• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 26, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

Religious news :असुर कुल में जन्म लेने के बावजूद जिन्होंने भगवान की आराधना, जानिए इन असुरों की पैराणिक कथाएं

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुछ असुरों ने शक्ति, निष्ठा और समर्पण के कारण भगवान विष्णु की भक्ति अपनाई, हालांकि देवताओं से उनकी शत्रुता बनी रही। हर असुर के पीछे अलग कारण था।

by SYED BUSHRA
April 2, 2025
in धर्म
0
Vishnu and Asuras
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vishnu and Asuras पौराणिक कथाओं में देवताओं और असुरों की शत्रुता का जिक्र मिलता है। आमतौर पर असुरों को भगवान शिव का भक्त माना जाता है, जबकि भगवान विष्णु देवताओं के संरक्षक माने जाते हैं। लेकिन कुछ असुर ऐसे भी थे, जिन्होंने भगवान विष्णु की भक्ति को अपनाया और उनकी आराधना की। आखिर क्या कारण था कि ये असुर विष्णु की भक्ति में लीन हो गए? आइए जानते हैं।

असुर घोरा, विष्णु को प्रसन्न करने की तपस्या

घोरा नामक राक्षस असुर कुल में जन्मा था, लेकिन उसकी निष्ठा भगवान विष्णु के प्रति थी। उसका सपना पृथ्वी पर राज करने का था, लेकिन जब उसने देखा कि पृथ्वी तो शेषनाग के फनों पर टिकी हुई है और शेषनाग स्वयं भगवान विष्णु के अधीन हैं, तो उसे समझ आया कि अगर उसे पृथ्वी पर शासन करना है, तो विष्णु को प्रसन्न करना होगा। इस लक्ष्य को पाने के लिए घोरा ने कठोर तपस्या की। हजारों वर्षों की तपस्या के बाद भगवान विष्णु प्रसन्न हुए और प्रकट होकर वरदान मांगने को कहा। घोरा ने पृथ्वी का राजा बनने का वरदान मांगा। भगवान विष्णु ने उसे यह वरदान दिया, लेकिन शक्ति मिलने के बाद घोरा अत्याचार करने लगा। तब मां विंध्यवासिनी ने उसका वध कर पृथ्वी को उसके आतंक से मुक्त कराया।

Related posts

Navratri 2025 Maha Ashtami Kanya Pujan

Navratri 2025: नवरात्रि की अष्टमी शक्ति उपासना का पावन अवसर,कैसे करे महागौरी की आराधना और कन्या पूजन से पाए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

September 26, 2025
Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

September 26, 2025

राजा बलि, असुर होते हुए भी विष्णु भक्त

असुरों के राजा महाबली बलि दैत्य कुल से थे, लेकिन वे भगवान विष्णु के परम भक्त थे। वे जब भी कोई यज्ञ या अनुष्ठान करते, तो सबसे पहले भगवान विष्णु को समर्पित करते थे।

एक बार, राजा बलि ने देवताओं को पराजित कर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया। देवताओं ने अपनी माता अदिति से सहायता मांगी। अदिति ने भगवान विष्णु की घोर तपस्या की, जिससे वे वामन अवतार में प्रकट हुए।

भगवान वामन ब्राह्मण बालक के रूप में राजा बलि के पास पहुंचे और तीन पग भूमि दान में मांगी। बलि ने खुशी-खुशी स्वीकृति दे दी। लेकिन जैसे ही भगवान ने अपना विराट स्वरूप धारण किया, एक पग में पृथ्वी और दूसरे में आकाश नाप लिया। जब तीसरे पग के लिए कोई स्थान नहीं बचा, तो बलि ने अपना सिर आगे कर दिया।

बलि के इस समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें पाताल लोक का राजा बना दिया और उनकी रक्षा का वचन भी दिया।

