Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Sela Tunnel Inauguration को लेकर तनातनी, चीन ने कहा ज़ंगनान को मनमाने ढंग से विकसित करने का भारत को अधिकार नहीं

Gautam Jha by Gautam Jha
March 13, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
Tension over Sela Tunnel, China said India has no right to arbitrarily develop Zangnan
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में Sela Tunnel का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को किए गए उद्घाटन के बाद चीन ने सोमवार को सुरंग पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि भारत को चीन में ज़ंगनान विकसित करने का कोई अधिकार नहीं है। ज़ंगनान के अनुसार चीन अरुणाचल प्रदेश को संदर्भित करता है। चीन के इस आपत्ति का भारत ने कड़ा विरोध किया है। चीन के आपत्ति पर भारत ने कहा कि वे इस वास्तविकता को नहीं बदलेंगे कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न अंग है।

Sela Tunnel पर चीन ने जताया था आपत्ति

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मीडिया द्व्रारा पुछे गए सवाल कि चीन Sela Tunnel के  उद्घाटन को कैसे देखता है, इस पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा था कि ज़ंगनान का क्षेत्र चीन का हिस्सा है और चीनी सरकार ने भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी है।प्रवक्ता ने कहा कि चीन-भारत सीमा प्रश्न अभी तक हल नहीं हुआ है ऐसे भारत को चीन में ज़ंगनान के क्षेत्र को मनमाने ढंग से विकसित करने का कोई अधिकार नहीं है। चीन इसकी कड़ी निंदा करता है।

RELATED POSTS

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

October 22, 2025
Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

September 27, 2025

पड़ोसी देश के विरोध से यह वास्तविकता नहीं बदलेगी : भारत

चीन के जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हम प्रधानमंत्री की अरुणाचल प्रदेश यात्रा के संबंध में चीनी द्वारा की गई टिप्पणियों को खारिज करते हैं। भारतीय नेता अरुणाचल प्रदेश का दौरा उसी तरह करते हैं जैसे वे भारत के अन्य राज्यों का दौरा करते हैं। पड़ोसी देश के विरोध से यह वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

इतनी ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी दो-लेन सड़क सुरंग

गौरतलब है कि असम के तेजपुर को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले से जोड़ने वाली सड़क पर इस Sela Tunnel को बनाया गया है। जिसकी लागत करीब 825 करोड़ रुपये है। लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनी यह सेला सुरंग इतनी ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी दो-लेन सड़क सुरंग है। कहा जा रहा कि इस सुरंग मार्ग के जरीए चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और अन्य अग्रिम स्थानों पर सैनिकों और हथियारों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

Tags: ChinaindiaSela Tunnel
Share197Tweet123Share49
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने जन्म के बाद से गरीबी और बदहाली...

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

by Vinod
September 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टी20 एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में चल रहा है। भारत और पाकिस्तान फाइनल में...

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

by Vinod
September 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बसा नेपाल बीते तीन दिनों से जल रहा है। सुंदर पहाड़ियों से बर्फीली हवा...

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

by Vinod
August 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।...

Noida, India

Atul Mathur Appointed CEO of Academyy of Excellence, Set to Revolutionize Professional Education in India

by Gulshan
July 22, 2025

Noida, India – Academyy of Excellence, India’s one of the foremost professional education institutes, is proud to announce the appointment...

Next Post
हरियाणा में सैनी सरकार का आज होगा फ्लोर टेस्ट, मुख्यमंत्री के पास 48 विधायकों का है समर्थन

हरियाणा में सैनी सरकार का आज होगा फ्लोर टेस्ट, मुख्यमंत्री के पास 48 विधायकों का है समर्थन

CBSE Board 10th Exam 2024

CBSE Board 2024 : CBSE ने जारी किए 10वीं कंप्यूटर अप्लीकेशन, IT और AI के सैंपल पेपर, देखें पूरी डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version