Tuesday, November 10, 2026 5:31 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » टेक्नोलॉजी » AI Controversy : कनाडाई लेखक की किताब पर मचा बवाल, क्यों हुई पुरस्कार की रेस से बाहर

AI Controversy : कनाडाई लेखक की किताब पर मचा बवाल, क्यों हुई पुरस्कार की रेस से बाहर

कनाडाई-हाईटियन लेखक थेलीसन ओरेलियन की किताब पर एआई से लिखने का आरोप लगा। लेखक ने इसे खारिज किया और कहा कि पहला ड्राफ्ट 2019 में तैयार हुआ था। विवाद के बाद किताब गोंकूर पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गई।

by Kirtika Tyagi
26/09/2026

फ्रांस के प्रतिष्ठित गोंकूर साहित्य पुरस्कार की दौड़ में शामिल कनाडाई-हाईटियन लेखक थेलीसन ओरेलियन की किताब अब प्रतियोगिता से बाहर कर दी गई है। उनकी किताब ‘C’était ça ou mourir’ यानी ‘इट वाज दैट ऑर डाई’ पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लिखे जाने का आरोप लगा था। लेखक ने इस आरोप को खारिज किया है।

किताब पर कैसे उठा सवाल

ओरेलियन की पहली किताब को इस साल फ्रांस में काफी चर्चा मिली थी। किताब एक ऐसे शिक्षक की कहानी है, जो हैती में गैंग हिंसा से बचकर 12 देशों से होते हुए कनाडा पहुंचता है। फ्रांस में किताब की करीब 35 हजार प्रतियां बिक चुकी हैं और इसे कई साहित्यिक पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

21 सितंबर को सोशल मीडिया पर ‘Balance ton Claude’ नाम के एक अकाउंट ने दावा किया कि किताब के कई हिस्सों को एआई जांच उपकरण से परखा गया और उनमें एआई के इस्तेमाल के संकेत मिले। इसके बाद मामला तेजी से फ्रांस के साहित्यिक जगत में चर्चा का विषय बन गया।

RELATED NEWS

No Content Available

लेखक ने आरोप नकारे

38 वर्षीय ओरेलियन ने कहा कि उन्होंने किताब लिखने के लिए एआई का इस्तेमाल नहीं किया। उनका कहना है कि किताब का पहला ड्राफ्ट उन्होंने 2019 में तैयार किया था, जब आज के तरह जनरेटिव एआई टूल आम इस्तेमाल में नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन्हें मशीन की मदद लेने की कोई जरूरत नहीं थी।

लेखक ने यह भी कहा कि उनकी भाषा और लेखन शैली में हैती और कैरेबियाई साहित्य की परंपराओं का प्रभाव है। उनके मुताबिक किताब में दोहराव, लय और बिंब उनकी अपनी लेखन शैली का हिस्सा हैं।

जांच में अलग नतीजे

इस विवाद में इस्तेमाल हुए एआई डिटेक्टर को लेकर भी सवाल उठे हैं। अलग-अलग संस्थानों और मीडिया संगठनों ने किताब के हिस्सों की जांच की तो सभी जगह एक जैसा नतीजा नहीं आया। कुछ जांचों में एआई इस्तेमाल की संभावना बताई गई, जबकि कुछ अन्य जांचों ने लेखन को इंसानी बताया।

विशेषज्ञों के मुताबिक एआई डिटेक्टर यह निश्चित रूप से नहीं बता सकते कि किसी पाठ को इंसान ने लिखा है या मशीन ने। ये उपकरण भाषा के पैटर्न और सांख्यिकीय संकेतों के आधार पर अनुमान लगाते हैं।

विवाद में नया मोड़

एआई आरोपों के साथ-साथ ओरेलियन की पुरानी लिखी सामग्री को लेकर नकल के आरोप भी सामने आए। फ्रांसीसी मीडिया में उनके पहले के कुछ लेखों में दूसरे स्रोतों से मिलती-जुलती सामग्री होने के दावे प्रकाशित हुए। ये आरोप उनकी मौजूदा किताब से अलग पुराने लेखन से जुड़े हैं।

इसके बाद गोंकूर अकादमी ने किताब को पुरस्कार की लंबी सूची से हटाने का फैसला किया। अकादमी ने कहा कि उसका फैसला पुरस्कार की साहित्यिक विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उसने एआई से तैयार किए गए लेखन को स्वीकार नहीं करने की बात भी कही।

किताब को मिल चुके पुरस्कार

गोंकूर विवाद से पहले ओरेलियन की किताब को फ्रांस में कई पुरस्कार मिल चुके थे। इनमें Prix du Roman Fnac भी शामिल है। किताब को अन्य प्रमुख साहित्यिक पुरस्कारों की सूची में भी जगह मिली थी और इसके अनुवाद अधिकार करीब 20 देशों में बिकने की रिपोर्ट है।

अब यह मामला सिर्फ एक लेखक और एक किताब तक सीमित नहीं रहा है। इससे साहित्य में एआई के इस्तेमाल और एआई डिटेक्टर की विश्वसनीयता को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

Maruti Suzuki Sales: क्यों महीनों से बिकी इसकी एक भी कार, क्या क़ीमत और फीचर्स है वजह

Maruti Suzuki Sales: क्यों महीनों से बिकी इसकी एक भी कार, क्या क़ीमत और फीचर्स है वजह

POPULAR POST

Green Crackers : असली ग्रीन पटाखे कैसे पहचाने? खरीदने से पहले जरूर जांचें पैकेट, QR कोड और लाइसेंस

Green Crackers : असली ग्रीन पटाखे कैसे पहचाने? खरीदने से पहले जरूर जांचें पैकेट, QR कोड और लाइसेंस

November 6, 2026
Ramayana  Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

Ramayana Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

November 9, 2026
UP Free Ration Distribution

UP Free Ration: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! 6 नवंबर से शुरू होगा मुफ्त अनाज वितरण, जानें पूरी डिटेल

November 5, 2026
Esha Deol-Bharat Takhtani: दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे ईशा देओल और भरत तख्तानी,तलाक़ के बाद भी नहीं बनी दूरियां

Esha Deol-Bharat Takhtani: दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे ईशा देओल और भरत तख्तानी,तलाक़ के बाद भी नहीं बनी दूरियां

November 8, 2026
Judicial Accountability Supreme Court

Judicial Accountability : रेप केस का सामना कर रहे जज को POCSO कोर्ट की जिम्मेदारी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

November 4, 2026
Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026

LATEST

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,अब तक किये इतने ज्योतिर्लिंगों के दर्शन  शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,अब तक किये इतने ज्योतिर्लिंगों के दर्शन  शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,अब तक किये इतने ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

November 10, 2026
Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

November 10, 2026
Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

November 10, 2026
Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

November 10, 2026
NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

November 10, 2026
Greater Noida Pollution : जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आंखों में जलन और सांस लेना मुश्किल; पार्कों से क्यों गायब हुए लोग?

Greater Noida Pollution : जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आंखों में जलन और सांस लेना मुश्किल; पार्कों से क्यों गायब हुए लोग?

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India