Astro: इस राशि के लोगों के लिए मंगलवार बहुत रहेगा मंगलकारी, क्योंकि हनुमान जी के आशीर्वाद से उनके सभी काम होंगे पूरे

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन तरीकों से आप इसे सुधार सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए कौन से लकी रंग और नंबर होंगे।

Astro

Astro: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज (Astro) शाम 7:53 बजे तक है। आज दोपहर 11 बजे तक वरियान योग रहेगा और शाम 5:44 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज भौमव्रत भी है। आइए जानते हैं आज का राशिफल और आपके लिए लकी नंबर और रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा, जिससे भविष्य में अड़चनें न आएं।

शुभ रंग: नारंगी शुभ अंक: 7

वृष राशि:

आज का दिन सुनहरा रहेगा। कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो काम अधूरा रह सकता है। जो लोग आपको ताना दे रहे थे, आज उन्हें कुछ कर दिखाने का दिन है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे।

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 2

मिथुन राशि:

आज का दिन अनुकूल रहेगा। होटल या रेस्टोरेंट के बिजनेस वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज ज्यादा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करेंगे और जीवनसाथी आपको कोई गिफ्ट देंगे।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 3

कर्क राशि:

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में उम्मीद से कम लाभ मिलेगा। (Astro) जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर पर मेहमान आ सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी लेकिन शाम तक काम निपट जाएगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ रंग: मैजेंटा शुभ अंक: 9

सिंह राशि:

आज का दिन नई खुशियां लेकर आया है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा फायदेमंद रहेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। ऑफिस में अच्छे काम की तारीफ होगी।

शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 7

कन्या राशि:

आज का दिन खास रहेगा। जिस काम में निराशा हो रही थी, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। संतान को खुश देखकर खुशी होगी। खर्च और खरीदारी में संतुलन बनाकर चलें और बचत पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

तुला राशि:

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में बिक्री बढ़ेगी और आमदनी ज्यादा होगी। सरकारी नौकरी वालों के लिए प्रमोशन के चांस हैं। घर खरीदने का प्लान सफल हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखेंगे।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि:

आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेसमैन बड़ी डील फाइनल करेंगे। राजनीति में रूचि बढ़ेगी और अच्छे कामों की तारीफ होगी। सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता जी से मिलकर निकलें।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2

धनु राशि:

आज का दिन खुशहाल रहेगा। कोई अच्छी खबर (Astro) मिल सकती है, जो बेटे के करियर से जुड़ी हो सकती है। शाम को परिवार के साथ बिताएंगे। माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2

मकर राशि:

आज का दिन नयी उमंग से भरा रहेगा। किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यवहार सभी के प्रति अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए मदद मांगेंगे और सफल होंगे। भावुकता में लिए गए फैसले पर पछतावा हो सकता है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 5

कुंभ राशि:

आज का दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा और सही मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक सपोर्ट मिलेगा और नया खरीदने का विचार करेंगे। कार्यस्थल पर ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय परिवार के साथ अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 2

मीन राशि:

आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे और तारीफ मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम को रेस्टोरेंट में डिनर कर सकते हैं। बड़े का आशीर्वाद मिलेगा और सकारात्मकता बढ़ेगी।

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 6

अमेरिका के Noah Lyles ने जीता गोल्ड, उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

Exit mobile version