Sunday, March 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Ajit Pawar: अब अजित पवार को ‘पश्चाताप’ क्यों ? क्या चाचा शरद पवार से करना चाहते है सुलह ?

एनसीपी नेता अजित पवार ने सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी को बारामती में उतारने को अपनी गलती बताया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उसकी घोषणा के बाद एक बार फिर चाचा शरद पवार के साथ उनकी वापसी की अटकलें लगी हैं।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
August 14, 2024
in TOP NEWS, बड़ी खबर
Ajit Pawar
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति उपमुख्यमंत्री अजित पवार के एक बयान से गर्म हो गई है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी को बारामती में उम्मीदवार बनाना उनकी गलती थी। उनका कहना था कि राजनीति को घर में नहीं आना चाहिए था।

उन्हें हर बहन प्यारी है। उनके इस बयान को उनके चाचा शरद पवार से सौदा करने का प्रयास बताया जा रहा है। क्या अजित पवार अपने चाचा के साथ वापस लौटना चाहते हैं, यह राज्य के राजनीतिक हलके में चर्चा का विषय है।

RELATED NEWS

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

January 30, 2026
Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

January 30, 2026

राजनीति और पारिवारिक रिश्ते

हाल ही में एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में, अजित पवार ने अपने पारिवारिक और राजनीतिक दृष्टिकोण को साझा किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या बारामती में उनकी कोई प्यारी बहन है। तो Ajit Pawar ने कहा, ”राजनीति एक अलग क्षेत्र है, और यहां हर कोई मेरी प्यारी बहन है।

हालांकि, राजनीति को घर के मामलों में घुसने नहीं देना चाहिए। लोकसभा के दौरान मैंने एक गलती की थी, जब संसदीय बोर्ड ने सुनेत्रा पवार को मनोनीत किया। अब उस फैसले को बदलना संभव नहीं है, लेकिन दिल आज भी कहता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे रक्षाबंधन पर सुप्रिया सुले के पास जाएंगे, तो पवार ने कहा कि इस समय वे राज्य के दौरे पर हैं, लेकिन अगर वे रक्षाबंधन के दौरान वहां होंगे, तो निश्चित रूप से जाएंगे।

यह भी पढ़े: Hardik Pandya : नताशा नहीं खुद हार्दिक ने ही किया था चीट, एक महीने बाद खुल गए सारे राज़, जानें किसको डेट कर रहे क्रिकेटर?

राजनीतिक सुलह की कोशिश

अजित पवार के बयान को राजनीतिक हलकों में सुलह की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर तब जब एनसीपी में बगावत के बाद कई बड़े नेता और विधायक उनसे दूर हो गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं, और इस समय यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बारामती की लड़ाई..शरद पवार बनाम अजित पवार

Ajit Pawar ने 2023 में अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में बगावत की और महायुति गठबंधन में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ एनसीपी के 40 विधायक हैं।

इस बगावत के बाद, बारामती में एक रोचक मुकाबला हुआ, जहां अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले आमने-सामने थीं। इस चुनाव में शरद पवार की जीत हुई और सुप्रिया सुले को विजय मिली।

लोकसभा के परिणाम और Ajit Pawar का राजनीतिक रसूख

लोकसभा चुनाव के बाद अजित पवार को अपने राजनीतिक प्रभाव में कमी महसूस हुई। उनके गुट के कई नेता और विधायकों के साथ छोड़ने से उनके दबाव में आने की स्थिति बनी है। बीजेपी-शिवसेना के साथ गठबंधन में भी वे सहज नहीं दिख रहे हैं, और कैबिनेट मंत्री पद की मांग के बावजूद वे नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल नहीं हुए हैं। हाल ही में एक पत्रिका ने दावा किया कि बीजेपी अजित पवार को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

एनसीपी पर Ajit Pawar का दावा

बगावत के बाद, Ajit Pawar ने एनसीपी पर अपना दावा ठोकते हुए कहा कि पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह उन्हें ही मिलना चाहिए। चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी इस मांग को मान लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने भी इस साल मार्च में फैसला सुनाया कि एनसीपी का चुनाव चिन्ह ‘घड़ी’ अजित पवार की पार्टी ही इस्तेमाल करेगी, जबकि शरद पवार की पार्टी को ‘तुरही’ चुनाव चिन्ह दिया गया।

लोकसभा चुनाव में परिणाम

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से बीजेपी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल नौ सीटों पर जीत हासिल की। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा और सात सीटों पर विजय प्राप्त की। अजित पवार की एनसीपी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा, और उसे केवल एक सीट पर जीत मिली। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 23 सीटें जीतीं।

Tags: ajit pawarMaharashtra PoliticsSharad pawar
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

by SYED BUSHRA
January 30, 2026

Political Turmoil in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में जिस आशंका की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, अब वही...

Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

by SYED BUSHRA
January 30, 2026

Ajit Pawar last moments story:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार की बुधवार को...

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
January 28, 2026

Tragic Plane Incident: हादसे से कुछ समय पहले अजित पवार के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट किया...

Ajit Pawar

शोक में डूबा महाराष्ट्र: जननेता अजित पवार के असामयिक निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

by Mayank Yadav
January 28, 2026

Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन एक बड़ा आघात लेकर आया। राज्य के दिग्गज...

Ajit Pawar

महाराष्ट्र ने खोया अपना ‘बेताज बादशाह’, विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत से देश स्तब्ध।

by Mayank Yadav
January 28, 2026

Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र की सियासत के एक युग का दुखद अंत हो गया है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित...

Next Post
Munawar Faruqui, Konkani community history, Bigg Boss 17 winner munawar controversy

Munawar Faruqui : कोंकणी समुदाय पर टिप्पणी कर बुरे फंसे कमेडियन मुनव्वर फारुकी, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Vinesh Phogat पर बनने जा रही फिल्म! प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी किरादर, वायरल पोस्ट में कितनी सच्चाई?

Vinesh Phogat पर बनने जा रही फिल्म! प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी किरादर, वायरल पोस्ट में कितनी सच्चाई?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist