शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Vinesh Phogat पर बनने जा रही फिल्म! प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी किरादर, वायरल पोस्ट में कितनी सच्चाई?

भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 (Vinesh Phogat) में भारत के नाम 6 मेडल रहे हो और उसका स्थान 71वें स्थान पर रहो हो, लेकिन फिर भी ये ओलंपिक भारत को कई मायनों में याद

by Neel Mani
अगस्त 14, 2024
in Latest News, देश, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 (Vinesh Phogat) में भारत के नाम 6 मेडल रहे हो और उसका स्थान 71वें स्थान पर रहा हो, लेकिन फिर भी ये ओलंपिक भारत को कई मायनों में याद रहने वाला है। जहां मनु भाकर, नीरज चोपड़ा और दूसरे एथलीटों ने पदक जीते तो, वहीं रेसलर विनेश फोगाट मेडल जीतने से चूक गईं।

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में पार्टिसिपेंट किया था। विनेश फोगाट ने एक ही दिन में 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन, फाइनल से कुछ घंटे पहले, उन्हें 100 ग्राम ज्यादा वजन के चलते डिसक्वालिफाई कर दिया गया था, जिससे वह गोल्ड मेडल मुकाबले में नहीं उतर पाईं। बता दें, विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचे ही, सोशल मीडिया पर दंगल-2 की मांग होने लगी थी। लोग आमिर खान को टैग करते हुए रिक्वेस्ट करने लगे थे कि दंगल का दूसरा पार्ट विनेश फोगाट पर बनाया जाए।

RELATED NEWS

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

अगस्त 30, 2026
Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक आई सामने, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक आई सामने, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

अगस्त 13, 2026

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) फिलहाल एक लंबी लड़ाई लड़ रही हैं, जिसमें उन्होंने अपील करते हुए कहा है, कि उन्हें इस ओलंपिक से सिल्वर मेडल मिलना चाहिए। 13 अगस्त की रात को इस मामले में फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। अब तक यह फैसला तीन बार टल चुका है और अब 16 अगस्त को निर्णय आने की उम्मीद है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें, एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने लिखा है, प्रियंका चोपड़ा इन दंगल-2 विनेश फोगाट द चैंपियन। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा नज़र आ रही हैं। इस वायरल पोस्टर को दंगल-2 का नाम दिया गया है। इसी के साथ ये भी लिखा गया है कि दंगल-2 साल 2025 में रिलीज होगी।

हालांकि, पोस्टर को बनाने और शेयर करने वाले यूजर ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक कॉन्सेप्ट पोस्टर है। इसके अलावा, दंगल-दंगल गाने के साथ एक मोशन पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें विनेश फोगाट की दो तस्वीरें हैं, जिनमें से एक पेरिस ओलंपिक 2024 की है। बता दें, कि इन दोनों पोस्टरों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है और प्रियंका चोपड़ा न तो इस तरह की कोई फिल्म कर रही हैं, न ही वह विनेश फोगाट का किरदार निभाने वाली हैं। यह सिर्फ एक यूजर द्वारा बनाई गई कल्पना थी, जो वायरल हो गई।

हालांकि, इस पोस्ट पर लोगों ने रिएक्ट करते हुए कई कमेंट किए, जिसमें उन्होंने लिखा, पहले पोस्टर फिर मोशन पोस्टर फिर ट्रेलर उसके बाद पूरी फिल्म बना दोगे क्या? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म बननी चाहिए, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की जगह किसी और एक्ट्रेस को लेना चाहिए। इस पोस्टर के वायरल होने के बाद कुछ लोग तो यह सच मान बैठे थे कि फिल्म सच में बन रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ लोगों ने आमिर खान को भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें :- मशहूर मूर्तिकार Arun Yogiraj को अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार, अयोध्या के राम लला की मूर्ति बनाकर हुए थे फेमस

साल 2014 में, मैरी कॉम की जिंदगी पर बेस्ड एक फिल्म आई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया था। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसी वजह से एक बार फिर यह चर्चा हो रही है कि शायद वह विनेश फोगाट का रोल निभा सकती हैं। लेकिन इस वायरल पोस्टर में कोई सच्चाई नहीं है।

Tags: Paris Olympic 2024Priyanka Choprasocial mediaVinesh Phogatviral
Share200Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Meta Teen Safety: मेटा ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षा उपायों...

Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक आई सामने, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक आई सामने, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 13, 2026

Bollywood News: इंडियन सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वालीं Sridevi की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 13 अगस्त 1963...

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Viral Video: गांव-कस्बों से सामने आने वाले कई वीडियो अपनी अनोखी घटनाओं के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Delhi Police X Notice: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना...

Next Post
swatantrata diwas, Independence Day 2024,Independence Day 2024 Slogans,15 august

Independence Day 2024 : कौन से स्वतंत्रता सेनानी ने दिया था कौन सा नारा जिसने हमारे दिलों में जगाई देशप्रेम की भावना

Ghazipur

Ghazipur: शहर के बीचों-बीच खुला अमूल का नया "सुहासिनी आइसक्रीम पार्लर", जानिए क्या कुछ है खास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist