लॉक ऐसा फीचर है, जो आपके फोन को कुछ खास स्थितियों में खुद ब खुद अनलॉक कर देता है। इसे चालू करने के लिए, Settings > Security > Smart Lock में जाएं।
आप इसे इन तीन ऑप्शन के साथ सेट कर सकते हैं

On-body Detection
फोन आपके पास हो तो अनलॉक रहेगा।

Trusted Locations जैसे घर

Trusted Devices
जैसे ब्लूटूथ डिवाइस।

Tags: Android tipshidden featuressmartphone tricks
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान क्यों है साधना और मोक्ष का द्वार ? यहां जान लें सब कुछ

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान क्यों है साधना और मोक्ष का द्वार ? यहां जान लें सब कुछ

Rajasthan News

कौन हैं सोशल मीडिया सेंसेशन जाह्नवी मोदी? बीकानेर में दिनदहाड़े अपहरण से मचा हड़कंप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist