Site icon News1India

अब आपकी अवाज में आपका आईफोन करेगा बात! कंपनी ने लॉन्च किया शानदार फीचर, 15 मिनट में होगी ट्रेनिंग पूरी

अगर आप भी एप्पल फोन का इस्तेमाल करते है, तो आपके लिए खुशखबर आज हम लेकर के आएं है। दरअसल कंपनी ने एप्पल फोन में एक शानदार फीचर को पेश किया है। जिसे यूजर्स  Personal Voice Feature के नाम से जान सकते है। आपको बता दें इस समय इसी फीचर के कारण एप्पल सुर्खियों में छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इस शानदार फीचर की मदद से यूजरअपनी आवाज में फोन को बुलवा सकते हैं। सिर्फ 15 मिनट के अंदर यूजर्स की आवाज में फोन बोलना शुरू कर देगा। कैसे आइए विस्तार से इस कमाल के फीचर के बारें में जानते है।

अब अपनी वॉइस को कर पाएंगे फोन में इस्तेमाल

कंपनी ने इस फीचर को फोन में एड किया है। जिसकी मदद से आईपैड या आईफोन पर पर्सनल वॉइस क्रिएट करने का ऑप्शन  आपके फोन में देखने को मिलेगा मात्र  15 मिनट में ऑडियो रिकॉर्ड के जरिए रेंडमाइज सेट करके एक पर्सनल वॉयस बना सकते हैं। इस नए फीचर में लाइव स्पीच, पर्सनल वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स को इस फीचर के साथ कंपनी ने जोड़ा है। इसी के साथ कंपनी कई अन्य फीचर पर काम करते हुए इसे जल्द ही एप में रोलआउट करने वाली है।

Exit mobile version