शंखचूड़,विष्णु भक्त लेकिन शिव के हाथों मारा गया

शंखचूड़ नामक असुर, दैत्यराज दंभ का पुत्र था। उसके पिता ने भगवान विष्णु की घोर तपस्या कर एक अजेय पुत्र का वरदान पाया था, जिसके बाद शंखचूड़ का जन्म हुआ। वह अत्यंत बलशाली और पराक्रमी था।

शंखचूड़ की विष्णु भक्ति गहरी थी। उसने कठिन तपस्या कर भगवान श्रीकृष्ण से “कृष्ण कवच” प्राप्त किया, जो उसे अजेय बना देता था। लेकिन जब उसने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया और देवताओं के खिलाफ युद्ध छेड़ा, तो देवताओं ने भगवान शिव से सहायता मांगी।

भगवान शिव ने युद्ध में शंखचूड़ को पराजित कर दिया, लेकिन “कृष्ण कवच” के कारण वे उसे मार नहीं पाए। तब भगवान विष्णु ने ब्राह्मण का रूप धारण कर शंखचूड़ से उसका कवच दान में ले लिया। इसके बाद शिव ने उसका वध कर दिया। इसी कारण से शिव पूजा में शंख बजाना वर्जित माना जाता है।

इन पौराणिक कहानियों से पता चलता है कि असुरों और देवताओं की शत्रुता के बावजूद, कुछ असुरों ने भगवान विष्णु की भक्ति को अपनाया। उनके इस निर्णय के पीछे अलग-अलग कारण थे।किसी ने शक्ति पाने के लिए, तो किसी ने निष्ठा और समर्पण के कारण। लेकिन अंत में, अधर्म पर धर्म की जीत हुई और असुरों को उनके कर्मों का फल मिला।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है, यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Hindu mythologyVishnu devotees
Share196Tweet123Share49
Previous Post

चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ में खतरनाक वायरस से मचा हड़कंप, उत्तराखंड से खबर आई सामने…

Next Post

Railway Safety System : क्या होगा अगर चलती ट्रेन में ड्राइवर को आ जाए झपकी ? जानिए भारतीय रेलवे का अनोखा सेफ्टी सिस्टम

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Railway Safety System : क्या होगा अगर चलती ट्रेन में ड्राइवर को आ जाए झपकी ? जानिए भारतीय रेलवे का अनोखा सेफ्टी सिस्टम

Railway Safety System : क्या होगा अगर चलती ट्रेन में ड्राइवर को आ जाए झपकी ? जानिए भारतीय रेलवे का अनोखा सेफ्टी सिस्टम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Navratri 2025 Maha Ashtami Kanya Pujan

Navratri 2025: नवरात्रि की अष्टमी शक्ति उपासना का पावन अवसर,कैसे करे महागौरी की आराधना और कन्या पूजन से पाए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

September 26, 2025
Yogi Adityanath

यूपी के स्टूडेंट्स को CM योगी की तरफ से मिल रहा दिवाली गिफ्ट, 4 लाख से ज़्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा

September 26, 2025
Navratri free delivery scheme for girl child

नवरात्रि पर अनोखी पहल: हरदा के सोमानी हॉस्पिटल में बेटी के जन्म पर मुफ्त डिलीवरी, दवाइयों का पूरा खर्च भी उठाएगा अस्पताल

September 26, 2025
Shivpuri marriage dispute husband wife case

सुहागरात में मनीषा निकली मनीष,मध्य प्रदेश से सामने आया अजीबो-गरीब शादी का अनोखा मामला

September 26, 2025
Delhi News

दिल्ली में बदले लाउडस्पीकर के नियम! जानिए आपके राज्य में कितने बजे तक बजा सकते हैं डीजे

September 26, 2025
Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

September 26, 2025
Palassio Mall

नशे में महिला की हिदायत पर मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, दो गार्ड घायल

September 26, 2025
Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

September 26, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025
Gold Price Update

Gold Price Update : पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी गिरे सोने के भाव, जानें कहां पहुंचे 26 सितंबर के ताजा रेट ?

September 26, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version