Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

बरसात में कपड़ों की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय कैसे पाएं कपड़ों में ताज़गी और दुर्गंध से छुटकारा

बरसात के मौसम में कपड़ों की बदबू हटाने के लिए बेकिंग सोडा, नींबू, वाइट विनेगर और नेप्थलीन बॉल्स जैसे आसान घरेलू उपाय अपनाएँ। ये चीजें कपड़ों को ताजगी देती हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 11, 2025
in Uncategorized
Tips to remove clothes odor during monsoon
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Tips to Remove Clothes Odor During Monsoon: बरसात का मौसम जितना सुकून देने वाला होता है, उतनी ही परेशानियाँ भी अपने साथ लाता है। इस मौसम में कपड़े जल्दी सूखते नहीं हैं और उनमें अक्सर अजीब-सी बदबू आने लगती है। कई बार कपड़े धोने के बाद भी यह गंध खत्म नहीं होती, जिससे दूसरों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। असल में, लगातार गीले रहने से कपड़ों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं और स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देते हैं। अगर आप भी इन दिनों कपड़ों की बदबू से परेशान हैं, तो यहाँ बताए गए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

बेकिंग सोडा घर में आसानी से मिलने वाला ऐसा उपाय है, जो कपड़ों से दुर्गंध हटाने में काफी असरदार है। एक बाल्टी पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें अपने कपड़े भिगो दें और फिर धो लें। इससे कपड़ों में जमी बदबू काफी हद तक दूर हो जाती है और कपड़े साफ-सुथरे महकने लगते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

नींबू से दूर करें बदबू

नींबू ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि कपड़ों की बदबू हटाने में भी मददगार है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2-3 नींबू का रस निचोड़ लें और उसमें अपने कपड़े 20 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद कपड़े धो लें। इससे कपड़ों में जमी बदबू के साथ-साथ बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं और कपड़े ताजगी से भर जाते हैं।

सफेद सिरका (वाइट विनेगर) है कारगर

वाइट विनेगर भी कपड़ों से दुर्गंध हटाने का एक बढ़िया तरीका है। एक बाल्टी पानी में आधा कप विनेगर डालकर कपड़ों को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। फिर साधारण तरीके से धो लें। इससे कपड़ों की गंध दूर होती है और वे सॉफ्ट हो जाते हैं।

नेप्थलीन बॉल्स का भी करें उपयोग

नेप्थलीन बॉल्स आमतौर पर अलमारी में रखी जाती हैं ताकि कपड़ों में दुर्गंध न आए। बारिश के दिनों में कपड़े धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सूखाकर अलमारी में रखें और पास में नेप्थलीन बॉल्स रख दें। इससे कपड़ों में ताजगी बनी रहेगी और बदबू दूर रहेगी।

Tags: Monsoon laundry tipsRemove clothes odor
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sultanpur news

बिकरू कांड जैसी वारदात टली सुल्तानपुर में! वारंटी की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला...

Pocket Money for Kids and Parenting Financial Lessons

Parenting tips: पैसे की अहमियत सिखाने के लिए क्या बच्चों को पॉकेट मनी देनी चाहिए? जानिए सही तरीक़ा और उम्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version