• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 3, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home टेक्नोलॉजी

ndia -America की ऐतिहासिक साझेदारी लॉन्च हो गया NISAR,अब मिलेगा भूकंप और बाढ़ जैसे खतरों का पहले अलर्ट

NISAR भारत और अमेरिका की ऐतिहासिक साझेदारी का नतीजा है। यह सैटेलाइट धरती की सतह पर हो रहे छोटे-छोटे बदलावों को पकड़कर भूकंप, बाढ़ और अन्य आपदाओं की पहले से जानकारी देगा।

by SYED BUSHRA
July 31, 2025
in टेक्नोलॉजी
0
NISAR satellite 2025 launch for disaster warning and earth monitoring
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NISAR Satellite Launch 2025: 30 जुलाई 2025 को भारत और अमेरिका की साझेदारी में एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत हो रही है। इस मिशन का नाम है NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar)। इसे शाम 5:40 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। इस सैटेलाइट को “पृथ्वी का एमआरआई स्कैनर” कहा जा रहा है क्योंकि यह धरती की सतह के छोटे-छोटे बदलावों को भी पहचान सकता है।

क्या है NISAR मिशन?

NISAR एक लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट है जिसे अमेरिका की NASA और भारत की ISRO ने मिलकर तैयार किया है। इसका मकसद है। पृथ्वी की सतह, जंगल, बर्फ, मिट्टी और पानी के स्तर की निगरानी करना। यह सैटेलाइट हर 12 दिन में पूरी धरती को स्कैन करेगा और प्राकृतिक आपदाओं की पहले से चेतावनी देने में मदद करेगा। इस मिशन की कुल लागत 13,000 करोड़ रुपये है, जिसमें ISRO का योगदान करीब 788 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि इसका डेटा पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों और आम लोगों के लिए मुफ्त उपलब्ध होगा।

Related posts

Tech News

20 अगस्त को गूगल मचाएगा धमाल! Pixel 10 सीरीज़ समेत ये बड़ी चीजें होंगी लॉन्च 

August 18, 2025
PM Modi

PM Modi का अमेरिकी टैरिफ को करारा जवाब, टेक्नोलॉजी बनेगी भारत की नई ताकत!

August 11, 2025

लॉन्च की जानकारी

लॉन्च तारीख: 30 जुलाई 2025

समय: शाम 5:40 बजे

जगह: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा

लॉन्च व्हीकल: ISRO का GSLV-F16

कक्षा: 747 किमी ऊंचाई की सूर्य-समकालिक कक्षा

वजन: 2,400 से 2,800 किलो

मिशन अवधि: 3 साल (संभावना 5 साल तक चलने की)

डेटा क्षमता: प्रतिदिन 80 टेराबाइट्स

पावर सप्लाई: 6,500 वॉट सोलर एनर्जी से

NISAR की तकनीकी खूबियाँ

ड्यूल रडार सिस्टम: L-बैंड (NASA) और S-बैंड (ISRO) तकनीक से लैस।

L-बैंड: धरती के अंदर और बर्फ के नीचे की गतिविधियों को पकड़ सकता है।

S-बैंड: सतह की नमी, फसल की संरचना और मिट्टी की जानकारी देता है।

हर मौसम में काम: यह बादल, धुंध और रात में भी साफ तस्वीरें भेज सकता है।

12 मीटर का विशाल एंटीना: जो लॉन्च के बाद खुलेगा और रडार सिग्नल भेजेगा।

सेंटीमीटर स्तर की सटीकता: छोटे बदलाव भी ट्रैक कर सकता है।

NISAR कैसे देगा आपदाओं से पहले चेतावनी?

भूकंप और ज्वालामुखी: ज़मीन की हलचल को पहले ही ट्रैक करेगा।

सुनामी: भूकंप के बाद पानी की हलचल से खतरे का आकलन करेगा।

भूस्खलन: पहाड़ी इलाकों में मिट्टी की सरकन को पहले ही पकड़ लेगा।

बाढ़ और तूफान: पानी के स्तर और फैलाव को मापेगा जिससे राहत कार्य तेज होंगे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर निगरानी: बांध और पुलों की स्थिति का डेटा देगा।

और क्या करेगा NISAR?

