गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

एलन मस्क ने लॉन्च किया XChat, एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन और ऑडियो-वीडियो कॉलिंग के साथ नया मैसेजिंग फीचर

एलन मस्क के स्वामित्व वाले X प्लेटफॉर्म ने एक नया मैसेजिंग फीचर XChat लॉन्च किया है जो यूजर्स को सुरक्षित और बहुमुखी संचार का अनुभव प्रदान करेगा।

by Akhand Pratap Singh
जून 2, 2025
in Latest News, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय
XChat
Share on FacebookShare on Twitter

 XChat Launch: एलन मस्क के X प्लेटफॉर्म ने एक नया मैसेजिंग फीचर XChat लॉन्च किया है जो यूजर्स को सुरक्षित संचार का अनुभव देगा। यह फीचर अभी बीटा वर्जन में है और इसमें एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन, ऑटो-डिलीट होने वाले मैसेज (वैनिशिंग मैसेज), किसी भी प्रकार की फाइल भेजने की सुविधा और ऑडियो-वीडियो कॉलिंग का विकल्प शामिल है।

एलन मस्क ने रविवार को X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी जिसमें उन्होंने लिखा, “नए XChat को रोलआउट किया जा रहा है, जो इनक्रिप्शन, वैनिशिंग मैसेज और किसी भी तरह की फाइल सेंड करने की सुविधा देता है। साथ ही ऑडियो/वीडियो कॉलिंग भी।”

RELATED NEWS

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ऐप पर देनी पड़ सकती है birthdate

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ऐप पर देनी पड़ सकती है birthdate

अगस्त 3, 2026
WhatsApp Happy New Year 2026 sticker

WhatsApp Happy New Year 2026 स्टिकर्स लॉन्च: मोबाइल, टैबलेट और PC पर ऐसे करें इस्तेमाल

दिसम्बर 27, 2025

बिटकॉइन-स्टाइल इनक्रिप्शन और नया आर्किटेक्चर

मस्क ने दावा किया कि XChat में “बिटकॉइन-स्टाइल इनक्रिप्शन” का इस्तेमाल किया गया है और इसे एकदम नए आर्किटेक्चर पर विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह फीचर रस्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर बनाया गया है जो गति और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। खास बात यह है कि XChat में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल नंबर लिंक करने की जरूरत नहीं है जो इसे WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स से अलग करता है। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक XChat अभी टेस्टिंग फेज में है और चुनिंदा पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है जिन्हें चार अंकों का पासकोड इस्तेमाल करना होगा।

यह भी पढ़े: AC के पानी को ना करे बर्बाद, इन आसान टिप्स से करें उसका सही इस्तेमाल

WhatsApp से XChat का मुकाबला

XChat में वे सभी फीचर्स मौजूद हैं जो इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में मिलते हैं जैसे एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन और फाइल शेयरिंग। हालांकि WhatsApp में लॉगइन के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है जबकि XChat इस बाध्यता को हटाता है जिससे यूजर्स को अधिक गोपनीयता और लचीलापन मिलता है। X ने 2023 में पेड यूजर्स के लिए इनक्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस शुरू की थी लेकिन हाल ही में इसे सुधार के लिए रोक दिया गया।

मस्क की “एवरीथिंग ऐप” योजना

XChat मस्क की उस योजना का हिस्सा है जिसमें X को चीन के WeChat जैसा “एवरीथिंग ऐप” बनाया जाना है जो मैसेजिंग, पेमेंट्स और अन्य सेवाओं को एक मंच पर लाएगा। अभी बीटा टेस्टिंग में सीमित यूजर्स तक पहुंचने वाला XChat जल्द ही व्यापक रोलआउट की उम्मीद कर रहा है हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा बाकी है।

Tags: WhatsappXChat Launch
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ऐप पर देनी पड़ सकती है birthdate

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ऐप पर देनी पड़ सकती है birthdate

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

WhatsApp Age Verification: भारत में कई WhatsApp उपयोगकर्ताओं को हाल ही में ऐप खोलने पर अपनी जन्मतिथि (Date of Birth)...

WhatsApp Happy New Year 2026 sticker

WhatsApp Happy New Year 2026 स्टिकर्स लॉन्च: मोबाइल, टैबलेट और PC पर ऐसे करें इस्तेमाल

by Deepali Kaur
दिसम्बर 27, 2025

नए साल का स्वागत आजकल सिर्फ मैसेज से नहीं, बल्कि मजेदार स्टिकर्स और विजुअल्स के जरिए भी किया जाता है।...

Whatsapp update

WhatsApp में आने वाले हैं नए सेफ्टी फीचर्स, Linked Devices और स्टोरेज होंगे ज्यादा ट्रांसपेरेंट

by Deepali Kaur
दिसम्बर 26, 2025

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और यूज़र-फ्रेंडली बनाने पर काम कर रहा है। हाल ही में Apple...

whatsapp scam

WhatsApp स्टॉक स्कैम में ₹16 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला और बचाव के आसान तरीके

by Deepali Kaur
दिसम्बर 26, 2025

आज के डिजिटल दौर में निवेश के नाम पर होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। खासतौर पर...

Whatsapp GhostPairing

WhatsApp पर GhostPairing स्कैम से खतरा, बिना OTP कैसे हो रहा अकाउंट हैक

by Deepali Kaur
दिसम्बर 26, 2025

भारत में WhatsApp का इस्तेमाल करोड़ों लोग रोजाना करते हैं, लेकिन इसी लोकप्रियता का फायदा अब साइबर अपराधी उठाने लगे...

Next Post
Credit Card

अगले महीने से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होगा महंगा, इन दो बैंको ने किया ये बड़ा ऐलान

Alia Bhatt Net worth

पति रणबीर से ज्यादा कमाती हैं आलिया.. करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानिए कितनी है नेटवर्थ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist