बरेली हिंसा पर योगी के मंत्री ने कर दिया एलान, ‘इतनी लाठियां बरसेंगी कि दंगा करना भूल जाएंगी दंगाईयों की सात पुश्ते’

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शुक्रवार को अमेठी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बरेली हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार एक ओर जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बना रही है, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सरकार अपराध और अराजकता फैलाने वालों पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। दंगों में शामिल हर गुनाहगार को कड़ी सजा दी जाएगी। ऐसे लोगों पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि आने वाली पुश्तें भी दंगा करना भूल जाएंगी। यूपी सरकार एक भी दंगाई को बख्शेगी नहीं। हर एक के गुनाहों का हिसाब होगा। ये बातें यूपी सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बरेली में हुए दंगे को लेकर कहीं।

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शुक्रवार को अमेठी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बरेली हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार एक ओर जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बना रही है, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जो भी विकास के अवरोधक बनेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जो भी प्रदेश में दंगा-हिंसा करने का प्रयास करेगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पुलिस ऐसा दंड देगी कि दंगाईयों की सात पुश्तें दंगा करना भूल जाएंगी।

मंत्री ने आगे कहा कि अमेठी में विकास की गति तेज करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें, अमेठी के गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को बीजेपी जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री समेत भाजपा और संघ के पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत विमर्श हुआ। अधिकारियों और पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति साझा की। मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार बिना भेदभाव के सबका विकास कार्य कर रही है। यूपी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कुछ लोग हैं, जो विकास में बाधक बनने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस अपने तरीके से ठीक कर रही है।

Exit mobile version