जलवायु परिवर्तन की निगरानी

कृषि और जंगलों की स्थिति का आकलन

तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा और तेल रिसाव पर नजर

जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन

कामचटका भूकंप और NISAR की जरूरत

आज ही रूस के कामचटका क्षेत्र में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप और सुनामी के खतरे ने एक बार फिर साबित किया कि ऐसे सैटेलाइट की कितनी जरूरत है। NISAR जैसे मिशन भविष्य में ऐसी आपदाओं से पहले चेतावनी देकर लाखों ज़िंदगियाँ बचा सकते हैं।

Tags: NISAR SatelliteSpace Mission
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Malegaon Blast Case: क्या है मालेगांव बम ब्लास्ट की कहानी, जानें किसने रची ‘भगवा आतंक’ की थ्योरी

Next Post

UP News: कौन हैं IAS शशि प्रकाश गोयल, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने सौंपी यूपी की सबसे पावरफुल कुर्सी

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
UP News: कौन हैं IAS शशि प्रकाश गोयल, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने सौंपी यूपी की सबसे पावरफुल कुर्सी

UP News: कौन हैं IAS शशि प्रकाश गोयल, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने सौंपी यूपी की सबसे पावरफुल कुर्सी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Kashi vs Meerut Clash for Final Ticket

U P T20 league 2025: फाइनल का टिकट हासिल करने को भिड़ेंगी काशी और मेरठ, एलेमिनेटर में होगी किसमें जंग

September 3, 2025
Lucknow-Kanpur Expressway : प्रदेश के विकास का लिखेगा नया अध्याय, घंटों का सफर अब मिनट में, कब होगा चालू

Lucknow-Kanpur Expressway : प्रदेश के विकास का लिखेगा नया अध्याय, घंटों का सफर अब मिनट में, कब होगा चालू

September 2, 2025
Gorakhpur

मंदिर में आरती के दौरान महिला पर मांस फेंकने से बवाल, आरोपी पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी

September 2, 2025
क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

September 2, 2025
Immigration and Foreigners Act 2025:  कैसे अवैध विदेशी नागरिकों पर कसेगा शिकंजा, क्या बन गया भारत का सुरक्षा कवच

Immigration and Foreigners Act 2025: कैसे अवैध विदेशी नागरिकों पर कसेगा शिकंजा, क्या बन गया भारत का सुरक्षा कवच

September 2, 2025
Jio new Plans: जियो के 84 दिन वाले प्लान्स ने मचा दिया धमाल,लंबी वैलिडिटी और दमदार फायदे हैं कमाल

Jio new Plans: जियो के 84 दिन वाले प्लान्स ने मचा दिया धमाल,लंबी वैलिडिटी और दमदार फायदे हैं कमाल

September 2, 2025
Supreme Court Tet

अनुभव या परीक्षा? Supreme Court के आदेश से नाराज शिक्षक, देशभर में प्रदर्शन की चेतावनी

September 2, 2025
Yogi government का ऐतिहासिक फैसला, संयुक्त संपत्ति के विभाजन की प्रक्रिया हुई सस्ती अब झगड़े और मुकदमों से मिलेगी मुक्ति

Yogi government का ऐतिहासिक फैसला, संयुक्त संपत्ति के विभाजन की प्रक्रिया हुई सस्ती अब झगड़े और मुकदमों से मिलेगी मुक्ति

September 2, 2025
Heavy Rainfall in Delhi-NCR: बारिश से सड़कों पर जाम और जलभराव जनजीवन अस्त-व्यस्त,

Heavy Rainfall in Delhi-NCR: बारिश से सड़कों पर जाम और जलभराव जनजीवन अस्त-व्यस्त,

September 2, 2025
Supreme Court

अब शिक्षक बनने और प्रमोशन के लिए TET अनिवार्य, शिक्षा की गुणवत्ता में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

September 2, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version