Akanksha Dubey को होटल छोड़ने आया मिस्ट्री मैन चढ़ा पुलिस के हत्थे

नई दिल्ली: बीते रविवार को एक ऐसी ख़बर सामने आई थी, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया था। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की खुदकुशी करने की ख़बर को सुनकर उनके फैंस को यकीन नहीं हो पा रहा था। एक हस्ती खेलती और सभी के चेहरों पर मुस्कान ला देने वाली ये एक्ट्रेस भला ऐसा कैसे कर सकती है।

Photo Credit @ akankshadubey_official Instagram

लेकिन सच्चाई अब यही है कि आकांक्षा दुबे इस दुनिया में नहीं रही हैं। पुलिस ने इस मामले में आकांक्षा की मां मधु दुबे (Madhu Dubey) की शिकायत पर समर सिंह (Summer Singh) और उनके भाई संजय सिंह (Sanjay Singh) पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है लेकिन सब यही जानना चाहते हैं कि शनिवार की देर रात आकांक्षा को होटल छोड़ने वाला वो मिस्ट्री मैन कौन था।

Photo Credit @ akankshadubey_official Instagram

होटल मैनेजर के बयान के मुताबिक, आकांक्षा दुबे को छोड़ने के लिए एक शख्स आया था। उस दौरान आकांक्षा लड़खड़ा रही थीं वो शख्स उन्हें कमरे तक ले गया था और करीब 17 मिनट के बाद कमरे से बाहर आया था। इस बात से ये सवाल उठने लगे थे कि आखिर वो श्ख्स कौन था ?

इस बात का जवाब अब वाराणसी पुलिस ने दिया है। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा दुबे को जो देर रात छोड़ने आया था। वे उसे अच्छे से जानती थीं। पुलिस की पूछताछ में ये बात खुद उस शख्स ने बताई है। शख्स वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के टिकरी में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि आकांक्षा शनिवार की रात उसे पांडेयपुर में मिली थी। लिफ्ट मांगने पर वो आकांक्षा को होटल तक छोड़ने गया था।

Exit mobile version